यूपी में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आगरा में सोमवार सुबह से गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। हल्की हवा भी चल रही है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है। पिछले 24 घंटे में वाराणसी देश में सबसे गर्म रहा, यहां का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरा सबसे गर्म जालौन रहा, यहां तापमान 42.6 डिग्री रहा। तीसरा सबसे गर्म पंजाब का भटिंडा वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में 23.5°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून को गोरखपुर के रास्ते यूपी में मानसून की एंट्री होगी। संभल में अनुमान से 2852% ज्यादा बारिश
रविवार को 12 घंटे में बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत हुई है। प्रयागराज में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां जिंदा जल गईं। गाजीपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ समेत 32 शहरों में बारिश हुई। संभल में सबसे ज्यादा 32.5 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। यह वैज्ञानिकों के 1.1 मिमी अनुमान से 2852% अधिक है। योगी बोले- अफसर प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करें
CM योगी ने आंधी-बारिश, ओले और बिजली गिरने को लेकर अधिकारियों को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा- अधिकारी ग्राउंड पर उतरें। प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करें। राहत काम पर नजर रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को मुआवजा दें। घायलों के अच्छे इलाज की व्यवस्था कराएं। यूपी के शहरों का तापमान जानिए 30 जून तक शिक्षकों की भी छुट्टी की मांग
विधान परिषद सदस्य राज बहादुर सिंह चंदेल, आशुतोष सिन्हा और अरुण पाठक ने रविवार को CM योगी को लेटर लिखा। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के लिए भी स्कूलों में 30 जून तक छुट्टी किए जाने की मांग की है। विधायकों ने कहा, जब स्कूलों में बच्चे नहीं है, तो शिक्षकों के रहने का कोई औचित्य नहीं है। 18 जून को गोरखपुर के रास्ते मानसून की यूपी में एंट्री
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा इस समय मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, पुरी और बालुरघाट जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजर रही है। अगले 3-4 दिनों में यह गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों तक भी पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री होगी। पिछली बार 20 जून को मानसून आने की संभावना जताई गई थी। लेकिन, यह 10 दिन की देरी से आया था। जबकि, केरल में तय डेट से दो दिन पहले 30 मई को एंट्री कर गया था। 8 साल में एक बार छोड़कर कभी मानसून समय पर नहीं आया
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में मानसून की एंट्री की डेट 18 जून है। लेकिन, बीते 8 साल में कभी भी मानसून ने तय तारीख पर यूपी में एंट्री नहीं की। पिछले साल 10 दिन की देरी से मानसून आया था। पिछली बार बुंदेलखंड के रास्ते मानसून आया था
यूपी में मानसून हमेशा सोनभद्र जिले के रास्ते दस्तक देता रहा है। लेकिन, पिछले साल बुंदेलखंड के ललितपुर के रास्ते मानसून की एंट्री हुई थी। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी से उठा मानसून पश्चिम बंगाल और बिहार के बॉर्डर पर अटका रहा था। इससे जून में 41% कम बारिश हुई। 1 से 29 जून तक 53.1 मिमी बारिश हुई, जबकि 89.1 मिमी बारिश होनी थी। इस बार मानसून की एंट्री गोरखपुर के रास्ते हो रही है। पिछले साल से ज्यादा बारिश की संभावना
अर्थ एंड साइंस मिनिस्ट्री के सेक्रेटरी एम रविचंद्रन ने कहा- जून से सितंबर के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव कहते हैं- यूपी में इस साल मानसून के दौरान बारिश अच्छी होगी। पिछले मानसून सीजन से करीब 15-20 फीसदी ज्यादा पानी बरसने के आसार हैं। मानसून सीजन के दौरान हर साल औसतन बारिश 947 मिमी. बारिश होती है। पिछले साल औसत के करीब ही बारिश हुई थी। आमतौर पर 96 से 104 फीसदी बारिश को सामान्य माना जाता है। 90 फीसदी से कम बारिश को सामान्य से बहुत कम, 90 से 95 फीसदी के बीच सामान्य से कम, 104 से 110 फीसदी के बीच सामान्य से ज्यादा और 110 फीसदी से ज्यादा बारिश बहुत ज्यादा माना जाता है। —————— ये खबर भी पढ़िए- यूपी में 24 पर 10 करोड़ वोल्ट की बिजली गिरी…मौत: प्रयागराज में सेकेंड भर में 4 जिंदा जले यूपी में रविवार को आसमान से बिजली गिरने से 12 घंटे के अंदर 24 लोगों की जान चली गई। सबसे ज्यादा मौतें प्रयागराज में हुईं। यहां अपनी झोपड़ी में सो रहे परिवार पर बिजली गिरी। सेकेंड भर में पति-पत्नी और दो बेटियां जिंदा जल गईं। शव कंकाल हो गए थे। आखिर मानसून सीजन में ही सबसे ज्यादा बिजली क्यों गिरती है? कितना करंट होता? इस आसमानी आफत से बचाव के तरीके क्या हैं? VIDEO में जानिए… यूपी में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आगरा में सोमवार सुबह से गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। हल्की हवा भी चल रही है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है। पिछले 24 घंटे में वाराणसी देश में सबसे गर्म रहा, यहां का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरा सबसे गर्म जालौन रहा, यहां तापमान 42.6 डिग्री रहा। तीसरा सबसे गर्म पंजाब का भटिंडा वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में 23.5°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून को गोरखपुर के रास्ते यूपी में मानसून की एंट्री होगी। संभल में अनुमान से 2852% ज्यादा बारिश
