हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार रात एक वेन्यू कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आयुर्वेदिक विभाग में कार्यरत अशोक कुमार भरवाल ने यह कार शाम 4:15 बजे से पार्किंग में खड़ी थी। घटना चिंतपूर्णी के चम्बी की है। रात करीब 11 बजे जब अशोक कुमार अपने घर में सो रहे थे, गांव में अफरा-तफरी मच गई। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी कार पूरी तरह जल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वे सफल नहीं हो सके। दुर्घटना में कार के पास खड़ी दो अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने यह वेन्यू कार 2021 में 9 लाख रुपए में खरीदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और डीएसपी अंब वासूदा सूद के अनुसार घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार रात एक वेन्यू कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आयुर्वेदिक विभाग में कार्यरत अशोक कुमार भरवाल ने यह कार शाम 4:15 बजे से पार्किंग में खड़ी थी। घटना चिंतपूर्णी के चम्बी की है। रात करीब 11 बजे जब अशोक कुमार अपने घर में सो रहे थे, गांव में अफरा-तफरी मच गई। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी कार पूरी तरह जल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वे सफल नहीं हो सके। दुर्घटना में कार के पास खड़ी दो अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने यह वेन्यू कार 2021 में 9 लाख रुपए में खरीदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और डीएसपी अंब वासूदा सूद के अनुसार घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
न्यूज इन ब्रीफ@11AM:हरियाणा में पत्नी का मर्डर, पंजाब में मंत्री की शादी, हिमाचल में बॉलीवुड एक्ट्रेस से छेड़छाड़; बुलेट ट्रेन ट्रायल ट्रैक राजस्थान में तैयार
न्यूज इन ब्रीफ@11AM:हरियाणा में पत्नी का मर्डर, पंजाब में मंत्री की शादी, हिमाचल में बॉलीवुड एक्ट्रेस से छेड़छाड़; बुलेट ट्रेन ट्रायल ट्रैक राजस्थान में तैयार नमस्कार, आइए जानते हैं सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ समेत देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. हरियाणा में पत्नी की हत्या, पति ने सिर में डंडा मारा
हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार रात को एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पति ने पत्नी को पीटा। इसी दौरान उसके सिर में पर डंडा मारा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसे खून से लथपथ हालत में चारपाई पर छोड़कर आरोपी पति फरार हो गया।
पढ़ें पूरी खबर… 2. राजस्थान में बुलेट ट्रेन का ट्रायल ट्रैक, देश में पहला; सैटेलाइट से खोजकर बिछाया नेटवर्क
राजस्थान में देश का पहला बुलेट ट्रेन ट्रायल ट्रैक बनकर लगभग तैयार हो चुका है। पहले फेज का काम सितंबर में पूरा होने के बाद 230 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से बुलेट ट्रेन का ट्रायल किया जा सकेगा। करीब 60 किलोमीटर लंबा यह रेलवे ट्रैक सांभर झील के बीच से निकाला गया है। यह वही ट्रैक है, जहां अंग्रेजों ने जयपुर-जोधपुर के लिए लाइन बिछाई थी, लेकिन 50 साल से यह लाइन मिट्टी में दबी पड़ी थी। रेलवे ने सैटेलाइट की मदद से इसे ढूंढा और नया नेटवर्क तैयार किया।
पढ़ें पूरी खबर… 3. हिमाचल में बॉलीवुड एक्ट्रेस से छेड़छाड़
हिमाचल के धर्मशाला में बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस से अश्लील हरकत की गई है। एक्ट्रेस यहां मैक्लोडगंज में बेटे से मिलने आई थी। इस दौरान एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने एक्ट्रेस की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस ब्रिटेन की नागरिक है।
पढ़ें पूरी खबर… 4. बंगाल गवर्नर बोले- राज्य में मौत का तांडव हो रहा; कहा- चुनाव के बाद से हिंसा जारी है
पश्चिम बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कई जगहों पर मौत का तांडव हो रहा है और राज्य सरकार हिंसा के शिकार लोगों को राज भवन नहीं आने दे रही है। बंगाल की CM संविधान की उपेक्षा नहीं कर सकती हैं। दरअसल गुरुवार को पुलिस ने भाजपा लीडर और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और चुनावों के बाद जारी हिंसा के पीड़ितों को राज भवन जाने से रोका था। इसके पीछे पुलिस ने कारण दिया था कि राज भवन के आसपास सेक्शन 144 लागू है।
पढ़ें पूरी खबर… 5. पंजाब कैबिनेट में मंत्री अनमोल मान की शादी कल
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी कल मोहाली के जीरकपुर कस्बे स्थित एक मैरिज पैलेस में होने जा रही है। इससे पहले उनके घर मेहंदी की रस्म अदा की गई। मेहंदी की रस्म के बाद आज शाम जागो कार्यक्रम होगा। ये रस्में चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित उनके आवास पर निभाई जा रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 6. केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना के बेटे पर केस; बेंगलुरु के कपल ने फ्रॉड, ब्लैकमेल का आरोप लगाया
केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना के बेटे अरुण पर बेंगलुरु की एक दंपती ने फाइनेंशियल फ्रॉड करने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले इस कपल ने शुक्रवार को बेंगलुरु पुलिस में अरुण और दो अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। वी सोमन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी कैबिनेट में जल शक्ति और रेलवे मंत्रालय में राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। इससे पहले 2021 से 2023 तक वे कर्नाटक की बासवराज सरकार में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर और आवास मंत्री रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर… 7. हिमाचल पहुंचे रिकॉर्ड टूरिस्ट, होटल फुल
देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। पहाड़ों पर इस बार रिकॉर्ड टूरिस्ट सैर करने पहुंच रहा है। पुलिस के अनुसार, हिमाचल की राजधानी शिमला में 1 से 12 जून तक इस बार 5,12,373 वाहन देशभर से शिमला पहुंचे हैं। बीते साल की अपेक्षा यह 47,191 वाहन अधिक हैं। इस दौरान सारे होटल फुल हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 8. स्विट्जरलैंड के यूक्रेन पीस समिट में शामिल होगा भारत; रूस, चीन, सऊदी हिस्सा नहीं लेंगे
रूस और यूक्रेन के बीच 840 दिनों से जारी जंग के बीच आज स्विट्जरलैंड के बर्जनस्टॉक रिजॉर्ट में पीस समिट की शुरुआत होगी। 2 दिन तक चलने वाला यह शिखर सम्मेलन जंग रोकने के लिए अब तक का चौथा सम्मेलन होगा। इससे पहले कोपेनहेगन, जेद्दा और माल्टा में तीन समिट हो चुकी हैं। स्विस अधिकारियों ने सम्मेलन के लिए 160 देशों को न्योता दिया था, जिनमें से भारत समेत करीब 90 देशों के लीडर्स या प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे। वहीं रूस, चीन, सऊदी नहीं आएंगे।
पढ़ें पूरी खबर… 9. हरियाणा की जेल में कैदी भिड़े, 4 को गंभीर चोट लगी
हरियाणा के नारनौल में नसीबपुर स्थित जिला जेल में बंदियों के गुट भिड़ गए। जेल में बंद एक गुट के 9 बंदियों ने दूसरे गुट के 2 बंदियों को पीटा। वहीं, अन्य बैरक में एक गुट के 3 बंदियों ने दूसरे 5 बंदियों पर हमला कर दिया। झगड़े मे 4 बंदियों को गंभीर चोट लगी है। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पढ़ें पूरी खबर… 10. आज भारत बनाम कनाडा मैच, कप्तान साद चारों ओवर मेडन फेंकने वाले एकमात्र गेंदबाज
टी-20 वर्ल्डकप में आज रात 8 बजे भारत बनाम कनाडा के बीच मैच खेला जाएगा। कनाडा के कप्तान साद बिन जफर के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। साद टी-20 इटरनेशनल में चारों ओवर मेडन फेंकने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। साद ने पनामा के खिलाफ 4 ओवर फेंके थे और 2 विकेट लिए। सबसे खास बात साद ने 4 ओवर की 24 गेंदों पर एक भी रन नहीं दिया। यानी चारों ओवर मेडन। कनाडा पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है। भारत और कनाडा के बीच अब तक कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर…
शिमला में कार बैक करते समय खाई में गिरी:हादसे में ड्राइवर की मौत, दो घायल; काम से लौट रहे थे घर
शिमला में कार बैक करते समय खाई में गिरी:हादसे में ड्राइवर की मौत, दो घायल; काम से लौट रहे थे घर शिमला जिला के रोहड़ू के अंद्रेवठी कैंची के पास दर्दनांक सड़क हादसा पेश आया है। इस सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत और दो गंभीर घायल हो गए है। रोहड़ू के अंद्रेवठी कैंची के पास काम से लौट रहे कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे कार खेत में गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर शाम 7 बजे के आस पास की बताई जा रही है। भमनोली निवासी बागवान भूमि देव अपने दो कामगारों के साथ बगीचे से काम करके लौट रहे थे।मिली जानकारी के मुताबिक धन-बहादुर ने पुलिस को बताया कि वह और लीला राम भूमिदेव के पास काम करते हैं। शुक्रवार को बगीचे का काम खत्म करके वह बगीचे से भूमिदेव के साथ उनकी ही गाड़ी से उनके गांव भमनोली लौट रहे थे। तभी रास्ते में ये हादसा हो गया। भूमिदेव शर्मा चला रहा था गाड़ी उन्होंने पुलिस को बताया कि भूमिदेव अपनी गाड़ी चला रहा था और वह दोनों पीछे बैठे हुए थे। गाड़ी जब अंद्रेवठी कैंची के पास पहुंची तो भूमिदेव ने समरकोट से आ रही दूसरी गाड़ी को पास देने के लिए अपनी गाड़ी पीछे की। कार को पीछे करते समय भूमिदेव ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी उसके बाईं ओर खेतों में जाकर गिरी। इसमें उन तीनों को चोटें आई है। तीनों को उपचार के लिए रोहड़ू हॉस्पिटल पहुँचाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उपचार के दौरान भूमिदेव शर्मा ने दम तोड़ दिया। उसकी उम्र 54 साल थी, जो भमनौली रोहड़ू शिमला का रहने वाला था। वहीं पुलिस धन बहादुर के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
सिरमौर में उत्तराखंड का तस्कर गिरफ्तार:स्मैक बरामद; चेकिंग देखकर भागा, पुलिस ने पीछा कर दबोचा
सिरमौर में उत्तराखंड का तस्कर गिरफ्तार:स्मैक बरामद; चेकिंग देखकर भागा, पुलिस ने पीछा कर दबोचा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में पुलिस ने उत्तराखंड के नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पासा से 12.5 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपी ने पुलिस को देखकर भाने लगा था, जिसका पीछा कर पुलिस ने मौके पर ही दबोच दिया। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर के अनुसार, आरोपी की पहचान मंसूर अली निवासी कुंजा ग्रांट, विकासनगर उत्तराखंड के नाम से हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी ठाकुर ने बताया कि सिरमौर पुलिस नशा माफिया और नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।