रेवाड़ी| दड़ौली स्थित राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने करनाल के करण स्टेडियम में आयोजित 57वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रामगढ़ निवासी छात्रा कोमल पुत्री बिजेंदर ने अंडर-19 वर्ग की ऊंची कूद में तृतीय स्थान और बिहारीपुर निवासी मधु पुत्री पवन कुमार ने अंडर-14 वर्ग में ऊंची कूद में तृतीय स्थान हासिल किया। रेवाड़ी| दड़ौली स्थित राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने करनाल के करण स्टेडियम में आयोजित 57वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रामगढ़ निवासी छात्रा कोमल पुत्री बिजेंदर ने अंडर-19 वर्ग की ऊंची कूद में तृतीय स्थान और बिहारीपुर निवासी मधु पुत्री पवन कुमार ने अंडर-14 वर्ग में ऊंची कूद में तृतीय स्थान हासिल किया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

यमुनानगर में बाइक सवार मनचलों की जमकर धुनाई:स्कूल जा रही लड़कियों से छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यमुनानगर में बाइक सवार मनचलों की जमकर धुनाई:स्कूल जा रही लड़कियों से छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल यमुनानगर जिले के कस्बा छछरौली में स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला आया सामने है। छेड़छाड़ के आरोपी युवक की लोगों ने जमकर की धुनाई। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी सचिन व बंटी नाम के युवकों पर केस दर्ज किया है। काफी समय से दोनों करते है पीछा जानकारी के अनुसार यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र की छात्राएं स्कूल में जा रही थी। जहां पर एक किशोरी के साथ बाइक पर आए सचिन व बंटी नामक युवक ने छेड़छाड़ की, उनका रास्ता रोका। किशोरी ने बताया कि काफी समय से दोनों युवक उसका पीछा कर रहे हैं। कई बार उनका विरोध किया, तो वह उनसे अभद्रता करने लगते। आज वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। तभी आरोपियों ने उसका रास्ता रोका और छेडछाड़ की। वहीं जानकारी पाकर छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों युवकों में से एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए युवक की भरे बाजार में जमकर पिटाई की गई। छात्राओं ने भी युवक को पीटा। एक महिला ने चप्पलों से युवक की पीटाई की। जिसके बाद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई। महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है और आगामी करवाई शुरू कर दी है।

हरियाणा में आज 12वीं की परीक्षा:कौशल योग्यता फ्रेमवर्क व संस्कृत व्याकरण का पेपर देंगे 36588 परीक्षार्थी, अब तक पकड़े 588 नकलची
हरियाणा में आज 12वीं की परीक्षा:कौशल योग्यता फ्रेमवर्क व संस्कृत व्याकरण का पेपर देंगे 36588 परीक्षार्थी, अब तक पकड़े 588 नकलची हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा वीरवार को प्रदेशभर में 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं बोर्ड परीक्षा द्वारा प्रदेशभर में 27 मार्च को संचालित होने वाली सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क व संस्कृत व्याकरण-2 (आर्ष पद्धति गुरूकुल/परम्परागत संस्कृत विद्यापीठ) विषय की परीक्षा में 36588 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। वहीं बता दें कि बुधवार को हरियाणा में शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर आयोजित किया गया था। जिसमें नकल के 37 मामले दर्ज किए गए। वहीं एक केंद्र अधीक्षक, 17 पर्यवेक्षक और वाटरमैन व सेवादार को कोताही बरतने पर परीक्षा ड्यूटी से रिलीव किया गया। वहीं नूंह के परीक्षा केन्द्र सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावडू-10 में परीक्षा को रद्द कर दिया गया। सोनीपत में परीक्षा केंद्र के बाहर कार में बैठ कर नकल की पर्चियां बना रहे क्लर्क और स्कूल के चपरासी को फ्लाइंग टीम ने पकड़ लिया। मामला गोहाना के गांव चिड़ाना में स्थित स्कूल में सामने आया। परीक्षाओं में अभी तक 588 नकलची पकड़े
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में अब तक कुल 588 नकलची पकड़े हैं। वहीं ड्यूटी में कोताही बरतने पर 90 पर्यवेक्षक, 2 मुख्य केंद्र अधीक्षक, 5 केंद्र अधीक्षक, एक केंद्र के उपाधीक्षक, 2 क्लर्क, एक वाटरमैन व एक सेवादार को कार्यभार से मुक्त किया है। 15 मई तक घोषित होगा रिजल्ट
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) पवन कुमार ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग की प्रक्रिया चल रही है। वहीं ड्यूटी लगा दी है और मार्किंग सेंटर बना दिए हैं। 2 अप्रैल से मार्किंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रयास रहेगा कि मार्किंग प्रक्रिया जल्दी पूरी हो। ऑनलाइन मार्किंग का कोई भी विकल्प नहीं दिया गया है। 12वीं की परीक्षाएं 29 मार्च को होंगी समाप्त
हरियाणा में कक्षा 12 की परीक्षाएं 27 फरवरी और कक्षा 10 की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हुई थीं। कक्षा 10 की परीक्षा 19 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं। वहीं कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा 29 मार्च को होगी। परीक्षाएं केंद्रों पर दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े 3 बजे तक (3 घंटे) आयोजित की जाती हैं। 5.16 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल
सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदेशभर से कुल 5 लाख 16 हजार 787 (रेगुलर के 475620 व डिस्टेंस के 41167) परीक्षार्थी शामिल हैं। जिसमें से 2 लाख 72 हजार 421 लड़के व 2 लाख 44 हजार 366 लड़कियां हैं। शैक्षणिक में 10वीं कक्षा के 277460 तथा 12वीं के 198160 परीक्षार्थी शामिल रहे। वहीं मुक्त विद्यालय परीक्षा में 10वीं के 15935 तथा 12वीं के 25232 परीक्षार्थी शामिल हैं।

