पंजाब में अबोहर के आर्य नगर निवासी तीन बच्चों के पिता द्वारा पत्नी की हरकतों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने के मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की मां के बयानों के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में वीना पत्नी राजकुमार निवासी आर्य नगरी गली नंबर 7 ने बताया कि उसके बेटे विक्की की शादी कुछ साल पहले गिदडहाबा निवासी शालू से हुई थी, जो अक्सर उसके बेटे से लड़ाई- झगड़ा करती थी। गत दिवस भी उसका पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसके बाद उसके बेटे विक्की ने घर में रखी किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार का इकलौता सहारा वीना ने बताया कि विक्की के पिता की भी कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है और विक्की उसका इकलौता सहारा था जो मजदूरी कर पूरे घर का खर्च चलाता था। वह खुद भी थोड़ा बहुत मजदूरी करती है, जबकि शादी के बाद से विक्की और उसकी पत्नी शालू मे अक्सर झगडा रहता था और वह कई बार अपने पति को धमकियां भी देती थी। इसी से आहत होकर उसके बेटे विक्की ने आत्महत्या कर ली। उसने बताया कि शालू अक्सर अपने बच्चों को छोडकर मायके चली जाती थी। उसने ही विक्की के बच्चों को पाला है। इसलिए अब बेटे के जाने के बाद वह ही उसका सहारा हैं इसलिए पुलिस तीनों बच्चों को वापस उसे दिलवाई। पंजाब में अबोहर के आर्य नगर निवासी तीन बच्चों के पिता द्वारा पत्नी की हरकतों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने के मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की मां के बयानों के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में वीना पत्नी राजकुमार निवासी आर्य नगरी गली नंबर 7 ने बताया कि उसके बेटे विक्की की शादी कुछ साल पहले गिदडहाबा निवासी शालू से हुई थी, जो अक्सर उसके बेटे से लड़ाई- झगड़ा करती थी। गत दिवस भी उसका पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसके बाद उसके बेटे विक्की ने घर में रखी किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार का इकलौता सहारा वीना ने बताया कि विक्की के पिता की भी कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है और विक्की उसका इकलौता सहारा था जो मजदूरी कर पूरे घर का खर्च चलाता था। वह खुद भी थोड़ा बहुत मजदूरी करती है, जबकि शादी के बाद से विक्की और उसकी पत्नी शालू मे अक्सर झगडा रहता था और वह कई बार अपने पति को धमकियां भी देती थी। इसी से आहत होकर उसके बेटे विक्की ने आत्महत्या कर ली। उसने बताया कि शालू अक्सर अपने बच्चों को छोडकर मायके चली जाती थी। उसने ही विक्की के बच्चों को पाला है। इसलिए अब बेटे के जाने के बाद वह ही उसका सहारा हैं इसलिए पुलिस तीनों बच्चों को वापस उसे दिलवाई। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

जालंधर में चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार:जमीन विवाद में उतारा मौत के घाट, परिवार समेत था फरार, साथियों की तलाश जारी
जालंधर में चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार:जमीन विवाद में उतारा मौत के घाट, परिवार समेत था फरार, साथियों की तलाश जारी पंजाब के जालंधर में शाहकोट कस्बे के पास जमीनी विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके तीन साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस जल्द ही गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। आरोपी अपने चाचा लखवीर सिंह उर्फ लक्खा (65) की हत्या कर परिवार समेत फरार हो गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। खेत में खून से लथपथ मिला था लक्खा लखवीर सिंह उर्फ लक्खा का अपने बड़े भाई के बेटों से जमीन का विवाद चल रहा था। भतीजा जसविंदर सिंह चाचा लखवीर सिंह को खेतों में पानी लगाने और कुएं पर जाने से रोकता था। जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच केस भी चल रहा था। कल सुबह करीब 10 बजे लखवीर सिंह खेतों में घूम रहा था, तभी अचानक मक्के के खेत से निकल रहे उसके भतीजों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी भतीजे ने उस पर चाकू से कई बार वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। शाहकोट