अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा एक बड़ी महापंचायत आयोजित की गई। इस दौरान किसान नेताओं ने 26 जनवरी को बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन की घोषणा की। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को अमृतसर के विभिन्न मॉल्स के बाहर, भाजपा नेताओं के घरों के बाहर और अन्य स्थानों पर डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, 26 जनवरी को टोल प्लाजा भी बंद किए जाएंगे। किसानों का “किसान मजदूर काफिला”
किसान संगठन ने एक घोषणा पत्र भी जारी किया है, जिसमें इस संघर्ष में इसे “किसान मजदूर काफिला” नाम दिया गया है। सरवन सिंह ने कहा कि यह आंदोलन केंद्र सरकार और बड़े कॉर्पोरेट घरानों की नीतियों के खिलाफ है। किसानों की प्रमुख मांगें महापंचायत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रवाना होंगी
सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 3 दिन तक महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके बाद हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शंभू बॉर्डर के लिए भी रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को सभी किसान संगठनों की एक बड़ी सभा ब्यास में होगी और 30 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सरवन सिंह ने केंद्र सरकार पर हिंदू-सिख एकता को तोड़ने की साजिश का आरोप लगाया। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार और कॉर्पोरेट्स के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही और जनता से समर्थन की अपील की। अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा एक बड़ी महापंचायत आयोजित की गई। इस दौरान किसान नेताओं ने 26 जनवरी को बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन की घोषणा की। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को अमृतसर के विभिन्न मॉल्स के बाहर, भाजपा नेताओं के घरों के बाहर और अन्य स्थानों पर डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, 26 जनवरी को टोल प्लाजा भी बंद किए जाएंगे। किसानों का “किसान मजदूर काफिला”
किसान संगठन ने एक घोषणा पत्र भी जारी किया है, जिसमें इस संघर्ष में इसे “किसान मजदूर काफिला” नाम दिया गया है। सरवन सिंह ने कहा कि यह आंदोलन केंद्र सरकार और बड़े कॉर्पोरेट घरानों की नीतियों के खिलाफ है। किसानों की प्रमुख मांगें महापंचायत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रवाना होंगी
सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 3 दिन तक महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके बाद हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शंभू बॉर्डर के लिए भी रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को सभी किसान संगठनों की एक बड़ी सभा ब्यास में होगी और 30 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सरवन सिंह ने केंद्र सरकार पर हिंदू-सिख एकता को तोड़ने की साजिश का आरोप लगाया। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार और कॉर्पोरेट्स के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही और जनता से समर्थन की अपील की। पंजाब | दैनिक भास्कर
