ललितपुर और मिर्जापुर के बाद मधुमक्खियों ने सोनभद्र में रिहंद डैम पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर हमला कर दिया। टीम शनिवार को रिहंद डैम की जांच करने पहुंची थी। डैम के फाटक की जांच के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे, अधीक्षण अभियंता (SE) शीलचंद उपाध्याय, एसडीओ प्रसून उत्तम, रविंद्र नाथ सोनकर, राजीव कुमार सोनकर और आनंद श्रीवास्तव सहित 15 लोग घायल हो गए। हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भागदौड़ में कुछ अधिकारी गिर गए। अधीक्षण अभियंता शीलचंद उपाध्याय उपाध्याय मुंह के बल गिर गए। इससे उनका सिर फट गया। सिर में दो टांके लगे उनके होंठ पर भी चोट आई है। सभी घायलों को हिंडाल्को अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। 11 बजे जांच करने पहुंची थी टीम सहायक अभियंता प्रसून उत्तम ने बताया कि मानसून सत्र पर टेंडर गेटों का निरीक्षण किया जाना था। शनिवार दोपहर 11 बजे सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में टीम डैम टॉप पर पहुंची थी। जैसे ही वहां मौजूद मोटर को चालू किया गया। उसमे कंपन के कारण मधुमक्खी छत्ते से बाहर आकर हमलावर हो गई। । हम पर हमला कर दिया, हमले से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग जमीन पर लेट गए और कई लोग तो सीआईएसएफ के लिए बने गार्ड रूम में घुसकर अपनी जान बचाई। वहीं काफी देर तक जब मधुमक्खियां कम नहीं हुई तो जमीन पर लेटे लोग भाग कर गाड़ी में घुसकर अपनी जान बचाईl इसके बाद सभी को तत्काल हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया। अधीक्षण अभियंता शीलचंद उपाध्याय भागने के चक्कर में गिर पड़े। उनको अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि सर में चोट लगी है और मधुमक्खियों ने भी कई जगह काटा है। पिछले 4 साल से जल विद्युत निगम से मधुमक्खी के छत्ते हटाने का फंड नहीं मिला। इसी कारण छत्ते नहीं हटाए जा सके और यह घटना हुई। जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई हमले में यह लोग घायल हुए
हमले में अधीक्षण अभियंता शील चंद्र उपाध्याय, अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे, सहायक अभियंता रवींद्र नाथ सोनकर व राजीव कुमार सोनकर और अवर अभियंता बृजेश कुमार सिंह व शेतपाल कुशवाहा, मैकेनिक सुशील कुमार चौधरी और स्टेनो विजय चौहान घायल हुए हैं l …………………….. यह खबर भी पढ़ें मधुमक्खियों के हमले में 54 दरोगा घायल, 4 गंभीर, मिर्जापुर में दौड़ा-दौड़ाकर काटा; ग्रामीणों ने आग जलाकर जान बचाई मिर्जापुर में मधुमक्खियों ने 54 ट्रेनी दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर काटा। गांव के लोगों ने आग और कंबल से मधुमक्खियों को भगाया। इसके बाद सभी घायलों को मड़िहान सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। सभी ट्रेनी दरोगा घायल हैं, 4 की हालत गंभीर है। कानपुर रेंजर राजेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में ट्रेनी दरोगा की टीम मिर्जापुर पहुंची है। घटना के समय सभी ट्रेनी दरोगा मड़िहान में झरीनगर पौधशाला का निरीक्षण करके लौट रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। पढ़ें पूरी खबर… ललितपुर और मिर्जापुर के बाद मधुमक्खियों ने सोनभद्र में रिहंद डैम पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर हमला कर दिया। टीम शनिवार को रिहंद डैम की जांच करने पहुंची थी। डैम के फाटक की जांच के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे, अधीक्षण अभियंता (SE) शीलचंद उपाध्याय, एसडीओ प्रसून उत्तम, रविंद्र नाथ सोनकर, राजीव कुमार सोनकर और आनंद श्रीवास्तव सहित 15 लोग घायल हो गए। हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भागदौड़ में कुछ अधिकारी गिर गए। अधीक्षण अभियंता शीलचंद उपाध्याय उपाध्याय मुंह के बल गिर गए। इससे उनका सिर फट गया। सिर में दो टांके लगे उनके होंठ पर भी चोट आई है। सभी घायलों को हिंडाल्को अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। 11 बजे जांच करने पहुंची थी टीम सहायक अभियंता प्रसून उत्तम ने बताया कि मानसून सत्र पर टेंडर गेटों का निरीक्षण किया जाना था। शनिवार दोपहर 11 बजे सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में टीम डैम टॉप पर पहुंची थी। जैसे ही वहां मौजूद मोटर को चालू किया गया। उसमे कंपन के कारण मधुमक्खी छत्ते से बाहर आकर हमलावर हो गई। । हम पर हमला कर दिया, हमले से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग जमीन पर लेट गए और कई लोग तो सीआईएसएफ के लिए बने गार्ड रूम में घुसकर अपनी जान बचाई। वहीं काफी देर तक जब मधुमक्खियां कम नहीं हुई तो जमीन पर लेटे लोग भाग कर गाड़ी में घुसकर अपनी जान बचाईl इसके बाद सभी को तत्काल हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया। अधीक्षण अभियंता शीलचंद उपाध्याय भागने के चक्कर में गिर पड़े। उनको अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि सर में चोट लगी है और मधुमक्खियों ने भी कई जगह काटा है। पिछले 4 साल से जल विद्युत निगम से मधुमक्खी के छत्ते हटाने का फंड नहीं मिला। इसी कारण छत्ते नहीं हटाए जा सके और यह घटना हुई। जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई हमले में यह लोग घायल हुए
हमले में अधीक्षण अभियंता शील चंद्र उपाध्याय, अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे, सहायक अभियंता रवींद्र नाथ सोनकर व राजीव कुमार सोनकर और अवर अभियंता बृजेश कुमार सिंह व शेतपाल कुशवाहा, मैकेनिक सुशील कुमार चौधरी और स्टेनो विजय चौहान घायल हुए हैं l …………………….. यह खबर भी पढ़ें मधुमक्खियों के हमले में 54 दरोगा घायल, 4 गंभीर, मिर्जापुर में दौड़ा-दौड़ाकर काटा; ग्रामीणों ने आग जलाकर जान बचाई मिर्जापुर में मधुमक्खियों ने 54 ट्रेनी दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर काटा। गांव के लोगों ने आग और कंबल से मधुमक्खियों को भगाया। इसके बाद सभी घायलों को मड़िहान सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। सभी ट्रेनी दरोगा घायल हैं, 4 की हालत गंभीर है। कानपुर रेंजर राजेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में ट्रेनी दरोगा की टीम मिर्जापुर पहुंची है। घटना के समय सभी ट्रेनी दरोगा मड़िहान में झरीनगर पौधशाला का निरीक्षण करके लौट रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
एक्सईएन, SDO को मधुमक्खियों ने दौड़ाकर काटा:SE का गिरने से सिर फटा, सोनभद्र में रिहंद डैम का निरीक्षण करने गए थे
