अनिल विज का CM नायब सैनी पर डायरेक्ट अटैक:उनके दोस्त की विरोधी उम्मीदवार चित्रा सरवारा संग फोटो शेयर की, पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है

अनिल विज का CM नायब सैनी पर डायरेक्ट अटैक:उनके दोस्त की विरोधी उम्मीदवार चित्रा सरवारा संग फोटो शेयर की, पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है

हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उनके निशाने पर CM नायब सैनी हैं। इसी बीच सोमवार को विज ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट शेयर कर सीएम नायब सैनी पर निशाना साधा। इसमें उन्होंने सीएम नायब सैनी के दोस्त आशीष तायल की प्रतिद्वंदी चित्रा सरवारा के साथ भी नजदीकियों को दिखाया है। विज ने फोटो शेयर कर लिखा- आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं। आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है..? उन्होंने आगे लिखा- तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए हैं तो फिर प्रश्न उठता है भाजपा उम्मीदवार की मुखालफत किसने करवाई? अनिल विज ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट… हम खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उनके निशाने पर CM नायब सैनी हैं। इसी बीच सोमवार को विज ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट शेयर कर सीएम नायब सैनी पर निशाना साधा। इसमें उन्होंने सीएम नायब सैनी के दोस्त आशीष तायल की प्रतिद्वंदी चित्रा सरवारा के साथ भी नजदीकियों को दिखाया है। विज ने फोटो शेयर कर लिखा- आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं। आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है..? उन्होंने आगे लिखा- तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए हैं तो फिर प्रश्न उठता है भाजपा उम्मीदवार की मुखालफत किसने करवाई? अनिल विज ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट… हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…   हरियाणा | दैनिक भास्कर