हरियाणा में आज रात 12 बजे से दोपहर 2 बजे निजी अस्पतालों में मरीजों को आयुष्मान योजना का फायदा नहीं मिलेगा। यह ऐलान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने अपने अटके भुगतान के समर्थन में किया है। हालांकि इस मामले को लेकर IMA की दोपहर को मुख्य सचिव के साथ मीटिंग है। अगर उनकी मांगों पर कोई पॉजिटिव रुख नहीं अपनाया गया तो स्वास्थ्य सेवाएं लंबे समय तक बाधित रहेगी। दरअसल, प्रदेश भर में करीब 600 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत सरकारी पैनल पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन अस्पतालों का सरकार के पास योजना के तहत किए गए इलाज का करीब 500 करोड़ रुपया अटका हुआ है। इस राशि के भुगतान के लिए IMA कई बार अधिकारियों के जरिए सरकार से गुहार लगा चुका है, मगर सरकार का उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं है। इसलिए IMA ने 14 घंटे तक आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली तमाम सुविधाओं को बंद करने का ऐलान किया है। अस्पताल संचालक दोपहर 2 बजे तक योजना के तहत मरीज को कोई सुविधा नहीं देंगे, जबकि अन्य मरीजों के लिए सभी सुविधाएं जारी रहेंगी। हालांकि आयुष्मान कार्ड धारक अपने खर्च पर इलाज जरूर करवा सकेंगे। कुरुक्षेत्र में आयुष्मान पर 25 से ज्यादा निजी अस्पताल रजिस्टर उधर, IMA के जिला प्रधान डॉ. ऋषि पाल गुप्ता ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र में आयुष्मान पैनल पर 25 से ज्यादा निजी अस्पताल रजिस्टर हैं। इन अस्पतालों का सरकार के पास योजना के करीब 20 करोड़ रुपए अटके पड़े हैं। पिछले महीने 8 जनवरी को IMA का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी से मिला था। सीएम नायब सैनी ने जल्द ही उनकी राशि के भुगतान का आश्वासन दिया था, मगर करीब 1 महीना बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। मुलाकात के बाद कुछ पैसा आया जिला प्रधान का कहना है कि सीएम से मुलाकात के बाद 20-25 प्रतिशत राशि का भुगतान सरकार ने जरूर किया है। उसके बावजूद जिले में 20 करोड़ रुपए सरकार के पास फंसे हुए हैं। इलाज का पैसा नहीं मिलने से अस्पताल संचालकों को परेशानी हो रही है। सरकार को उनकी ओर ध्यान देना चाहिए। मुख्य सचिव से 2 बजे मीटिंग जिला प्रधान ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे उनका प्रतिनिधी मंडल अपनी मांगों और भुगतान के लिए मुख्य सचिव से बातचीत करेगा। अगर सरकार उनकी मांगों पर कोई पॉजिटिव रवैया नहीं दिखाती तो उसका असर स्वास्थ्य सेवाएं पर पड़ेगा। हड़ताल लंबे समय तक जारी रह सकती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। यह रहीं मुख्य मांगे 1. उनकी बकाया राशि का तुरंत भुगतान किया जाए। 2. इस तरह का सिस्टम बनाया जाए उनकी राशि में कटौती नहीं की जाए। 3. उनके लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जाए। 4. पोर्टल का सरलीकरण किया जाए। 5. TMS-1 की पेंडिंग पेमेंट का अस्पताल वाइज भुगतान किया जाए। 6. पेंडिंग राशि का ब्याज के साथ भुगतान किया जाए। हरियाणा में आज रात 12 बजे से दोपहर 2 बजे निजी अस्पतालों में मरीजों को आयुष्मान योजना का फायदा नहीं मिलेगा। यह ऐलान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने अपने अटके भुगतान के समर्थन में किया है। हालांकि इस मामले को लेकर IMA की दोपहर को मुख्य सचिव के साथ मीटिंग है। अगर उनकी मांगों पर कोई पॉजिटिव रुख नहीं अपनाया गया तो स्वास्थ्य सेवाएं लंबे समय तक बाधित रहेगी। दरअसल, प्रदेश भर में करीब 600 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत सरकारी पैनल पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन अस्पतालों का सरकार के पास योजना के तहत किए गए इलाज का करीब 500 करोड़ रुपया अटका हुआ है। इस राशि के भुगतान के लिए IMA कई बार अधिकारियों के जरिए सरकार से गुहार लगा चुका है, मगर सरकार का उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं है। इसलिए IMA ने 14 घंटे तक आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली तमाम सुविधाओं को बंद करने का ऐलान किया है। अस्पताल संचालक दोपहर 2 बजे तक योजना के तहत मरीज को कोई सुविधा नहीं देंगे, जबकि अन्य मरीजों के लिए सभी सुविधाएं जारी रहेंगी। हालांकि आयुष्मान कार्ड धारक अपने खर्च पर इलाज जरूर करवा सकेंगे। कुरुक्षेत्र में आयुष्मान पर 25 से ज्यादा निजी अस्पताल रजिस्टर उधर, IMA के जिला प्रधान डॉ. ऋषि पाल गुप्ता ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र में आयुष्मान पैनल पर 25 से ज्यादा निजी अस्पताल रजिस्टर हैं। इन अस्पतालों का सरकार के पास योजना के करीब 20 करोड़ रुपए अटके पड़े हैं। पिछले महीने 8 जनवरी को IMA का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी से मिला था। सीएम नायब सैनी ने जल्द ही उनकी राशि के भुगतान का आश्वासन दिया था, मगर करीब 1 