अयोध्या-हिसार फ्लाइट में टोहाना का व्यक्ति बना पहला यात्री:एयरपोर्ट अथॉरिटी ने राम पटका पहनाकर किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

अयोध्या-हिसार फ्लाइट में टोहाना का व्यक्ति बना पहला यात्री:एयरपोर्ट अथॉरिटी ने राम पटका पहनाकर किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

अयोध्या से हिसार के लिए शुरू हुई पहली फ्लाइट में टोहाना में वार्ड 5 के रहने वाले संजीव जैन पहले यात्री बने। अयोध्या एयरपोर्ट पर अथॉरिटी ने उनका विशेष सम्मान किया। संजीव अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ बनारस और अयोध्या की यात्रा पर गए थे। अयोध्या एयरपोर्ट पर उन्हें भगवान श्री राम का पटका पहनाया गया। साथ ही केक काटकर उनका स्वागत किया गया। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसी दिन उन्होंने पहली फ्लाइट को रवाना किया। टिकट बुकिंग करने वाले का जताया आभार संजीव जैन ने कहा कि भगवान श्री राम की नगरी से हिसार आने वाले पहले यात्री बनना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपनी टिकट बुकिंग करने वाले संदीप गोयल का आभार जताया। संजीव ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा किया गया सम्मान न सिर्फ उनके लिए बल्कि सभी टोहाना के लिए गौरव का क्षण है। सम्मान के साथ दिया गया बोर्डिंग पास संजीव ने बताया कि सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट को रवाना किया जबकि उसे अयोध्या से पहले यात्री के तौर पर आने का सौभाग्य मिला है, एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा उन्हें सम्मान के साथ बोर्डिंग पास दिया गया। अयोध्या से हिसार के लिए शुरू हुई पहली फ्लाइट में टोहाना में वार्ड 5 के रहने वाले संजीव जैन पहले यात्री बने। अयोध्या एयरपोर्ट पर अथॉरिटी ने उनका विशेष सम्मान किया। संजीव अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ बनारस और अयोध्या की यात्रा पर गए थे। अयोध्या एयरपोर्ट पर उन्हें भगवान श्री राम का पटका पहनाया गया। साथ ही केक काटकर उनका स्वागत किया गया। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसी दिन उन्होंने पहली फ्लाइट को रवाना किया। टिकट बुकिंग करने वाले का जताया आभार संजीव जैन ने कहा कि भगवान श्री राम की नगरी से हिसार आने वाले पहले यात्री बनना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपनी टिकट बुकिंग करने वाले संदीप गोयल का आभार जताया। संजीव ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा किया गया सम्मान न सिर्फ उनके लिए बल्कि सभी टोहाना के लिए गौरव का क्षण है। सम्मान के साथ दिया गया बोर्डिंग पास संजीव ने बताया कि सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट को रवाना किया जबकि उसे अयोध्या से पहले यात्री के तौर पर आने का सौभाग्य मिला है, एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा उन्हें सम्मान के साथ बोर्डिंग पास दिया गया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर