अलीगढ में एक साथ भागने वाले सास और दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को बिहार के नेपाल बॉर्डर से पकड़ा है। दोनों 10 दिनों से फरार थे। नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों को लेकर अलीगढ़ के दादों थाने पहुंची। जहां से दोनों को मडराक थाना पुलिस अपने साथ ले गई। जहां पुलिस पूछताछ कर रही है। आज ही के दिन 16 अप्रैल को राहुल और शिवानी की शादी का मुहूर्त था। ठीक उसी दिन पुलिस ने दामाद राहुल और सास अनीता को पकड़ लिया गया है।
पुलिस पूछताछ में सास सपना ने कहा कि उसका पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है। इसी वजह से वो राहुल के साथ भागने का फैसला लिया। सपना ने पुलिस अधिकारियों से गुजारिश की कि उसे मडराक थाने नहीं भेजा जाए उसे दादो थाने में ही रखा जाए। सास बोली-अब अपना जीवन राहुल के साथ ही बिताना चाहते
पुलिस की पूछताछ में महिला (सास) ने बताया कि आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। उसने पति को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही यह भी कहा कि वह अब अपना जीवन राहुल के साथ ही बिताना चाहती है। महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब कभी राहुल का फोन आता था। वह राहुल से बात करती थी, इसी बात पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी। पति भी गाली-गलौज करते हुए राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था। प्रेमी बोला-हम भागते-भागते थक चुके हैं
जबकि प्रेमी राहुल ने बताया कि 6 अप्रैल को सपना अलीगढ़ से चलकर कासगंज पहुंची थी। हम वहां पहले पहुंच गए थे। जिसके बाद हम लोग बस में सवार होकर बरेली पहुंचे। इसके बाद बिहार के मुजफ्फरपुर गए। दो दिन पहले वहां मोबाइल खोल कर देखा तो सोशल मीडिया पर हम लोगों के भागने की चर्चा हो रही थी। इसी को देखते हुए हम लोग बस में सवार होकर मुजफ्फरपुर से दिल्ली पहुंच गए। वहां से हम लोग फिर नेपाल बार्डर पहुंचे। वहां से नेपाल जाने वाले थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। हम भागते- भागते थक चुके हैं। इससे पहले भी एक महिला के साथ भागा था राहुल
पुलिस सास और दामाद की इस लव स्टोरी को कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने दोनो को भागने में मदद करने वाले राहुल के जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंका देने वाला मामला सामने आया। पुलिस की जांच के अनुसार यह कोई पहली बार नहीं है जब राहुल किसी को लेकर भागा हो। इससे पहले वह पडोसी गांव की एक महिला को लेकर भागा था और दोनों 2 महीने बाद वापस आए थे। तब लड़की के घर वालों ने कोई शिकायत नहीं की थी। एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि दोनो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जल्दी ही दोनो को मीडिया के सामने पेश कर मामले का खुलासा किया जाएगा। अब पढ़िए क्या था पूरा मामला… 6 अप्रैल को फरार हो गए थे सास-दामाद मडराक थाना के गांव मनोहरपुर कायस्थ निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी शिवानी की शादी 16 अप्रैल को दादों थाना के गांव रिया नगला निवासी ओमवीर सिंह के बेटे राहुल के साथ होनी थी। शादी के 9 दिन पहले 6 अप्रैल को शिवानी की मां अनीता घर से गायब हो गई। दूसरी ओर राहुल भी अपने घर से कपड़े खरीदने की बात कहकर निकला, फिर वापस नहीं आया। अलीगढ़ से बाहर निकलते ही दोनों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। एक दिन लड़के ने अपने पिता को फोन करके कहा कि मुझे ढूंढना मत, मैं वापस नहीं आऊंगा। राहुल के परिवार को पता चला कि उसकी होने वाली सास भी गायब है। राहुल उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर है। दिन में 14 घंटे सास-दामाद में होती थी बात
परिवार के लोगों ने बताया- राहुल और शिवानी की शादी करीब 6 महीने पहले तय हुई थी। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच नजदीकियां बढ़ी। राहुल का भी शिवानी के घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों परिवार के लोग एक-दूसरे से बात करते थे। राहुल की बात अपनी सास से भी होती थी। इसी बीच उनके बीच की नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच लंबी बातें होने लगीं। परिवार के लोगों ने बताया- लगभग 4 महीने से दोनों के बीच दिन-दिनभर बातें होती थी। दोनों 14-14 घंटे बात किया करते थे। लेकिन, परिवार के लोगों ने कभी ध्यान नहीं दिया। ————————— यह खबर भी पढ़िए लखनऊ में कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, अमेठी में पुलिस से हाथापाई, वाराणसी में ADM से नोकझोंक; अखिलेश बोले-ED को खत्म कर देना चाहिए नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ED के चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। वाराणसी में कलेक्ट्रेट कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता घुस गए और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर ADM सिटी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की गई, जिस पर कांग्रेसियों की ADM से नोकझोंक हो गई। पूरी खबर पढ़िए अलीगढ में एक साथ भागने वाले सास और दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को बिहार के नेपाल बॉर्डर से पकड़ा है। दोनों 10 दिनों से फरार थे। नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों को लेकर अलीगढ़ के दादों थाने पहुंची। जहां से दोनों को मडराक थाना पुलिस अपने साथ ले गई। जहां पुलिस पूछताछ कर रही है। आज ही के दिन 16 अप्रैल को राहुल और शिवानी की शादी का मुहूर्त था। ठीक उसी दिन पुलिस ने दामाद राहुल और सास अनीता को पकड़ लिया गया है।