महीना बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। मुलाकात के बाद कुछ पैसा आया जिला प्रधान का कहना है कि सीएम से मुलाकात के बाद 20-25 प्रतिशत राशि का भुगतान सरकार ने जरूर किया है। उसके बावजूद जिले में 20 करोड़ रुपए सरकार के पास फंसे हुए हैं। इलाज का पैसा नहीं मिलने से अस्पताल संचालकों को परेशानी हो रही है। सरकार को उनकी ओर ध्यान देना चाहिए। मुख्य सचिव से 2 बजे मीटिंग जिला प्रधान ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे उनका प्रतिनिधी मंडल अपनी मांगों और भुगतान के लिए मुख्य सचिव से बातचीत करेगा। अगर सरकार उनकी मांगों पर कोई पॉजिटिव रवैया नहीं दिखाती तो उसका असर स्वास्थ्य सेवाएं पर पड़ेगा। हड़ताल लंबे समय तक जारी रह सकती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। यह रहीं मुख्य मांगे 1. उनकी बकाया राशि का तुरंत भुगतान किया जाए। 2. इस तरह का सिस्टम बनाया जाए उनकी राशि में कटौती नहीं की जाए। 3. उनके लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जाए। 4. पोर्टल का सरलीकरण किया जाए। 5. TMS-1 की पेंडिंग पेमेंट का अस्पताल वाइज भुगतान किया जाए। 6. पेंडिंग राशि का ब्याज के साथ भुगतान किया जाए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
पानीपत में पत्नी को खिलाया जहर, गंभीर:अप्राकृतिक संबंध का विरोध करने पर पति ने किया हमला; गला दबाकर मारने की कोशिश
पानीपत में पत्नी को खिलाया जहर, गंभीर:अप्राकृतिक संबंध का विरोध करने पर पति ने किया हमला; गला दबाकर मारने की कोशिश हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में पति ने अपनी पत्नी को जहर पिला दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में महिला को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां वह उपचाराधीन है। दरअसल, महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने के लिए प्रेशर डालता है। सोमवार को भी उसने इसी तरह करने के लिए उस पर दवाब डाला। वह नहीं मानी, तो आरोपी ने उसे मारा-पीटा और जहर पिला दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले दहेज के लिए करता था मारपीट जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि वह यूपी के बागपत की रहने वाली है। करीब 5 साल पहले उसका निकाह सनौली खुर्द गांव के रहने वाले मुस्तफा के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति और ससुराल वालों ने उसे अक्सर कम दहेज लाने की बात कहकर पीटा। अक्सर उसके साथ गाली-गलौज की जाती थी। कई बार इस मामले का पंचायती तौर पर भी निपटारा हुआ। आरोपियों ने अपनी गलती मानी, लेकिन घर ले जाने के बाद उसका रवैया उसी तरीके का हो जाता था। एक-दो दिन बाद फिर उसके साथ मारपीट की जाती थी। वह दो बेटियों की मां है। बच्चों का क्या होगा, यही सोच कर वह ये सब प्रताड़तनाएं सहती रही। अप्राकृतिक संबंध से मना करने पर पीटा 19 अगस्त की देर रात करीब 2 बजे वह सो रही थी। इसी दौरान वहां उसके पति ने उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दवाब बनाया। उसने मना किया, तो उसके साथ मारपीट की शुरू कर दी गई। यहां तक की उसका गला घोंट कर भी हत्या करनी चाही। इससे भी बात नहीं बनी तो पति ने उसे जबरन जहर पिला दिया। आरोप पति पहले ही जहर लेकर आया था।
कुरूक्षेत्र में नाबालिग लड़की ने किया सुसाइड:घर में लगाया फंदा, परिजनों का आरोप, लड़के से परेशान होकर उठाया कदम
कुरूक्षेत्र में नाबालिग लड़की ने किया सुसाइड:घर में लगाया फंदा, परिजनों का आरोप, लड़के से परेशान होकर उठाया कदम कुरूक्षेत्र के पिहोवा कस्बे में 14 वर्षीय लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार वालों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कुरूक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भिजवाए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पंखे से लगाया फांसी का फंदा मिली जानकारी के अनुसार पिहोवा की पूजा कॉलोनी में एक 14 वर्षीय लड़की ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने एक लड़के पर आरोप लगाया है कि वह उनकी लड़की को परेशान करता था। जिसकी वजह से उनकी लड़की ने आत्महत्या की है। सब इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, कि एक 14 साल की लड़की ने घर में छत वाले पंखे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे हैं और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही कर रही हैं। पुलिस ने जांच की शुरू उन्होंने कहा कि परिजनों का आरोप है कि कॉलोनी का ही एक लड़का उनकी लड़की को परेशान करता था। जिसकी वजह से लड़की ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Haryana: First they hit a cow, then attacked the family when they protested
The victim has accused the other party’s family of attacking him. Two members of the other party’s family have also…