भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना घरिंडा के अंतर्गत आते पक्का पिंड नेष्टा में आंगन से गाड़ी बाहर निकालने को लेकर ताया और भतीजे में झगड़ा हो गया। इसके बाद ताया ने अपने बेटे, पोते सहित 6 लोगों के साथ भतीजे पर हमला कर दिया। इस दौरान ताया के बेटे ने गुरलाल सिंह पर गोली चला दी, जिससे वह बाल-बाल बचा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ताया, उसके बेटे और पोते सहित 6 हमलावरों पर पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पक्का पिंड के रहने वाले ताया जगीर सिंह, उसका बेटा बलजिंदर सिंह, पोता हरगुन सिंह के रूप में हुई है, जबकि 3 शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में गुरलाल सिंह ने बताया कि 25 मार्च सुबह 7 बजे उसके घर के आंगन में उसकी ताया की गाड़ी पार्क थी, जब उसने गाड़ी निकालने को कहा तो झगड़ा हो गया फिर उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच शुरू कर दी है। भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना घरिंडा के अंतर्गत आते पक्का पिंड नेष्टा में आंगन से गाड़ी बाहर निकालने को लेकर ताया और भतीजे में झगड़ा हो गया। इसके बाद ताया ने अपने बेटे, पोते सहित 6 लोगों के साथ भतीजे पर हमला कर दिया। इस दौरान ताया के बेटे ने गुरलाल सिंह पर गोली चला दी, जिससे वह बाल-बाल बचा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ताया, उसके बेटे और पोते सहित 6 हमलावरों पर पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पक्का पिंड के रहने वाले ताया जगीर सिंह, उसका बेटा बलजिंदर सिंह, पोता हरगुन सिंह के रूप में हुई है, जबकि 3 शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में गुरलाल सिंह ने बताया कि 25 मार्च सुबह 7 बजे उसके घर के आंगन में उसकी ताया की गाड़ी पार्क थी, जब उसने गाड़ी निकालने को कहा तो झगड़ा हो गया फिर उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच शुरू कर दी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

बठिंडा में हरप्रीत सिंह का बड़ा बयान:बोले- पहले से पता था मुझे अपमानित किया जाएगा, जल्द होंगे बडे़ खुलासे
बठिंडा में हरप्रीत सिंह का बड़ा बयान:बोले- पहले से पता था मुझे अपमानित किया जाएगा, जल्द होंगे बडे़ खुलासे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की श्री दमदमा साहिब की अंतरिम बैठक में 15 दिन की नौकरी से रिटायर होने के बाद जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि मुझे पहले से पता था कि मेरे साथ ऐसा किया जाएगा और इस तरह से अपमानित कर निकाला जाएगा, सब कुछ पहले ही हो गया था। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें फैसला सुनकर कोई हैरानी नहीं हुई, क्योंकि उन्हें इस फैसले के बारे में पहले से ही पता था। सिंह साहिब ने कहा कि यह बहुत आश्चर्य की बात है कि जिस पार्टी ने आरोप लगाया है, उसे भी इस जांच कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके साथ नहीं बल्कि उनसे पहले आए जत्थेदारों के साथ है और आने वाले जत्थेदार भी ऐसा ही करते रहेंगे। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कई अन्य मुद्दों पर भी खुलकर विचार रखे और कहा कि आने वाले दिनो में कई बड़े खुलासे होंगे।

पंजाब में दो दिन सुस्त रहेगा मानसून:तापमान में बढ़ौतरी जारी, 39 डिग्री के करीब पहुंचा; मंगलवार को राज्य में येलो अलर्ट
पंजाब में दो दिन सुस्त रहेगा मानसून:तापमान में बढ़ौतरी जारी, 39 डिग्री के करीब पहुंचा; मंगलवार को राज्य में येलो अलर्ट पंजाब में मानसून सुस्त होता जा रहा है। तापमान में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। कुछ इलाकों में शनिवार पॉकेट रेन के बाद भी बढ़ रही गर्मी से राहत नहीं मिली। वहीं पंजाब के फरीदकोट का तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया है। अनुमान है कि रविवार व सोमवार भी मानसून सुस्त रहने का अनुमान जताया जा रहा है। लेकिन मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार मानसून ट्रफ आज राजस्थान दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, उससे सटे उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और फिर दक्षित पूर्व की और बंगाल की खाड़ी के उत्तर पूर्व तक पहुंच रही है। लेकिन उचित दबाव पंजाब क्षेत्र में नहीं बन पा रहा। जिसके चलते पड़ोसी राज्यो में बारिश के बावजूद पंजाब में उचित बारिश नहीं हो पा रही। IMD के अनुसार आज पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में हल्की बारिश के आसार है। अन्य जिलों में पॉकेट रेन की संभावना है, जबकि अमृतसर, तरनतारन सहित पश्चिमी मालवा में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है। मंगल-बुधवार मानसून हो सकता है एक्टिव दो दिन मौसम खुश्क रहने के बाद मंगलवार व बुधवार को मानसून के पुन: एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं। पंजाब में दोनों दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए जारी है। जबकि अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान अमृतसर- शनिवार अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 28 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- बीती शाम अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- शनिवार शाम अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- शनिवार अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- शनिवार शाम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