पुलिस पूछताछ में सास सपना ने कहा कि उसका पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है। इसी वजह से वो राहुल के साथ भागने का फैसला लिया। सपना ने पुलिस अधिकारियों से गुजारिश की कि उसे मडराक थाने नहीं भेजा जाए उसे दादो थाने में ही रखा जाए। सास बोली-अब अपना जीवन राहुल के साथ ही बिताना चाहते
पुलिस की पूछताछ में महिला (सास) ने बताया कि आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। उसने पति को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही यह भी कहा कि वह अब अपना जीवन राहुल के साथ ही बिताना चाहती है। महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब कभी राहुल का फोन आता था। वह राहुल से बात करती थी, इसी बात पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी। पति भी गाली-गलौज करते हुए राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था। प्रेमी बोला-हम भागते-भागते थक चुके हैं
जबकि प्रेमी राहुल ने बताया कि 6 अप्रैल को सपना अलीगढ़ से चलकर कासगंज पहुंची थी। हम वहां पहले पहुंच गए थे। जिसके बाद हम लोग बस में सवार होकर बरेली पहुंचे। इसके बाद बिहार के मुजफ्फरपुर गए। दो दिन पहले वहां मोबाइल खोल कर देखा तो सोशल मीडिया पर हम लोगों के भागने की चर्चा हो रही थी। इसी को देखते हुए हम लोग बस में सवार होकर मुजफ्फरपुर से दिल्ली पहुंच गए। वहां से हम लोग फिर नेपाल बार्डर पहुंचे। वहां से नेपाल जाने वाले थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। हम भागते- भागते थक चुके हैं। इससे पहले भी एक महिला के साथ भागा था राहुल
पुलिस सास और दामाद की इस लव स्टोरी को कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने दोनो को भागने में मदद करने वाले राहुल के जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंका देने वाला मामला सामने आया। पुलिस की जांच के अनुसार यह कोई पहली बार नहीं है जब राहुल किसी को लेकर भागा हो। इससे पहले वह पडोसी गांव की एक महिला को लेकर भागा था और दोनों 2 महीने बाद वापस आए थे। तब लड़की के घर वालों ने कोई शिकायत नहीं की थी। एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि दोनो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जल्दी ही दोनो को मीडिया के सामने पेश कर मामले का खुलासा किया जाएगा। अब पढ़िए क्या था पूरा मामला… 6 अप्रैल को फरार हो गए थे सास-दामाद मडराक थाना के गांव मनोहरपुर कायस्थ निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी शिवानी की शादी 16 अप्रैल को दादों थाना के गांव रिया नगला निवासी ओमवीर सिंह के बेटे राहुल के साथ होनी थी। शादी के 9 दिन पहले 6 अप्रैल को शिवानी की मां अनीता घर से गायब हो गई। दूसरी ओर राहुल भी अपने घर से कपड़े खरीदने की बात कहकर निकला, फिर वापस नहीं आया। अलीगढ़ से बाहर निकलते ही दोनों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। एक दिन लड़के ने अपने पिता को फोन करके कहा कि मुझे ढूंढना मत, मैं वापस नहीं आऊंगा। राहुल के परिवार को पता चला कि उसकी होने वाली सास भी गायब है। राहुल उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर है। दिन में 14 घंटे सास-दामाद में होती थी बात
परिवार के लोगों ने बताया- राहुल और शिवानी की शादी करीब 6 महीने पहले तय हुई थी। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच नजदीकियां बढ़ी। राहुल का भी शिवानी के घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों परिवार के लोग एक-दूसरे से बात करते थे। राहुल की बात अपनी सास से भी होती थी। इसी बीच उनके बीच की नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच लंबी बातें होने लगीं। परिवार के लोगों ने बताया- लगभग 4 महीने से दोनों के बीच दिन-दिनभर बातें होती थी। दोनों 14-14 घंटे बात किया करते थे। लेकिन, परिवार के लोगों ने कभी ध्यान नहीं दिया। ————————— यह खबर भी पढ़िए लखनऊ में कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, अमेठी में पुलिस से हाथापाई, वाराणसी में ADM से नोकझोंक; अखिलेश बोले-ED को खत्म कर देना चाहिए नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ED के चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। वाराणसी में कलेक्ट्रेट कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता घुस गए और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर ADM सिटी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की गई, जिस पर कांग्रेसियों की ADM से नोकझोंक हो गई। पूरी खबर पढ़िए उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
अलीगढ़ में साथ भागने वाले सास-दामाद गिरफ्तार:आज है शादी का मुहूर्त, 10 दिनों से थे फरार, किये चौंकाने वाले खुलासे!
