फाजिल्का के अबोहर में सोमवार को थाना खुईखेडा क्षेत्र की एक सूखी नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। कमालवाला और कटेहडा के बीच स्थित कस्सी नंबर 13 में मिला यह शव करीब 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग नहर के पास लकडियां काट रहे थे। इस दौरान उन्हें बदबू आई। उन्होंने झाड़ी हटाकर देखा तो शव पड़ा हुआ था। लोगों ने स्थानीय पंचायत को सूचना दी। पंचायत से सूचना मिलने पर एएसआई पप्पूराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया को सूचित किया। समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर ने स्थानीय लोगों की मदद से डेढ़ घंटे में नहर में उगी झाड़ियों से शव को बाहर निकाला। अस्पताल में रखा शव मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी गई है। उसने नीली पैंट, काली बेल्ट और सफेद बनियान पहन रखी थी। शव की स्थिति बेहद खराब थी और चेहरा पूरी तरह गल चुका था। पहचान और पोस्टमार्टम के लिए शव को अबोहर अस्पताल में रखा गया है। नर सेवा नारायण सेवा समिति ने पुलिस से अज्ञात शवों के लिए एक विशेष पोर्टल बनाने की मांग की है। इस पोर्टल पर शवों की तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए जा सकें, जिससे लापता व्यक्तियों के परिजनों को पहचान में मदद मिल सके। फाजिल्का के अबोहर में सोमवार को थाना खुईखेडा क्षेत्र की एक सूखी नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। कमालवाला और कटेहडा के बीच स्थित कस्सी नंबर 13 में मिला यह शव करीब 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग नहर के पास लकडियां काट रहे थे। इस दौरान उन्हें बदबू आई। उन्होंने झाड़ी हटाकर देखा तो शव पड़ा हुआ था। लोगों ने स्थानीय पंचायत को सूचना दी। पंचायत से सूचना मिलने पर एएसआई पप्पूराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया को सूचित किया। समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर ने स्थानीय लोगों की मदद से डेढ़ घंटे में नहर में उगी झाड़ियों से शव को बाहर निकाला। अस्पताल में रखा शव मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी गई है। उसने नीली पैंट, काली बेल्ट और सफेद बनियान पहन रखी थी। शव की स्थिति बेहद खराब थी और चेहरा पूरी तरह गल चुका था। पहचान और पोस्टमार्टम के लिए शव को अबोहर अस्पताल में रखा गया है। नर सेवा नारायण सेवा समिति ने पुलिस से अज्ञात शवों के लिए एक विशेष पोर्टल बनाने की मांग की है। इस पोर्टल पर शवों की तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए जा सकें, जिससे लापता व्यक्तियों के परिजनों को पहचान में मदद मिल सके। पंजाब | दैनिक भास्कर
