भास्कर न्यूज | अमृतसर आम आदमी पार्टी के 3 साल के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देहाती कार्यालय में प्रेसवार्ता की। जिसमें ऑल इंडिया ओबीसी के प्रधान कैप्टन अजय यादव, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पंजाब सह-प्रभारी आलोक शर्मा और जिला प्रधान अश्वनी पप्पू, देहाती प्रधान हरप्रताप सिंह अजनाला, पंजाब प्रवक्ता नरिंदर संधू और रविंदर डालवी भी मौजूद थे। कांग्रेस ने पंजाब पर कर्जे और लॉ एंड आर्डर की स्थिति को लेकर कहा कि मान सरकार पंजाब में फेल साबित हुई हैं। पंजाब सह-प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने 3 साल में कार्यकाल में पंजाब पर सवा लाख करोड़ अधिक कर्जा चढ़ा दिया हैं। जबकि सरकार के कार्यकाल में लॉ एंड आर्डर की स्थिति काफी खराब हैं। पुलिस थाने, चौकियों और मंदिरों तक ग्रेनेड हमले हो रहे हैं। गैंगस्टर को काफी बढ़ावा मिला है, उनका इंटरव्यू जेलों से हो रहा हैं। लोग अपने आप को पंजाब में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। लोग यहां से पलायन कर रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी हैं। आप को लोगों ने दिल्ली में नकार दिया। जो वादे करके पंजाब में सरकार बनाई उनमें एक भी पूरा नहीं हुआ। यहां तक कि महिलाओं को आज तक 1000 रुपए नहीं दिए गए। पंजाब सरकार को रिमोट के साथ दिल्ली से चलाया जा रहा हैं। लोग इस बात को अच्छे से समझ गए है, इसका फैसलों लोगों ने छोटे चुनावों में दिखाया, लेकिन उन चुनावों में भी आप सरकार सत्ता को जोर दिखाती हैं। पंजाब के लोग आप सरकार को नकार चुके हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी का तीन साल का कार्यकाल फेल साबित हुआ हैं। एक सवाल के जवाब में आलोक शर्मा ने कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार हैं। 1925 में कांग्रेस के अध्यक्ष महात्मा गांधी थे। 2025 में इसे 100 साल पूरा होने पर देशभर में ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ मुहिम चलाई जा रही हैं। केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा हैं। कांग्रेस देशभर में बेल्ट पेपर पर चुनाव करवाने की मांग करती हैं। आप और केंद्र सरकार से मिलकर किसानों के मसले हल नहीं कर रही। जिस कारण किसान पंजाब के बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। भास्कर न्यूज | अमृतसर आम आदमी पार्टी के 3 साल के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देहाती कार्यालय में प्रेसवार्ता की। जिसमें ऑल इंडिया ओबीसी के प्रधान कैप्टन अजय यादव, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पंजाब सह-प्रभारी आलोक शर्मा और जिला प्रधान अश्वनी पप्पू, देहाती प्रधान हरप्रताप सिंह अजनाला, पंजाब प्रवक्ता नरिंदर संधू और रविंदर डालवी भी मौजूद थे। कांग्रेस ने पंजाब पर कर्जे और लॉ एंड आर्डर की स्थिति को लेकर कहा कि मान सरकार पंजाब में फेल साबित हुई हैं। पंजाब सह-प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने 3 साल में कार्यकाल में पंजाब पर सवा लाख करोड़ अधिक कर्जा चढ़ा दिया हैं। जबकि सरकार के कार्यकाल में लॉ एंड आर्डर की स्थिति काफी खराब हैं। पुलिस थाने, चौकियों और मंदिरों तक ग्रेनेड हमले हो रहे हैं। गैंगस्टर को काफी बढ़ावा मिला है, उनका इंटरव्यू जेलों से हो रहा हैं। लोग अपने आप को पंजाब में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। लोग यहां से पलायन कर रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी हैं। आप को लोगों ने दिल्ली में नकार दिया। जो वादे करके पंजाब में सरकार बनाई उनमें एक भी पूरा नहीं हुआ। यहां तक कि महिलाओं को आज तक 1000 रुपए नहीं दिए गए। पंजाब सरकार को रिमोट के साथ दिल्ली से चलाया जा रहा हैं। लोग इस बात को अच्छे से समझ गए है, इसका फैसलों लोगों ने छोटे चुनावों में दिखाया, लेकिन उन चुनावों में भी आप सरकार सत्ता को जोर दिखाती हैं। पंजाब के लोग आप सरकार को नकार चुके हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी का तीन साल का कार्यकाल फेल साबित हुआ हैं। एक सवाल के जवाब में आलोक शर्मा ने कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार हैं। 1925 में कांग्रेस के अध्यक्ष महात्मा गांधी थे। 2025 में इसे 100 साल पूरा होने पर देशभर में ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ मुहिम चलाई जा रही हैं। केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा हैं। कांग्रेस देशभर में बेल्ट पेपर पर चुनाव करवाने की मांग करती हैं। आप और केंद्र सरकार से मिलकर किसानों के मसले हल नहीं कर रही। जिस कारण किसान पंजाब के बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
