आगरा में योगी का प्लेन हवा में खराब, इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से दूसरा मंगाया, तब रवाना हुए; लखनऊ का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा

आगरा में योगी का प्लेन हवा में खराब, इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से दूसरा मंगाया, तब रवाना हुए; लखनऊ का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा

आगरा में टेकऑफ के बाद सीएम योगी के चार्टर्ड प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। उस वक्त उनका प्लेन आसमान में था। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग खेरिया एयरपोर्ट पर कराई। कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्लेन ने बुधवार दोपहर 3.40 बजे उड़ान भरी थी। 20 मिनट बाद प्लेन वापस लौट आया। इसके बाद दिल्ली से शाम 5.42 बजे दूसरा चार्टर प्लेन आया। फिर सीएम लखनऊ के लिए रवाना हुए। लगभग 1.50 घंटे मुख्यमंत्री आगरा एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार करते रहे। देरी के कारण सीएम योगी का लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाला कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सीएम योगी के चार्टर्ड प्लेन के ब्रेकिंग सिस्टम में दिक्कत आ गई थी। जिनकी नकारात्मक सोच थी, वो घर के रहे न घाट के
इससे पहले सीएम योगी ने ताजनगरी में कहा, आगरा की पहचान मुगलों से नहीं है। आगरा की पहचान ब्रज से, वृंदावन बिहारी से और राधारानी से है। छत्रपति शिवाजी से आगरा की पहचान है। इनके नाम पर सरकार एक स्मारक बनाने जा रही है। लेकिन, जिनकी नकारात्मक सोच थी, वो घर के रहे न घाट के। हमने विकास किया। काशी, विंध्यवासिनी, नेमिषारण्य और अयोध्या का विकास किया है। अब मथुरा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। बांके बिहारी कॉरिडोर का निर्माण करेंगे। सपा ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया बनाया और हमने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट बनाया। योगी ने कहा- जिनकी उम्र 25 साल से ऊपर है, उन्हें 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की अराजकता, अव्यवस्था, माफियागिरी, दंगे याद होंगे। जिनकी उम्र 20 साल है, वे भूल गए होंगे। उन्हें याद ही नहीं होगा कि ये सब जो कहा जा रहा है, क्या ऐसा हुआ होगा? योगी ने कहा- जब भी कांग्रेस और सपा को सरकार बनाने का मौका मिला, इन्होंने विकास कभी नहीं किया। आज जब विकास हो रहा तो ये सपा और कांग्रेस वाले बैरियर बन रहे हैं। आगरा एयरपोर्ट से टेकऑफ होने के 20 मिनट बाद वापस आ गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्टेट प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई है। प्लेन उस वक्त खराब हुआ, जब वे हवा में थे। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी आनन-फानन में एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट के लाउंज में बैठे हैं। योगी के कार्यक्रम की 3 तस्वीरें ये वही प्रदेश है, जहां के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। किसान आत्महत्या करता था। गरीब भूख से मरता था। बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। त्योहार से पहले दंगा हो जाता था। 2017 से पहले मान्यता थी कि जहां पर सड़क में गड्ढे शुरू हो जाए… समझ लो उत्तर प्रदेश शुरू। हर तीसरे दिन जहां पर कर्फ्यू लगा हो, दंगे और आगजनी हो रही हो… समझ लो उत्तर प्रदेश। जहां व्यापारी पलायन कर रहा हो… मान लो उत्तर प्रदेश। योगी ने कहा- ये विपक्ष में बैठे लोग अफवाह फैलाते थे। जब अयोध्या में 500 साल बाद रामलला के विराजमान की तिथि तय हुई तो इन्होंने विरोध किया। इन्हें आमंत्रण दिया गया तब भी इन्होंने तमाम गलत प्रचार किया। पूरी दुनिया अभिभूत थी कि अयोध्या में रामलला विराजमान हो रहे हैं। लेकिन, सपा और कांग्रेस वालों के घरों में सन्नाटा छाया था। सीएम योगी बुधवार को आगरा में दो कार्यक्रमों में शामिल हुए। सबसे पहले उन्होंने राजामंडी स्थित दरियानाथ मंदिर में पूजा की। यहां संतों की धर्म सभा को संबोधित किया। फिर योगी GIC मैदान पहुंचे। अपने 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष को घेरा। योगी के कार्यक्रम से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए… आगरा में टेकऑफ के बाद सीएम योगी के चार्टर्ड प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। उस वक्त उनका प्लेन आसमान में था। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग खेरिया एयरपोर्ट पर कराई। कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्लेन ने बुधवार दोपहर 3.40 बजे उड़ान भरी थी। 20 मिनट बाद प्लेन वापस लौट आया। इसके बाद दिल्ली से शाम 5.42 बजे दूसरा चार्टर प्लेन आया। फिर सीएम लखनऊ के लिए रवाना हुए। लगभग 1.50 घंटे मुख्यमंत्री आगरा एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार करते रहे। देरी के कारण सीएम योगी का लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाला कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सीएम योगी के चार्टर्ड प्लेन के ब्रेकिंग सिस्टम में दिक्कत आ गई थी। जिनकी नकारात्मक सोच थी, वो घर के रहे न घाट के
इससे पहले सीएम योगी ने ताजनगरी में कहा, आगरा की पहचान मुगलों से नहीं है। आगरा की पहचान ब्रज से, वृंदावन बिहारी से और राधारानी से है। छत्रपति शिवाजी से आगरा की पहचान है। इनके नाम पर सरकार एक स्मारक बनाने जा रही है। लेकिन, जिनकी नकारात्मक सोच थी, वो घर के रहे न घाट के। हमने विकास किया। काशी, विंध्यवासिनी, नेमिषारण्य और अयोध्या का विकास किया है। अब मथुरा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। बांके बिहारी कॉरिडोर का निर्माण करेंगे। सपा ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया बनाया और हमने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट बनाया। योगी ने कहा- जिनकी उम्र 25 साल से ऊपर है, उन्हें 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की अराजकता, अव्यवस्था, माफियागिरी, दंगे याद होंगे। जिनकी उम्र 20 साल है, वे भूल गए होंगे। उन्हें याद ही नहीं होगा कि ये सब जो कहा जा रहा है, क्या ऐसा हुआ होगा? योगी ने कहा- जब भी कांग्रेस और सपा को सरकार बनाने का मौका मिला, इन्होंने विकास कभी नहीं किया। आज जब विकास हो रहा तो ये सपा और कांग्रेस वाले बैरियर बन रहे हैं। आगरा एयरपोर्ट से टेकऑफ होने के 20 मिनट बाद वापस आ गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्टेट प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई है। प्लेन उस वक्त खराब हुआ, जब वे हवा में थे। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी आनन-फानन में एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट के लाउंज में बैठे हैं। योगी के कार्यक्रम की 3 तस्वीरें ये वही प्रदेश है, जहां के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। किसान आत्महत्या करता था। गरीब भूख से मरता था। बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। त्योहार से पहले दंगा हो जाता था। 2017 से पहले मान्यता थी कि जहां पर सड़क में गड्ढे शुरू हो जाए… समझ लो उत्तर प्रदेश शुरू। हर तीसरे दिन जहां पर कर्फ्यू लगा हो, दंगे और आगजनी हो रही हो… समझ लो उत्तर प्रदेश। जहां व्यापारी पलायन कर रहा हो… मान लो उत्तर प्रदेश। योगी ने कहा- ये विपक्ष में बैठे लोग अफवाह फैलाते थे। जब अयोध्या में 500 साल बाद रामलला के विराजमान की तिथि तय हुई तो इन्होंने विरोध किया। इन्हें आमंत्रण दिया गया तब भी इन्होंने तमाम गलत प्रचार किया। पूरी दुनिया अभिभूत थी कि अयोध्या में रामलला विराजमान हो रहे हैं। लेकिन, सपा और कांग्रेस वालों के घरों में सन्नाटा छाया था। सीएम योगी बुधवार को आगरा में दो कार्यक्रमों में शामिल हुए। सबसे पहले उन्होंने राजामंडी स्थित दरियानाथ मंदिर में पूजा की। यहां संतों की धर्म सभा को संबोधित किया। फिर योगी GIC मैदान पहुंचे। अपने 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष को घेरा। योगी के कार्यक्रम से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर