भारत सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का पक्ष मज़बूती से रखने के लिए भेजे जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल में पंजाब से कांग्रेस सांसद अमर सिंह का नाम भी शामिल किया गया है। डॉ. अमर सिंह फतेहगढ़ साहिब से सांसद हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए उन्होंने इसकी पुष्टि की। वहीं, चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने बीते कल अपना नाम लिस्ट में होने की जानकारी दी थी। डॉ. अमर सिंह ने कहा कि केंद्र की तरफ से उन्हें जानकारी दी गई है और वह विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस के चार सांसदों के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस के चार सांसदों शशि थरूर, मनीष तिवारी, अमर सिंह और सलमान खुर्शीद को अपने आधिकारिक प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया है। इनमें से तीन सांसदों ने अब तक भागीदारी की पुष्टि कर दी है। कांग्रेस और सरकार के बीच सूची का अंतर कांग्रेस ने जिन चार नेताओं आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, नासिर हुसैन, और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का नाम अपने प्रतिनिधि के तौर पर प्रस्तावित किया था, उनमें से सिर्फ आनंद शर्मा को ही सरकार ने प्रतिनिधि मंडल में जगह दी है। वहीं, सरकार ने कांग्रेस की लिस्ट से हटकर शशि थरूर, मनीष तिवारी, अमर सिंह और खुर्शीद को प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया है। 24 मई से शुरू हो रही है यात्रा 24 मई से 3 जून के बीच सात अलग-अलग समूहों में विभाजित 59 नेताओं का यह प्रतिनिधि मंडल अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, जापान और खाड़ी देशों सहित कई देशों की यात्रा करेगा। इसका उद्देश्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई, आतंकवाद के खिलाफ रुख और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को उजागर करना है। पंजाब का प्रतिनिधित्व क्यों है अहम गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल को पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमलों से बचाने के लिए भारतीय वायु रक्षा प्रणाली द्वारा अभूतपूर्व सुरक्षा दी गई। इसलिए पंजाब और विशेषकर सिख समुदाय की अंतरराष्ट्रीय छवि और सुरक्षा का सवाल इस यात्रा में एक प्रमुख मुद्दा होगा। यह विदेश दौरा भारतीय राजनीति में द्विदलीय सहयोग की मिसाल भी पेश कर रहा है, जहां विभिन्न दलों के नेता एकजुट होकर देशहित में विदेशों में भारत का पक्ष रखेंगे। भारत सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का पक्ष मज़बूती से रखने के लिए भेजे जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल में पंजाब से कांग्रेस सांसद अमर सिंह का नाम भी शामिल किया गया है। डॉ. अमर सिंह फतेहगढ़ साहिब से सांसद हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए उन्होंने इसकी पुष्टि की। वहीं, चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने बीते कल अपना नाम लिस्ट में होने की जानकारी दी थी। डॉ. अमर सिंह ने कहा कि केंद्र की तरफ से उन्हें जानकारी दी गई है और वह विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस के चार सांसदों के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस के चार सांसदों शशि थरूर, मनीष तिवारी, अमर सिंह और सलमान खुर्शीद को अपने आधिकारिक प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया है। इनमें से तीन सांसदों ने अब तक भागीदारी की पुष्टि कर दी है। कांग्रेस और सरकार के बीच सूची का अंतर कांग्रेस ने जिन चार नेताओं आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, नासिर हुसैन, और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का नाम अपने प्रतिनिधि के तौर पर प्रस्तावित किया था, उनमें से सिर्फ आनंद शर्मा को ही सरकार ने प्रतिनिधि मंडल में जगह दी है। वहीं, सरकार ने कांग्रेस की लिस्ट से हटकर शशि थरूर, मनीष तिवारी, अमर सिंह और खुर्शीद को प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया है। 24 मई से शुरू हो रही है यात्रा 24 मई से 3 जून के बीच सात अलग-अलग समूहों में विभाजित 59 नेताओं का यह प्रतिनिधि मंडल अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, जापान और खाड़ी देशों सहित कई देशों की यात्रा करेगा। इसका उद्देश्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई, आतंकवाद के खिलाफ रुख और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को उजागर करना है। पंजाब का प्रतिनिधित्व क्यों है अहम गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल को पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमलों से बचाने के लिए भारतीय वायु रक्षा प्रणाली द्वारा अभूतपूर्व सुरक्षा दी गई। इसलिए पंजाब और विशेषकर सिख समुदाय की अंतरराष्ट्रीय छवि और सुरक्षा का सवाल इस यात्रा में एक प्रमुख मुद्दा होगा। यह विदेश दौरा भारतीय राजनीति में द्विदलीय सहयोग की मिसाल भी पेश कर रहा है, जहां विभिन्न दलों के नेता एकजुट होकर देशहित में विदेशों में भारत का पक्ष रखेंगे। पंजाब | दैनिक भास्कर
