ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने रूस पहुंचा डेलीगेशन:AAP सांसद अशोक मित्तल भी शामिल; 5 देशों के दौरे पर जाएंगे

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने रूस पहुंचा डेलीगेशन:AAP सांसद अशोक मित्तल भी शामिल; 5 देशों के दौरे पर जाएंगे

ऑपरेशन सिंदूर और दुनियाभर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का पक्ष रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शनिवार देर रात 59 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा के बाद कल यानी गुरुवार रात 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल समूह रूस पहुंचा। इसमें पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक डॉ. अशोक मित्तल भी शामिल हैं। रूसी समय के अनुसार, वे आज सुबह मॉस्को के एक होटल पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की सतत लड़ाई को उजागर करने के लिए यह प्रतिनिधिमंडल रूस, स्लोवेनिया, ग्रीस, लातविया और स्पेन का दौरा कर रहा है। इसे लेकर वहां से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। विदेश सचिव मिस्री की बैठक में मिली थी ब्रीफिंग मंगलवार को सांसद मित्तल विदेश सचिव विक्रम मिस्री की विस्तृत ब्रीफिंग में शामिल हुए थे। बैठक के बाद उन्होंने न्यूज एजेंसी से बात की और दिए गए कुछ निर्देशों की जानकारी साझा की। अशोक मित्तल ने कहा था कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री की विस्तृत ब्रीफिंग के बाद हम अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट हैं। हमें भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रूस, स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया और लातविया जाना है और वहां हमें अपना पक्ष मजबूती से रखना है। क्या है ऑपरेशन सिंदूर? 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या की थी। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इसी कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर और दुनियाभर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का पक्ष रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शनिवार देर रात 59 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा के बाद कल यानी गुरुवार रात 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल समूह रूस पहुंचा। इसमें पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक डॉ. अशोक मित्तल भी शामिल हैं। रूसी समय के अनुसार, वे आज सुबह मॉस्को के एक होटल पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की सतत लड़ाई को उजागर करने के लिए यह प्रतिनिधिमंडल रूस, स्लोवेनिया, ग्रीस, लातविया और स्पेन का दौरा कर रहा है। इसे लेकर वहां से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। विदेश सचिव मिस्री की बैठक में मिली थी ब्रीफिंग मंगलवार को सांसद मित्तल विदेश सचिव विक्रम मिस्री की विस्तृत ब्रीफिंग में शामिल हुए थे। बैठक के बाद उन्होंने न्यूज एजेंसी से बात की और दिए गए कुछ निर्देशों की जानकारी साझा की। अशोक मित्तल ने कहा था कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री की विस्तृत ब्रीफिंग के बाद हम अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट हैं। हमें भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रूस, स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया और लातविया जाना है और वहां हमें अपना पक्ष मजबूती से रखना है। क्या है ऑपरेशन सिंदूर? 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या की थी। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इसी कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया।   पंजाब | दैनिक भास्कर