रविवार को 12 घंटे में बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत हुई है। प्रयागराज में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां जिंदा जल गईं। गाजीपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ समेत 32 शहरों में बारिश हुई। संभल में सबसे ज्यादा 32.5 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। यह वैज्ञानिकों के 1.1 मिमी अनुमान से 2852% अधिक है। योगी बोले- अफसर प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करें
CM योगी ने आंधी-बारिश, ओले और बिजली गिरने को लेकर अधिकारियों को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा- अधिकारी ग्राउंड पर उतरें। प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करें। राहत काम पर नजर रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को मुआवजा दें। घायलों के अच्छे इलाज की व्यवस्था कराएं। यूपी के शहरों का तापमान जानिए 30 जून तक शिक्षकों की भी छुट्टी की मांग
विधान परिषद सदस्य राज बहादुर सिंह चंदेल, आशुतोष सिन्हा और अरुण पाठक ने रविवार को CM योगी को लेटर लिखा। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के लिए भी स्कूलों में 30 जून तक छुट्टी किए जाने की मांग की है। विधायकों ने कहा, जब स्कूलों में बच्चे नहीं है, तो शिक्षकों के रहने का कोई औचित्य नहीं है। 18 जून को गोरखपुर के रास्ते मानसून की यूपी में एंट्री
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा इस समय मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, पुरी और बालुरघाट जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजर रही है। अगले 3-4 दिनों में यह गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों तक भी पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री होगी। पिछली बार 20 जून को मानसून आने की संभावना जताई गई थी। लेकिन, यह 10 दिन की देरी से आया था। जबकि, केरल में तय डेट से दो दिन पहले 30 मई को एंट्री कर गया था। 8 साल में एक बार छोड़कर कभी मानसून समय पर नहीं आया
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में मानसून की एंट्री की डेट 18 जून है। लेकिन, बीते 8 साल में कभी भी मानसून ने तय तारीख पर यूपी में एंट्री नहीं की। पिछले साल 10 दिन की देरी से मानसून आया था। पिछली बार बुंदेलखंड के रास्ते मानसून आया था
यूपी में मानसून हमेशा सोनभद्र जिले के रास्ते दस्तक देता रहा है। लेकिन, पिछले साल बुंदेलखंड के ललितपुर के रास्ते मानसून की एंट्री हुई थी। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी से उठा मानसून पश्चिम बंगाल और बिहार के बॉर्डर पर अटका रहा था। इससे जून में 41% कम बारिश हुई। 1 से 29 जून तक 53.1 मिमी बारिश हुई, जबकि 89.1 मिमी बारिश होनी थी। इस बार मानसून की एंट्री गोरखपुर के रास्ते हो रही है। पिछले साल से ज्यादा बारिश की संभावना
अर्थ एंड साइंस मिनिस्ट्री के सेक्रेटरी एम रविचंद्रन ने कहा- जून से सितंबर के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव कहते हैं- यूपी में इस साल मानसून के दौरान बारिश अच्छी होगी। पिछले मानसून सीजन से करीब 15-20 फीसदी ज्यादा पानी बरसने के आसार हैं। मानसून सीजन के दौरान हर साल औसतन बारिश 947 मिमी. बारिश होती है। पिछले साल औसत के करीब ही बारिश हुई थी। आमतौर पर 96 से 104 फीसदी बारिश को सामान्य माना जाता है। 90 फीसदी से कम बारिश को सामान्य से बहुत कम, 90 से 95 फीसदी के बीच सामान्य से कम, 104 से 110 फीसदी के बीच सामान्य से ज्यादा और 110 फीसदी से ज्यादा बारिश बहुत ज्यादा माना जाता है। —————— ये खबर भी पढ़िए- यूपी में 24 पर 10 करोड़ वोल्ट की बिजली गिरी…मौत: प्रयागराज में सेकेंड भर में 4 जिंदा जले यूपी में रविवार को आसमान से बिजली गिरने से 12 घंटे के अंदर 24 लोगों की जान चली गई। सबसे ज्यादा मौतें प्रयागराज में हुईं। यहां अपनी झोपड़ी में सो रहे परिवार पर बिजली गिरी। सेकेंड भर में पति-पत्नी और दो बेटियां जिंदा जल गईं। शव कंकाल हो गए थे। आखिर मानसून सीजन में ही सबसे ज्यादा बिजली क्यों गिरती है? कितना करंट होता? इस आसमानी आफत से बचाव के तरीके क्या हैं? VIDEO में जानिए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आगरा में झमाझम बारिश, 62 जिलों में भी अलर्ट:यूपी में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री; वाराणसी देश में सबसे गर्म रहा
