लुधियाना| बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीपीएससी) ने इंसेक्ट कलेक्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत की है। इसके तहत 53 पद भरे जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 5 मार्च निर्धारित की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.i n पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं साइंस सब्जेक्ट के साथ पास होना जरूरी है। जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 37 साल निर्धारित की गई है। रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 40 साल की उम्र सीमा निर्धारित की गई है। आरक्षित,बीसी,ईबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपए और रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपए की फीस अदा करनी होगी। लिखित एग्जाम में हासिल अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के वेबसाइट पर विजिट करना होगा। लिखित एग्जाम के सिलेबस और परीक्षा की जानकारी भी वेबसाइट पर दी गई है। लुधियाना| बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीपीएससी) ने इंसेक्ट कलेक्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत की है। इसके तहत 53 पद भरे जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 5 मार्च निर्धारित की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.i n पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं साइंस सब्जेक्ट के साथ पास होना जरूरी है। जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 37 साल निर्धारित की गई है। रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 40 साल की उम्र सीमा निर्धारित की गई है। आरक्षित,बीसी,ईबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपए और रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपए की फीस अदा करनी होगी। लिखित एग्जाम में हासिल अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के वेबसाइट पर विजिट करना होगा। लिखित एग्जाम के सिलेबस और परीक्षा की जानकारी भी वेबसाइट पर दी गई है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

अबोहर में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की मौत:कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, फरीदकोट जाते समय तोड़ा दम
अबोहर में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की मौत:कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, फरीदकोट जाते समय तोड़ा दम पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की मौत हो गई। मंगलवार देर रात को हुई घटना में 40 वर्षीय प्रेम कंबोज की एक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव लौटते समय सड़क हादसा जानकारी के अनुसार गांव जंडवाला हनुवंता के प्रेम कंबोज शहर से अपने गांव लौट रहे थे। भंगरखेड़ा के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक के भाई पाला राम तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल प्रेम को अबोहर के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर फरीदकोट रेफर हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रेम कंबोज की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अबोहर के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की हाईकोर्ट में याचिका:रिपब्लिक-डे परेड- संसद सत्र में जाने की अनुमति मांगी; नई पार्टी बनाने के बाद पहली याचिका
खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की हाईकोर्ट में याचिका:रिपब्लिक-डे परेड- संसद सत्र में जाने की अनुमति मांगी; नई पार्टी बनाने के बाद पहली याचिका खालिस्तान समर्थक व पंजाब की लोकसभा सीट खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने नई पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के गठन के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पहली याचिका दायर की है। जिसमें अमृतपाल सिंह ने गणतंत्र दिवस परेड को देखने के साथ-साथ संसद सत्र में भाग लेने की भी अपील की है। अमृतपाल सिंह इस समय राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। अमृतपाल सिंह ने अपनी याचिका में तर्क दिया है कि गणतंत्र दिवस और संसद सत्र में उसकी भागीदारी न्याय और समानता के हित में है। उसने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में निहित बुनियादी सिद्धांतों का प्रतीक बताया। उसका कहना है कि राष्ट्रीय महत्व के इन कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी सार्वजनिक हित का विषय है। सांसद होने का कर्तव्य निभाने की कही बात अमृतपाल ने याचिका के माध्यम से अदालत से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को उन्हें इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने की अनुमति देने के लिए कहा जाए। उसका कहना है कि एक सांसद के रूप में यह उसका संवैधानिक कर्तव्य है कि वह संसद सत्रों में भाग लें और जनता के मुद्दों को संसद में उठाएं। याचिका में अमृतपाल ने भारत सरकार, पंजाब सरकार और अन्य को पार्टी बनाया है। हालांकि इसे अभी तक सूचीबद्ध नहीं किया गया है। वारिस पंजाब दे का चीफ अमृतपाल सिंह सांसद बनने से पहले अमृतपाल सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को संभाल रहा था। यह संगठन पंजाबी अभिनेता संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू ने सितंबर 2021 में बनाया था। दीप सिद्धू तब सुर्खियों में आए थे, जब पिछले आंदोलन में शंभू बॉर्डर पर उन्होंने अधिकारी से अंग्रेजी में बात की। इसके बाद 26 जनवरी 2021 को लाल किले पर हुए उपद्रव के मामले में भी दीप सिद्धू प्रमुख आरोपी था। दीप सिद्धू ने संगठन बनाने के बाद कहा था कि इसका मकसद युवाओं को सिख पंथ के रास्ते पर लाना और पंजाब को जगाना है। 15 फरवरी 2022 को दिल्ली से लौटते वक्त दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद अमृतपाल सिंह दुबई से भारत लौटा और वारिस पंजाब दे का चीफ बन गया। पंजाब का माहौल खराब करने आया था अमृपताल 18 मार्च 2023 को अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के कुछ घंटे बाद असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। उसके साथ उसकी 9 सहयोगी भी इस जेल में बंद हैं। अमृतपाल सिंह को अजनाला थाने पर हमला कर अपने साथी को छोड़ने का दबाव बनाने और उससे पहले एक व्यक्ति को बंधी बना मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जब पुलिस ने उसके खिलाफ अभियान शुरू किया तो जांच में आया कि उसे ऐसा करने के लिए विदेश से फंडिंग हो रही थी और खालिस्तान मूवमेंट को पंजाब में हवा देने के लिए विदेश में बैठे हरदीप सिंह निज्जर (जिसकी बीते साल हत्या कर दी गई) ने पंजाब भेजा था। तब से लेकर अभी तक अमृतपाल सिंह असम की जेल में ही बंद है।