चंडीगढ़ IAS की बेटी से छेड़छाड़ मामले की सुनवाई:गवाहों के पेश होने का आज आखिरी मौका, 5 महीने जेल में रहा BJP सांसद का बेटा
चंडीगढ़ IAS की बेटी से छेड़छाड़ मामले की सुनवाई:गवाहों के पेश होने का आज आखिरी मौका, 5 महीने जेल में रहा BJP सांसद का बेटा हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे विकास बराला के हाई प्रोफाइल मामले की सुनवाई आज चंडीगढ़ एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (ACJM) कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट ने इस मामले से जुड़े चंडीगढ़ पुलिस के गवाहों को पिछली सुनवाई में चेतावनी देते हुए पेश होने का आखिरी मौका दिया था। इससे पहले 24 अक्टूबर को हुई सुनवाई में मामले से जुड़े पुलिस कर्मियों को गवाही के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हो सके थे। इस मामले के गवाह इंस्पेक्टर ओम प्रकाश और रिटायर्ड इंस्पेक्टर सतनाम सिंह को अदालत ने तलब किया है। इनके अलावा दो और पुलिस कर्मियों की गवाही होनी थी, जो हो चुकी है। अदालत ने मामले से जुड़े तथ्यों की जांच के लिए सेक्टर 26 थाने के मुंशी को भी बुलाया है। तत्कालीन मुंशी को केस की संपत्ति के साथ पेश होने के आदेश दिए हैं, ताकि बचाव पक्ष उनसे जिरह कर सके। अदालत ने इस मामले से जुड़े सभी गवाहों को जिरह के आदेश देते हुए कहा है कि यह उनका आखिरी मौका है। 5 महीनें बाद कोर्ट से मिली थी जमानत चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू का पीछा करने के मामले में हरियाणा बीजेपी सांसद सुभाष बराला के बेटे आरोपी विकास बराला को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। वर्णिका कुंडू का पीछा करने के मामले में पांच महीने से विकास जेल में बंद था। नवंबर 2017 में निचली अदालत की ओर से चार बार जमानत याचिका खारिज करने बाद विकास बराला के वकील ने नियमित जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था। जिसके बाद आज विकास को जमानत मिल पाई थी। यहां सिलसिलेवार पढ़िए केस से जुड़ी पूरी कहानी 1. 2017 का है मामला 4 अगस्त 2017 की आधी रात को चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके एक अन्य साथी ने आईएएस अफसर वीएस कुंडू की बेटी वर्णिका के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी। वर्णिका ने बताया था कि, ‘जब मैं रात 12:15 बजे सेक्टर-8 मार्केट से कार में घर के लिए निकली थी। फोन पर फ्रेंड से बात कर रही थी कि तभी सेक्टर-7 के पास पता चला कि एक टाटा सफारी गाड़ी मेरा पीछा कर रही है। मैंने रास्ता बदलने की कोशिश की, तो आरोपियों ने गाड़ी से रास्ता रोककर मुझे सेक्टर-26 की ओर चलने पर मजबूर कर दिया। 2. गाड़ी भगाकर बचाई जान अगले मोड पर दोबारा मुड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फिर रास्ता ब्लॉक कर दिया। एक युवक गाड़ी से बाहर निकला और मेरी कार की ओर बढ़ा। मैंने रिवर्स कर राइट टर्न लिया और कार भगाई। इस बीच, मैंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। अपनी लोकेशन बताई। घर पर आईएएस पिता को सूचना दी। तभी हाउसिंग बोर्ड के पास सॉलिटेयर होटल के निकट आरोपियों ने दोबारा रास्ता ब्लॉक कर दिया। अब मेरे भागने का कोई रास्ता नहीं था। एक आरोपी गाड़ी से उतरकर मेरी तरफ आया और कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन सेंट्रल लॉक होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। 3. वर्णिका को फोन मिली थी गिरफ्तारी की सूचना इस दौरान सूचना पर चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर आ गई। पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट के पास गिरफ्तार कर लिया।’ वर्णिका ने पुलिस को फोन कर दोनों को गिरफ्तार करवाया। इसके बाद एफआईआर दर्ज हुई तो मामला चर्चा में आया। अब इस मामले में 2017 से लगातार चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 4. इन पर चल रहा है केस आरोपी विकास बराला और उसके साथी आशीष पर धारा 363 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में विवाद बढ़ा तो दोनों आरोपियों के खिलाफ लड़की का पीछा कर रास्ता रोकने, किडनैपिंग की कोशिश और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों की जमानत याचिका चार बार कोर्ट से खारिज की गई, लेकिन अभी दोनों आरोपी बाहर हैं। लगातार इस केस में सुनवाई चल रही है।