पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। जिसके बाद दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पहला रुझान 10 बजे तक आने की उम्मीद है। मतगणना के लिए हर सीट पर 9 सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 15000 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 12 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। यहां सबकी नजर बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर, लुधियाना से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व भाजपा के रवनीत बिट्टू, पटियाला से भाजपा की कैंडिडेट महारानी परनीत कौर और खडूर साहिब से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर रहेगी। राज्य में कई सालों बाद सभी दल आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल व भाजपा अकेले चुनावी मैदान में हैं। मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल्स के मुताबिक राज्य में AAP-कांग्रेस को 4-4, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल को 2-2 और एक सीट अन्य को मिल सकती है। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भी मतगणना 8 बजे से शुरू हो जाएगी। यहां पर भाजपा के संजय टंडन और I.N.D.I.A गठबंधन के मनीष तिवारी के बीच में मुकाबला है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा के जीत के आसार हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। जिसके बाद दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पहला रुझान 10 बजे तक आने की उम्मीद है। मतगणना के लिए हर सीट पर 9 सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 15000 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 12 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। यहां सबकी नजर बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर, लुधियाना से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व भाजपा के रवनीत बिट्टू, पटियाला से भाजपा की कैंडिडेट महारानी परनीत कौर और खडूर साहिब से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर रहेगी। राज्य में कई सालों बाद सभी दल आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल व भाजपा अकेले चुनावी मैदान में हैं। मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल्स के मुताबिक राज्य में AAP-कांग्रेस को 4-4, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल को 2-2 और एक सीट अन्य को मिल सकती है। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भी मतगणना 8 बजे से शुरू हो जाएगी। यहां पर भाजपा के संजय टंडन और I.N.D.I.A गठबंधन के मनीष तिवारी के बीच में मुकाबला है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा के जीत के आसार हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
