लुधियाना| थाना मेहरबान की पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी परमदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता नवजोत सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह वासी सेक्टर 4 गुरु ज्ञान विहार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 9 नवंबर को वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर कैलाश नगर की तरफ जा रहा था। इस दौरान रास्ते में सड़क पर ज्यादा भीड़ होने के कारण सामने से एक व्यक्ति आया जो उसका मोबाइल फोन लूट कर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। लुधियाना| थाना मेहरबान की पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी परमदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता नवजोत सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह वासी सेक्टर 4 गुरु ज्ञान विहार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 9 नवंबर को वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर कैलाश नगर की तरफ जा रहा था। इस दौरान रास्ते में सड़क पर ज्यादा भीड़ होने के कारण सामने से एक व्यक्ति आया जो उसका मोबाइल फोन लूट कर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना में नौकर ने की मालिक की हत्या:एक दिन पहले हुई थी बहसबाजी; सो रहे बुजुर्ग पर किया चारपाई के बाले से हमला
लुधियाना में नौकर ने की मालिक की हत्या:एक दिन पहले हुई थी बहसबाजी; सो रहे बुजुर्ग पर किया चारपाई के बाले से हमला लुधियाना में कस्बा जगराओं के गांव काउंके कलां में एक बुजुर्ग की चारपाई का बाला (पावा) मारकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग अपने कमरे में सो रहा था। तभी उसका नौकर कमरे में आया और उसने बेरहमी से उसके सिर पर लगातार कई वार किए। बुजुर्ग को चिखने या चिल्लाने तक का समय नहीं मिला, उसने मौके पर दम तोड़ दिया। 22 साल से काम कर रहा था नौकर मरने वाले का नाम चरण सिंह (60) है। चरण सिंह का एक बेटा सुखविंदर सिंह है। पूरा परिवार खेतीबाड़ी करता है। करीब 22 साल से उनके घर पर शंभू नामक नौकर काम करता है। एक दिन पहले आपस में शंभू को काम के सिलसिले में चरण सिंह ने डांट दिया था। उसी बात का शंभू ने गुस्सा कर लिया। सिर पर किए नौकर ने ताबड़तोड़ वॉर इस बात की मन में रंजिश रख कर शंभू ने सो रहे चरण सिंह पर वार कर दिया। एएसआई सुरजीत सिंह ने कहा कि मृतक चरण सिंह के बेटे सुखविंदर सिंह ने शंभू को हत्या करके हुए देख लिया। जिसके बाद उसने शोर मचाया। मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची। फिलहाल शंभू अभी घटना स्थल से फरार है जिसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।

मोगा में किसानों ने किया प्रदर्शन:बीकेयू खोसा ने बैंक से वापस दिलाए 1.55 लाख, पॉलिसी के नाम पर जबरन काटे थे पैसे
मोगा में किसानों ने किया प्रदर्शन:बीकेयू खोसा ने बैंक से वापस दिलाए 1.55 लाख, पॉलिसी के नाम पर जबरन काटे थे पैसे मोगा जिले के कस्बा बाघा पुराना के एक निजी बैंक के बाहर भारती किसान यूनियन खोसा की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया।बैंक मुलज्म ने किसान के खाते से पालिसी के नाम पर 1.55 लाख रूपए काट लिए थे। जिस पैसे को किसान यूनियन ने किसान को वापस कराए। बैंक जबरन कर रहा किसानों की पॉलिसी मामले की जानकारी देते हुए किसान अगू सोहन सिंह ने कहा के यह निजी बैंक है। इसमें किसानों के करोड़ों रुपए लगे हुए है। इस बैंक में किसानों की हाइवे की ओर से खरीदी गई जमीन की रकम आई हुई है। इस बैंक के और से किसानों की जबरन पॉलिसी की जा रही है। किसी की 2 लाख तो किसी की 3 लाख। किसान के वापस कराए 1.55 लाख उन्होंने बताया कि हमारे एक किसान वीर ने पहले ही पॉलिसी के लिए मना किया था। परंतु फिर भी बैंक को और से पॉलिसी करने की बात की गई। हम पहले भी बैंक के अधिकारियों से मिले थे। उन्होंने 16 तारीख का चेक काट कर दे दिया। परंतु उस खाते में पैसे नहीं थे। जिसके लिए आज हम इकठे हुए है और रोष प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने बताया कि हमारे किसान वीर को उसका बनता 1.55 लाख रूपए वापस कर दिए गए है।

स्मृति ईरानी को हराने वाले किशोरी लाल लुधियाना पहुंचे:बोले- पंजाब के हिंदू-सिखों में नाखून-मांस का रिश्ता; BJP को श्रीराम ने सजा दी
स्मृति ईरानी को हराने वाले किशोरी लाल लुधियाना पहुंचे:बोले- पंजाब के हिंदू-सिखों में नाखून-मांस का रिश्ता; BJP को श्रीराम ने सजा दी उत्तर प्रदेश की चर्चित लोकसभा सीटों में से एक अमेठी जीतकर रविवार को पंजाब के लुधियाना पहुंचे कांग्रेस के नव-निर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा का यहां जोरदार स्वागत हुआ। उनके स्वागत के लिए जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण उनके निवास स्थान शिवाजी नगर पहुंचे थे। किशोरी लाल गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने अमेठी के चुनाव में BJP की कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को 1,67,196 वोटों से हराया है। एक बड़ी लड़ाई जीतकर पहली बार जब किशोरी लाल अपने गृह जिला लुधियाना में पहुंचे तो यहां उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका मुंह मीठा करवाया। किशोरी लाल करीब 40 साल से गांधी परिवार के साथ हैं। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी लुधियाना से अमेठी ले गए थे। तब वह यूथ कांग्रेस में थे। किशोरी लाल ने अपना ज्यादातर जीवन अमेठी में ही बिताया है, जबकि उनका परिवार अब भी लुधियाना में ही रहता है। अब जब वह लुधियाना पहुंचे तो दैनिक भास्कर ने उनसे पार्टी के फैसलों, जीत का अनुभव, BJP कैंडिडेट की हार, आदि के बारे में बातचीत की। यहां पढ़िए सांसद किशोरी लाल शर्मा से हुई विस्तृत बातचीत के अंश… सवाल: लुधियाना के होकर अमेठी से चुनाव लड़े। कैसा रहा अनुभव?
जवाब : अमेठी का चुनाव बहुत अच्छा रहा। वहां की जनता ने खुद अपने कंधों पर जिम्मेदारी लेकर चुनाव लड़ा। मेरे चुनाव प्रचार के लिए दिन कम थे। 3 मई को टिकट घोषित हुई और 18 मई को चुनाव प्रचार बंद होना था। 20 मई को वहां चुनाव था। मैंने अपनी जिंदगी के 40 साल वहां के लोगों को दिए हैं, तो लोगों के लिए मैं नया नहीं था। पंजाब के लोगों के लिए मैं नया हो सकता हूं। सवाल: कांग्रेस को पूरे देश में 99 सीटें मिली हैं। इन्हें कांग्रेस की सीटें मानते हैं या I.N.D.I.A. की?
जवाब : अब 3 और लोगों ने कांग्रेस जॉइन कर ली है। अब कुल 102 सीटें हो गई हैं। ये सभी सीटें कांग्रेस की पक्की थीं। जहां हम महागठबंधन का हिस्सा थे, वहां हमें 6 सीटें मिली हैं। इसी तरह देश के कई राज्यों से सीटें मिली हैं। सवाल: भाजपा को इस बार लोकसभा चुनाव में पिछली बार के मुकाबले 63 सीटों का घाटा हुआ है। इसका क्या कारण है?
जवाब : उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा लावारिस पशुओं का था। ये पशु लोगों के खेतों को खराब कर देते थे। महंगाई और बेरोजगारी खास मुद्दे थे। भाजपा ने भगवान श्रीराम के नाम से लोगों को वहां बहकाना चाहा। UP का मतदाता बहुत समझदार है। लोग जानते थे कि मंदिर का निर्माण कोर्ट के आदेश पर हो रहा है। लोगों को यह भी पता था कि 4 शंकराचार्य हैं, वे मंदिर की मेन पूजा में नहीं थे। देश के राष्ट्रपति पूजा में नहीं थे। यदि राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का होना जरूरी था। यदि धार्मिक दृष्टि से देखें तो चारों शंकराचार्यों का पूजा में होना जरूरी था। मैं कहूंगा कि एक तरह भगवान श्रीराम ने भाजपा को सजा दी है। सवाल: उत्तर प्रदेश में मिली हार के बाद लगता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा हटा सकती है?
