मोहाली पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संयुक्त अभियान में कुख्यात गैंगस्टर मलकियत उर्फ मैक्सी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर घग्गर पुल के पास हुई, जहां पुलिस और मैक्सी के बीच मुठभेड़ हुई। गिरफ्तारी के दौरान मैक्सी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें मैक्सी के बाएं पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल, मोहाली ले जाया गया है। गोल्डी बराड़ और गोल्डी ढिल्लों गैंग का सक्रिय सदस्य
मैक्सी, गोल्डी बराड़ और गोल्डी ढिल्लों के गिरोह का सक्रिय सदस्य है और पंजाब में वसूली रैकेट चला रहा था। जनवरी 2025 में, इस गिरोह ने मोहाली के एक प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। आपराधिक इतिहास और बरामदगी
मैक्सी पर पहले से ही वसूली और अवैध हथियार मामलों में कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से .32 बोर की पिस्तौल बरामद की है। अन्य गिरफ्तारियां और जांच जारी
इस मामले में मैक्सी और संदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मोहाली पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संयुक्त अभियान में कुख्यात गैंगस्टर मलकियत उर्फ मैक्सी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर घग्गर पुल के पास हुई, जहां पुलिस और मैक्सी के बीच मुठभेड़ हुई। गिरफ्तारी के दौरान मैक्सी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें मैक्सी के बाएं पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल, मोहाली ले जाया गया है। गोल्डी बराड़ और गोल्डी ढिल्लों गैंग का सक्रिय सदस्य
मैक्सी, गोल्डी बराड़ और गोल्डी ढिल्लों के गिरोह का सक्रिय सदस्य है और पंजाब में वसूली रैकेट चला रहा था। जनवरी 2025 में, इस गिरोह ने मोहाली के एक प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। आपराधिक इतिहास और बरामदगी
मैक्सी पर पहले से ही वसूली और अवैध हथियार मामलों में कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से .32 बोर की पिस्तौल बरामद की है। अन्य गिरफ्तारियां और जांच जारी
इस मामले में मैक्सी और संदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