हरियाणा के 8 जिलों में बारिश:हिसार में नर्सरी पर बिजली गिरी, पेड़ जले; चंडीगढ़-पंजाब में 13 जगह हीटवेव चलेगी, 30 जून तक आएगा मानसून
हरियाणा के 8 जिलों में बारिश:हिसार में नर्सरी पर बिजली गिरी, पेड़ जले; चंडीगढ़-पंजाब में 13 जगह हीटवेव चलेगी, 30 जून तक आएगा मानसून हरियाणा में आज मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार शामिल हैं। अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। सुबह जींद, सफीदों, जुलाना, बरवाला, हांसी, नारनौंद, भिवानी, मुंढाल, बवानीखेड़ा, तोशम, राजौंद, महम, लाखनमाजरा, कलानौर, कोसली, चरखी दादरी और झज्जर के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। हिसार के मटका चौक् स्थित पौधों की नर्सरी पर बिजली गिर गई। इसके बाद वहां लगे पेड़ में भीषण आग लग गई। इसके अलावा, वहां रखे गमले भी टूट गए। वहीं पंजाब में लगातार दूसरे दिन 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। इनमें गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, लुधियाना और संगरूर शामिल हैं। कल 27 जून से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बारिश और तेज हवा चलने की वजह से हरियाणा का औसतन तापमान 1.4 डिग्री तक गिरा है, जबकि पंजाब के औसतन तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां तापमान 40 डिग्री के आसपास है। वहीं हिमाचल के मध्यम और ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम से जुड़े PHOTOS… पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में बन रही बारिश की संभावनाएं पंजाब में 27 जून तक छिटपुट, 28-29 जून को कुछ और 30 जून-1 जुलाई को अधिकतर जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरियाणा में आज छिटपुट, 27 जून को कुछ स्थानों पर, 28-29 जून को कई और 30 जून व 1 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में 27 से 29 जून तक तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश आ सकती है। हिमाचल के मध्य व ऊपरी इलाकों में आज भी बारिश हिमाचल के कसौली 58.6, पांवटा साहिब 42.0, नाहन 34.2, धर्मपुर 27.4, नाहन एडब्ल्यूएस 25.5, पच्छाद 24.0, मंडी 15.8, सुंदरनगर 15.2, अर्की 15.0, कटौला 14.4, मनाली 10.0, रेनुका/दाधौ 9.2, सोलन 6.2, गोहर 5.0, शिमला एयरो 5.0, जोगिंदरनगर 4.0, पंडोह 4.0, कंडाघाट 4.0 MM बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मध्य व ऊपरी इलाकों में आज भी बारिश रहने का अनुमान है। जबकि निचले इलाकों में मौसम खुश्क रह सकता है। देश में मानसून की स्थिति दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब के उत्तरी हिस्से और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। किसानों से मूंग की फसल संभालने की अपील पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने कहा कि दिन के समय हीट वेव पहले के मुकाबले काफी कम हुई है। बारिश की भी 27 जून से संभावना है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ रही है। लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। लगातार लोग पानी का सेवन करते रहे। आने वाले दिनों में जो बारिश होगी उसे प्री-मानसून कहा जा सकता है। वैसे पंजाब में मानसून 1 जुलाई के पास आएगा। किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि बरसात से पहले वह अपनी मूंग की फसल को संभाल लें। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल के प्रमुख शहरों का तापमान अमृतसर- बीते दिन अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 31 से 44 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर- मंगलवार शाम का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। आकाश साफ रहेगा। तापमान 30 से 43 डिग्री के बीच रहेगा। लुधियाना- मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। हीटवेव के अलर्ट के बीच तापमान 31 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाएंगे। आज तापमान 29 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। चंडीगढ़- बीती शाम अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 30 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अंबाला- बीती शाम अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान बादल छाएंगे और बारिश के आसार हैं। तापमान 26 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। पानीपत- अधिकतम तापमान बीते दिन 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 37 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। गुरुग्राम- बीते दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। तापमान 28 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शिमला- मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। तापमान 18 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मनाली- मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल की संभावना है। तापमान 15 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। धर्मशाला- बीते दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।