जवाब : भाजपा की उत्तर प्रदेश में हुई हार की नैतिक जिम्मेदारी पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बनती है। मोदी 400 सीटों का दावा कर रहे थे। योगी जी की तो बाद की बात है। सवाल: राहुल गांधी को रायबरेली सीट रखनी चाहिए या वायनाड?
जवाब : मैं चाहूंगा कि राहुल जी को रायबरेली सीट रखनी चाहिए। क्योंकि, इस सीट पर मैंने काफी काम किया है। सवाल: अमेठी में स्मृति ईरानी की हार का कारण क्या रहा?
जवाब : अमेठी की जनता स्मृति ईरानी से खुश नहीं थी। लोग बदलाव चाहते थे तो लोगों ने मुझे बदलाव के रूप में चुना है। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान मैंने स्मृति ईरानी की किसी स्टेटमेंट का जवाब नहीं दिया। अब चुनाव जीत गए हैं, फिर भी उनके बारे में हम कुछ नहीं कहेंगे। सवाल: भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पहले बंदी सिखों की रिहाई का विरोध करते थे, अब इससे इनकार कर रहे हैं?
जवाब : ये सवाल रवनीत बिट्टू का है तो जवाब भी वहीं देंगे। मैं एक बात जरूर कहूंगा कि पंजाब में हिंदू और सिखों का रिश्ता नाखून और मांस वाला है। इसे कोई जुदा नहीं कर सकता। सवाल: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को पंजाब में विरोधी कांग्रेस जोड़ो यात्रा कह रहे थे। इस पर क्या कहेंगे?
जवाब : भारत जोड़ो यात्रा का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं था। भारत में जो नफरत फैलाई गई थी, उसे हटाने और लोगों के दिलों को आपस में जोड़ने की यात्रा थी। सवाल: लुधियाना में राजा वड़िंग ने चुनाव लड़ा है। बेशक वह जीत गए, लेकिन गुटबाजी अब भी शहर में है। क्या राहुल गांधी तक रिपोर्ट्स पहुंच रही है?
जवाब : लुधियाना में जो पार्टी के इंचार्ज हैं, वह इस चीज को देखेंगे। हर चुनाव के बाद एक विश्लेषण होता है, जिसमें उम्मीदवार अपनी रिपोर्ट देगा, जिला प्रधान अपनी रिपोर्ट देगा। सभी रिपोर्ट्स को देखकर जो कांग्रेस हाईकमान के सचिव हैं वह भी मंथन करेंगे। इसके बाद हाईकमान फैसला लेगी। सवाल: भाजपा ने सरकार तो बना ली, लेकिन गठजोड़ पार्टियों के सांसदों को कोई मंत्रिमंडल खास नहीं मिला। इसे कैसे देखते हैं?
जवाब : गठजोड़ के नेताओं को अब सोचना है, क्योंकि उन्हीं की बैसाखी से सरकार चल रही है। अगर उन्हें महत्त्व नहीं मिलेगा तो वे वहीं जाएंगे, जहां उन्हें महत्व मिलेगा। सवाल: क्या अब भी I.N.D.I.A. की NDA गठजोड़ पार्टियों से बातचीत चल रही है?
जवाब : ये मेरा प्रश्न नहीं है। मैं तो कांग्रेस का एक छोटा सा सिपाही हूं। I.N.D.I.A. के जो घटक दल हैं, इस बारे में वहीं कुछ कह सकते हैं। सवाल: पिछले 10 साल से कांग्रेस का ग्राफ काफी गिरा था। अब एक बार फिर कांग्रेस उठ रही है। इसका क्या कारण है?
जवाब : कांग्रेस का अब ग्राफ लगातार बढ़ेगा, क्योंकि लोग अब इन तमाम पार्टियों को आजमा कर हार चुके हैं। बेशक प्रशासन और आम लोगों सभी को पता है कि कांग्रेस ही देश को चलाना जानती है। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।