अपर्णा यादव के विरोध पर अनुभव बस्सी का शो रद्द:लखनऊ पुलिस ने नहीं दी NOC, महिला आयोग उपाध्यक्ष ने कहा था- अश्लील कंटेंट बनाते हैं

अपर्णा यादव के विरोध पर अनुभव बस्सी का शो रद्द:लखनऊ पुलिस ने नहीं दी NOC, महिला आयोग उपाध्यक्ष ने कहा था- अश्लील कंटेंट बनाते हैं

लखनऊ में शनिवार को होने वाला कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी का शो रद्द हो गया है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव की आपत्ति के बाद शो को रद्द किया गया है। अर्पणा ने कहा था- बस्सी अश्लील कंटेंट बनाते हैं। उन्होंने कहा था- मेरी मांग है कि शो में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले स्टैंड अप कॉमेडी शो को अनुमति नहीं मिले। साथ ही सभी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। क्योंकि कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता किसी भी तौर पर स्वीकार नहीं है। पुलिस ने NOC नहीं दी पुलिस ने शो के लिए NOC नहीं दी है। इसके बाद अनुभव सिंह बस्सी की टीम शनिवार सुबह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंची। इस दौरान LDA की टीम ने अनुभव सिंह की टीम को वापस लौटा दिया। मामले में LIU और विभूतिखंड थाने की पुलिस ने भी शो को कैंसिल करने की मांग उठाई थी। इस दौरान आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो शो अनुभव सिंह बस्सी के प्रस्तावित थे। एक शो तीन बजे से दूसरा 7 बजे से था। महिला आयोग ने DGP को लिखा था पत्र महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने DGP को पत्र लिखकर कहा था कि अनुभव सिंह का यूट्यूब चैनल देखने के बाद पता चला कि वह महिलाओं को गाली देते हैं। मजाक उड़ाते हैं, इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा कि महिला आयोग के सामने ही कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को ही गाली दी जाएगी। इसके लिए डीजीपी प्रशांत कुमार को पत्र लिख कर शो को निरस्त करने की मांग की गई थी। इंडिया गॉट लेटेंट शो पर भी की बात लेटेंट इंडिया शो पर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा मां-बाप पर की गई अभद्र टिप्पणी का मुद्दा भी उन्होंने उठाया। उपाध्यक्ष ने कहा- एक समय था जब रणवीर के काम के लिए प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया था। उस समय वह साधना, अघोर मेडिटेशन पर बात कर रहे थे। लेकिन आज उनमें नैतिक गिरावट आई है। देवी पर बात करते हैं, लेकिन मां पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ………………………. यह खबर भी पढ़े अपर्णा यादव बोलीं- कॉमेडियन अनुभव का शो नहीं होने देंगे:बोलीं- महिलाओं को गाली देते हैं, सीएम से शिकायत करेंगे राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने अनुभव सिंह बस्सी के कॉमेडी शो को रद्द करने की मांग की है। अर्पणा ने कहा- 15 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम है। उनका यूट्यूब चैनल देखने के बाद पता चला कि वह महिलाओं को गाली देते हैं। मजाक उड़ाते हैं। यहां पढ़े पूरी खबर लखनऊ में शनिवार को होने वाला कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी का शो रद्द हो गया है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव की आपत्ति के बाद शो को रद्द किया गया है। अर्पणा ने कहा था- बस्सी अश्लील कंटेंट बनाते हैं। उन्होंने कहा था- मेरी मांग है कि शो में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले स्टैंड अप कॉमेडी शो को अनुमति नहीं मिले। साथ ही सभी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। क्योंकि कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता किसी भी तौर पर स्वीकार नहीं है। पुलिस ने NOC नहीं दी पुलिस ने शो के लिए NOC नहीं दी है। इसके बाद अनुभव सिंह बस्सी की टीम शनिवार सुबह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंची। इस दौरान LDA की टीम ने अनुभव सिंह की टीम को वापस लौटा दिया। मामले में LIU और विभूतिखंड थाने की पुलिस ने भी शो को कैंसिल करने की मांग उठाई थी। इस दौरान आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो शो अनुभव सिंह बस्सी के प्रस्तावित थे। एक शो तीन बजे से दूसरा 7 बजे से था। महिला आयोग ने DGP को लिखा था पत्र महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने DGP को पत्र लिखकर कहा था कि अनुभव सिंह का यूट्यूब चैनल देखने के बाद पता चला कि वह महिलाओं को गाली देते हैं। मजाक उड़ाते हैं, इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा कि महिला आयोग के सामने ही कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को ही गाली दी जाएगी। इसके लिए डीजीपी प्रशांत कुमार को पत्र लिख कर शो को निरस्त करने की मांग की गई थी। इंडिया गॉट लेटेंट शो पर भी की बात लेटेंट इंडिया शो पर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा मां-बाप पर की गई अभद्र टिप्पणी का मुद्दा भी उन्होंने उठाया। उपाध्यक्ष ने कहा- एक समय था जब रणवीर के काम के लिए प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया था। उस समय वह साधना, अघोर मेडिटेशन पर बात कर रहे थे। लेकिन आज उनमें नैतिक गिरावट आई है। देवी पर बात करते हैं, लेकिन मां पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ………………………. यह खबर भी पढ़े अपर्णा यादव बोलीं- कॉमेडियन अनुभव का शो नहीं होने देंगे:बोलीं- महिलाओं को गाली देते हैं, सीएम से शिकायत करेंगे राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने अनुभव सिंह बस्सी के कॉमेडी शो को रद्द करने की मांग की है। अर्पणा ने कहा- 15 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम है। उनका यूट्यूब चैनल देखने के बाद पता चला कि वह महिलाओं को गाली देते हैं। मजाक उड़ाते हैं। यहां पढ़े पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर