ऊना में चलते ऑटो पर पेड़ गिरा:8 महिलाएं घायल, डेरा से दर्शन कर लौट रही थी, आंधी के कारण हादसा

ऊना में चलते ऑटो पर पेड़ गिरा:8 महिलाएं घायल, डेरा से दर्शन कर लौट रही थी, आंधी के कारण हादसा

हिमाचल प्रदेश के ऊना में आंधी के कारण चलते ऑटो पर पेड़ गिर गया, जिससे 8 महिलाएं घायल हो गई। बसाल गांव की महिलाएं बाबा डेरा से दर्शन कर वापस लौट रही थीं। हादसे में सभी महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में विमला देवी (70), राम प्यारी (60), ऊषा देवी (60), कमला देवी (65), जय देवी (67), मीना कुमारी (32), कैलाश (60) और उर्मिला देवी (42) शामिल हैं। सभी बसाल गांव की रहने वाली हैं। ऑटो ड्राइवर मदन लाल और स्थानीय लोगों ने घायल महिलाओं को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। पेड़ गिरने से बिजली की तारें भी टूट गईं। इससे ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल के अनुसार सभी घायलों की स्थिति स्थिर है। हिमाचल प्रदेश के ऊना में आंधी के कारण चलते ऑटो पर पेड़ गिर गया, जिससे 8 महिलाएं घायल हो गई। बसाल गांव की महिलाएं बाबा डेरा से दर्शन कर वापस लौट रही थीं। हादसे में सभी महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में विमला देवी (70), राम प्यारी (60), ऊषा देवी (60), कमला देवी (65), जय देवी (67), मीना कुमारी (32), कैलाश (60) और उर्मिला देवी (42) शामिल हैं। सभी बसाल गांव की रहने वाली हैं। ऑटो ड्राइवर मदन लाल और स्थानीय लोगों ने घायल महिलाओं को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। पेड़ गिरने से बिजली की तारें भी टूट गईं। इससे ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल के अनुसार सभी घायलों की स्थिति स्थिर है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर