ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल में अलर्ट:सीएम सुक्खू ने बंजार दौरा रद्द किया; सचिवालय में बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल में अलर्ट:सीएम सुक्खू ने बंजार दौरा रद्द किया; सचिवालय में बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद बुधवार को प्रस्तावित अपना बंजार दौरा रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सचिवालय में एक आपात बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री प्रदेश के उच्च अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह बैठक आज ही आयोजित की जाएगी। सरकार पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है। आज शिमला में मॉक ड्रिल भी रखी गई है। शारसी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा दूसरी तरफ, राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज (7 मई) को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू कुल्लू जिला की तीर्थन घाटी के शारसी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य कैबिनेट मंत्रियों के कार्यक्रम का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समाधान करना वर्तमान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर बहुआयामी प्रयास कर रही है। राजस्व मंत्री ने कहा कि जन शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए ही प्रदेश सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित होता है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित होता है। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद बुधवार को प्रस्तावित अपना बंजार दौरा रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सचिवालय में एक आपात बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री प्रदेश के उच्च अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह बैठक आज ही आयोजित की जाएगी। सरकार पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है। आज शिमला में मॉक ड्रिल भी रखी गई है। शारसी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा दूसरी तरफ, राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज (7 मई) को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू कुल्लू जिला की तीर्थन घाटी के शारसी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य कैबिनेट मंत्रियों के कार्यक्रम का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समाधान करना वर्तमान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर बहुआयामी प्रयास कर रही है। राजस्व मंत्री ने कहा कि जन शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए ही प्रदेश सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित होता है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित होता है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर