‘मैंने हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए दृश्यम फिल्म देखी। फिर मुझे आइडिया आया। लाश को कुएं में छिपा देता हूं। फिर गांव के बाहर एक सूखे कुएं तक अंधेरे में घसीटते हुए ले गया। किसी को पता न चले कि इसलिए उस पर मिट्टी डालता था। मैं मरे हुए जानवरों को दिन में बोरी में भर लेता था। फिर रात होते ही कुएं में डाल देता था। ताकि उसकी बदबू से लोगों को लगे कि जानवर मरा है। मैंने लगातार 5 दिन तक मरे कुत्ते, गाय और अन्य जानवर डाले।’ ये कबूलनामा है आगरा में प्रेमिका फिजा की हत्या करने वाले भीम सेन का। जिसने 15 मार्च को गला दबाकर मार डाला था। मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस ने बुधवार को आरोपी अरेस्ट कर जेल भेज दिया। पहले एक नजर पूरे मामले पर
मथुरा के राया निवासी सिदारी ने 15 मार्च को आगरा के ताजगंज में मुकदमा कराया था। उन्होंने दामाद सेटी पर बेटी फिजा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि उनकी बेटी कई दिन से लापता है। उन्हें दामाद पर शक है कि उन्होंने उसके साथ कुछ अनहोनी कर दी है। फिजा का मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था। पुलिस ने जांच की, तो हत्यारा उसका प्रेमी भीम सेन की निकला। अब पढ़िए आरोपी का हूबहू कबूलनामा पति को मारने के लिए नोएडा गया था
पूछताछ में आरोपी भीमसेन ने बताया-फिजा उससे कहती थी कि उसके पति की हत्या कर दो। उसने पति की हत्या के लिए तैयार कर लिया था। मैं उसकी हत्या करने के लिए नोएडा भी गया था। वहां फिजा का पति किसी फैक्ट्री में जॉब करता था। लेकिन, किसी वजह से उसकी हत्या नहीं कर पाया। इसके बाद 15 मार्च को नोएडा से वापस लौट आया। फिजा लगातार मुझ पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। हम रात को गांव के बाहर बने खाली पडे़ मकान में रुके। यहां उससे विवाद हुआ। फिजा ने मुझे मारने की कोशिश की। इसी खींचतान में फिजा की चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। वो वहीं मर गई। दृश्यम फिल्म से सीखा लाश ठिकाने लगाने का तरीका
आरोपी भीमसेन ने बताया-हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके दिमाग में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का सीन याद आया। फिर मैंने उसकी लाश के बगल में बैठकर दृश्यम देखी। गांव के बाहर सूखे पड़े कुएं में लाश को फेंक दिया। लाश को घसीटते हुए वहां तक ले गया। अब डर था कि कुछ दिन में लाश सड़ जाएगी या लोग इसे देख लेंगे। इसलिए उस पर मिट्टी डाल दी। तो उसने लाश के ऊपर मिट्टी डाली। लगातार 5 दिन तक रात के अंधेरे में जाता और कुएं में कई बोरे भरकर मिट्टी डालता था। जब उसने लाश को मिट्टी से पूरी तरह से ढक दिया तो आगे की प्लानिंग की। बदबू न आए इसके लिए वो गांव के पास मरे हुए जानवरों को लेकर आया। उन जानवरों को कुएं में फेंक दिया। इस तरह पुलिस ने पकड़ा
ACP सैयद अरीब अहमद ने बताया-फिजा का मोबाइल फोन भी मिसिंग था। लेकिन 8 अप्रैल को फिजा का मोबाइल ऑन हुआ। पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली। लोकेशन संभल में मिली। यहां से टीम को संभल भेजा गया। जिस युवक के पास मोबाइल था। उसने पुलिस को बताया कि उसने तो 300 रुपए में मोबाइल फोन खरीदा है। जिससे खरीदा है, उसको नहीं जानता। पुलिस ने उन्हें भीमसेन की फोटो दिखाई। युवक ने फोटो देखकर उसकी तस्दीक की। इसके बाद पुलिस आगरा आई। भीमसेन को पूछताछ के लिए बुलाया। ——————————— ये खबर भी पढ़ें :- आगरा में प्रेमिका की लाश कुएं में छिपाकर मिट्टी डाली: 25 दिन बाद गर्लफ्रेंड का मोबाइल ऑन कर पकड़ा गया आगरा में प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या की थी। 25 दिन जब उसने प्रेमिका का फोन स्विच ऑन किया, तो पुलिस उस तक पहुंची। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। बताया कि वो मेरी बात नहीं मानती थी। इस बात पर उससे विवाद हो गया, तो मुझे गुस्सा आ गया। इस पर मैंने उसे गला दबाकर मार डाला। इसके शव को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद उस पर मिट्टी डाल दी थी। पुलिस ने बुधवार को संभल से आरोपी भीमसेन यादव को पकड़ लिया। ये घटना ताजगंज के नौबरी गांव का है। पढ़ें पूरी खबर ‘मैंने हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए दृश्यम फिल्म देखी। फिर मुझे आइडिया आया। लाश को कुएं में छिपा देता हूं। फिर गांव के बाहर एक सूखे कुएं तक अंधेरे में घसीटते हुए ले गया। किसी को पता न चले कि इसलिए उस पर मिट्टी डालता था। मैं मरे हुए जानवरों को दिन में बोरी में भर लेता था। फिर रात होते ही कुएं में डाल देता था। ताकि उसकी बदबू से लोगों को लगे कि जानवर मरा है। मैंने लगातार 5 दिन तक मरे कुत्ते, गाय और अन्य जानवर डाले।’ ये कबूलनामा है आगरा में प्रेमिका फिजा की हत्या करने वाले भीम सेन का। जिसने 15 मार्च को गला दबाकर मार डाला था। मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस ने बुधवार को आरोपी अरेस्ट कर जेल भेज दिया। पहले एक नजर पूरे मामले पर
मथुरा के राया निवासी सिदारी ने 15 मार्च को आगरा के ताजगंज में मुकदमा कराया था। उन्होंने दामाद सेटी पर बेटी फिजा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि उनकी बेटी कई दिन से लापता है। उन्हें दामाद पर शक है कि उन्होंने उसके साथ कुछ अनहोनी कर दी है। फिजा का मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था। पुलिस ने जांच की, तो हत्यारा उसका प्रेमी भीम सेन की निकला। अब पढ़िए आरोपी का हूबहू कबूलनामा पति को मारने के लिए नोएडा गया था
पूछताछ में आरोपी भीमसेन ने बताया-फिजा उससे कहती थी कि उसके पति की हत्या कर दो। उसने पति की हत्या के लिए तैयार कर लिया था। मैं उसकी हत्या करने के लिए नोएडा भी गया था। वहां फिजा का पति किसी फैक्ट्री में जॉब करता था। लेकिन, किसी वजह से उसकी हत्या नहीं कर पाया। इसके बाद 15 मार्च को नोएडा से वापस लौट आया। फिजा लगातार मुझ पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। हम रात को गांव के बाहर बने खाली पडे़ मकान में रुके। यहां उससे विवाद हुआ। फिजा ने मुझे मारने की कोशिश की। इसी खींचतान में फिजा की चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। वो वहीं मर गई। दृश्यम फिल्म से सीखा लाश ठिकाने लगाने का तरीका
आरोपी भीमसेन ने बताया-हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके दिमाग में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का सीन याद आया। फिर मैंने उसकी लाश के बगल में बैठकर दृश्यम देखी। गांव के बाहर सूखे पड़े कुएं में लाश को फेंक दिया। लाश को घसीटते हुए वहां तक ले गया। अब डर था कि कुछ दिन में लाश सड़ जाएगी या लोग इसे देख लेंगे। इसलिए उस पर मिट्टी डाल दी। तो उसने लाश के ऊपर मिट्टी डाली। लगातार 5 दिन तक रात के अंधेरे में जाता और कुएं में कई बोरे भरकर मिट्टी डालता था। जब उसने लाश को मिट्टी से पूरी तरह से ढक दिया तो आगे की प्लानिंग की। बदबू न आए इसके लिए वो गांव के पास मरे हुए जानवरों को लेकर आया। उन जानवरों को कुएं में फेंक दिया। इस तरह पुलिस ने पकड़ा
ACP सैयद अरीब अहमद ने बताया-फिजा का मोबाइल फोन भी मिसिंग था। लेकिन 8 अप्रैल को फिजा का मोबाइल ऑन हुआ। पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली। लोकेशन संभल में मिली। यहां से टीम को संभल भेजा गया। जिस युवक के पास मोबाइल था। उसने पुलिस को बताया कि उसने तो 300 रुपए में मोबाइल फोन खरीदा है। जिससे खरीदा है, उसको नहीं जानता। पुलिस ने उन्हें भीमसेन की फोटो दिखाई। युवक ने फोटो देखकर उसकी तस्दीक की। इसके बाद पुलिस आगरा आई। भीमसेन को पूछताछ के लिए बुलाया। ——————————— ये खबर भी पढ़ें :- आगरा में प्रेमिका की लाश कुएं में छिपाकर मिट्टी डाली: 25 दिन बाद गर्लफ्रेंड का मोबाइल ऑन कर पकड़ा गया आगरा में प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या की थी। 25 दिन जब उसने प्रेमिका का फोन स्विच ऑन किया, तो पुलिस उस तक पहुंची। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। बताया कि वो मेरी बात नहीं मानती थी। इस बात पर उससे विवाद हो गया, तो मुझे गुस्सा आ गया। इस पर मैंने उसे गला दबाकर मार डाला। इसके शव को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद उस पर मिट्टी डाल दी थी। पुलिस ने बुधवार को संभल से आरोपी भीमसेन यादव को पकड़ लिया। ये घटना ताजगंज के नौबरी गांव का है। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आगरा में युवती का दृश्यम स्टाइल में मर्डर:गर्लफ्रेंड को मारकर कुएं में फेंका, 5 दिन तक मिट्टी डाली; बदबू के लिए मरे जानवर फेंके