से उसे निजी अस्पताल में रेफर किया गया जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने लक्खा को घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने तुरंत मामले की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद लक्खा को उपचार के लिए शाहकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान लखवीर सिंह की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने भतीजे तीर्थ राम और सरबजीत (दोनों), उनकी मां इंद्रजीत कौर और सुखजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पंजाब में 1 दिन की सरकारी छुट्टी:ऑफिस और संस्थान बंद रहेंगे, अंबेडकर जयंती को लेकर फैसला
पंजाब में 1 दिन की सरकारी छुट्टी:ऑफिस और संस्थान बंद रहेंगे, अंबेडकर जयंती को लेकर फैसला पंजाब सरकार ने 14 अप्रैल (सोमवार) को डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती के अवसर पर राज्य में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से लिखित आदेश जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धारा 25 अधिनियम 1881 के तहत यह अधिसूचना जारी की गई है। सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, संस्थान और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। बाबासाहेब का 14 अप्रैल 1891 को हुआ था जन्म बाबासाहेब अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था, वह अपने माता-पिता की 14वीं संतान थे। इनके पिता सूबेदार रामजी मालोजी सकपाल थे, जोकि ब्रिटिश सेना में थे। बीआर अंबेडकर के पिता संत कबीर के अनुयायी थे। भीमराव रामजी अंबेडकर लगभग दो वर्ष के थे, तब उनके पिता रिटायर हो गये थे। पढ़ें सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश..

चंडीगढ़ व पंजाब के 3 जिलों में बारिश की संभावना:तापमान में अधिक बदलाव नहीं; प्रदेश में 26 फीसदी कम बरसे बादल
चंडीगढ़ व पंजाब के 3 जिलों में बारिश की संभावना:तापमान में अधिक बदलाव नहीं; प्रदेश में 26 फीसदी कम बरसे बादल पंजाब के 3 जिलों पठानकोट, रूप-नगर और मोहाली सहित चंडीगढ़ में आज बारिश के हल्के आसार बन रहे हैं। अन्य सभी जिले आज पूरी तरह से शुष्क रहने वाले है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार आने दिनों में भी अधिकतर पंजाब शुष्क रहने वाला है। लेकिन तापमान में अधिक अंतर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, बीते दिन पूरे राज्य में बारिश दर्ज नहीं की गई। तापमान में बदलाव देखने को नहीं मिला और तापमान भी सामान्य ही रहा। जबकि फरीदकोट में तापमान 37.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं चंडीगढ़ में भी तापमान में अधिक बदलाव नहीं हुआ और तापमान 34 डिग्री के करीब रहा है। पंजाब-चंडीगढ़ अभी भी रेड जोन में पंजाब और चंडीगढ़ से इस माह के अंत तक मानसून पूरी तरह से वापसी हो जाएगी। पंजाब के मात्र 7 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य बारिश हुई है। जबकि 16 जिलों में 58 से 23 फीसदी तक कम बारिश देखने को मिली है। चंडीगढ़ में 1 जून से 16 सितंबर तक सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश हुई है। यहां सामान्यता 818.4 मिमी बारिश हो जाती है, जबकि इस साल यहां मात्र 656 मिमी ही बादल बरसे हैं। जबकि पंजाब में 413.3 मिमी बारिश सामान्यता होती है। इस सीजन यहां मात्र 306.8 मिमी ही बादल बरसे हैं। पंजाब में सबसे अधिक बादल इस सीजन तरनतारन में बरसे, जहां 406.3 मिमी बादल बरसे हैं। वहीं सबसे कम बारिश बठिंडा में दर्ज की गई। जहां मात्र 115.7 मिमी ही बादल बरसे। चंडीगढ़- पंजाब के जिलों का तापमान चंडीगढ़- सोमवार अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच रहने के आसार। मोहाली- सोमवार शाम का तापमान 33.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच रहने के आसार। अमृतसर- सोमवार तापमान 34.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रहने के आसार। जालंधर- बीते दिन अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच रहने के आसार। लुधियाना- सोमवार अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रहने के आसार। पटियाला- सोमवार तापमान 34.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच रहने के आसार।