हरियाणा के पूर्व मंत्री बोले- हुड्डा ने बोगस वोटिंग कराई:कहा-BJP एजेंटों को डराया-धमकाया गया, बेटे को लोकसभा में भेजने के लिए साजिश रची
हरियाणा के पूर्व मंत्री बोले- हुड्डा ने बोगस वोटिंग कराई:कहा-BJP एजेंटों को डराया-धमकाया गया, बेटे को लोकसभा में भेजने के लिए साजिश रची हरियाणा के रोहतक में पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में बोगस (फर्जी) वोटिंग कराई। पुलिस और भाजपा के एजेंटों ने बोगस वोटिंग रोकने की पूरी कोशिश की। बावजूद इसके हुड्डा बोगस वोट डलवाने में कामयाब रहे। भाजपा एजेंटों को डराया और धमकाया गया। इसकी शिकायत चुनाव आयोग को दी जाएगी। कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने सोमवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने बेटे को लोकसभा में भेजने के लिए यह साजिश रची। 2019 में जो बाप-बेटे की हार हुई थी, उसका बदला लेने के लिए उन्होंने ऐसा किया। भूपेंद्र हुड्डा 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं। आज वे अनैतिक बात करके अपने बेटे को लोकसभा में भेजने की बात कर रहे हैं। इस प्रकार की ओच्छी व घटिया हरकत करके वह युवाओं का क्या संदेश देना चाहते हैं। 2019 में भी धांधली का आरोप लगाया
कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने आरोप लगाया कि 2019 में भी वोटिंग के दौरान व्यापक स्तर पर धांधली की गई थी। पूर्व सीएम का भतीजा भी अधिकारी को धमका रहा था कि बोगस वोट क्यों नहीं पड़ने देते। यह ठीक नहीं है। पूर्व सीएम हुड्डा खुद को गांधी वादी व स्वतंत्रता सेनानी का बेटा बताते हैं, लेकिन उन्हें इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि महम, गढ़ी-सांपला-किलोई व बेरी विधानसभा में दोबारा चुनाव करवाया जाए। इस धांधली व बोगस वोटिंग के बाद भी उनका बेटा लोकसभा में जाने वाला नहीं है। 12 फरवरी को जॉइन की थी भाजपा
पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने 10 फरवरी को कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा ई-मेल के जरिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा। इसके बाद 12 फरवरी को उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में भाजपा जॉइन कर ली थी। भाजपा जॉइन करने के बाद कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कहा था कि पार्टी में चल रही गलत नीतियों को लेकर उन्होंने राहुल गांधी से मिलने का प्रयास किया। वह पिछले 10 साल से केवल राहुल गांधी से मिलने के लिए समय मांगते रहे, लेकिन समय नहीं मिला। इसलिए कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस पिता-पुत्र (भूपेंद्र हुड्डा-दीपेंद्र हुड्डा) की पार्टी बनकर रह गई है। दोनों किसी भी नेता को रोहतक में उभरने नहीं देते। वे अपनी मनमानी करते हैं।