जालंधर | जिमखाना ऑफिसर्स वाइव्स क्लब में वीकली एक्टीविटी के दौरान सदस्यों ने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान सदस्य थीम के अनुसार रेड और ब्लैक कलर की ड्रेसेज में पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी हॉल को रेड और ब्लैक बैलून के साथ सजाया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर पार्टी का लुत्फ उठाया। सभी सदस्यों ने पार्टी में हिस्सा लेते हुए विभिन्न गीतों पर डांस भी किया। इस दौरान सदस्यों ने कविताएं और गीत सुनाए। सदस्यों के लिए स्पेशल प्राइज विजेता सदस्यों को प्राइज भी दिए गए। यहां सेक्रेटरी प्रीति बाजवा, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. परमजोत, फूड सेक्रेटरी बेबी काहलों, डॉ. परमिंदर कौर, मिसेज नीलू, दलबीर कौर, संतोष सैनी व अन्य मौजूद रहे। जालंधर | जिमखाना ऑफिसर्स वाइव्स क्लब में वीकली एक्टीविटी के दौरान सदस्यों ने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान सदस्य थीम के अनुसार रेड और ब्लैक कलर की ड्रेसेज में पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी हॉल को रेड और ब्लैक बैलून के साथ सजाया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर पार्टी का लुत्फ उठाया। सभी सदस्यों ने पार्टी में हिस्सा लेते हुए विभिन्न गीतों पर डांस भी किया। इस दौरान सदस्यों ने कविताएं और गीत सुनाए। सदस्यों के लिए स्पेशल प्राइज विजेता सदस्यों को प्राइज भी दिए गए। यहां सेक्रेटरी प्रीति बाजवा, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. परमजोत, फूड सेक्रेटरी बेबी काहलों, डॉ. परमिंदर कौर, मिसेज नीलू, दलबीर कौर, संतोष सैनी व अन्य मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

PPCC प्रभारी भूपेश बघेल का पहला पंजाब दौरा:2027 विधानसभा की तैयारियों के लिए पहला कदम; चंडीगढ़ में शनिवार होगी नेताओं से बैठक
PPCC प्रभारी भूपेश बघेल का पहला पंजाब दौरा:2027 विधानसभा की तैयारियों के लिए पहला कदम; चंडीगढ़ में शनिवार होगी नेताओं से बैठक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंजाब के प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को 2027 की विधानसभा चुनावों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। बीते उप-चुनावों में और नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस 2027 की वापसी की राह देख रही है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि भूपेश बघेल का अमृतसर साहिब में कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा, जहां राज्य भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का भारी उत्साहपूर्ण जमावड़ा होगा। शुक्रवार अमृतसर का दौरा करने के लिए शनिवार बघेल चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। जहां वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सीनियर नेताओं से बैठक करेंगे। दो दिवसीय दौरे के बाद बघेल शनिवार ही रात 7.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बघेल के सामने बड़ी जिम्मेदारियां क्या बघेल की रणनीति सफल होगी? भूपेश बघेल जमीनी स्तर के नेता माने जाते हैं और चुनावी रणनीति में माहिर हैं। लेकिन पंजाब में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए उन्हें स्थानीय नेताओं के साथ तालमेल बिठाना और उनकी नाराजगी दूर करनी होगी। अगर वे इसमें सफल होते हैं तो कांग्रेस पंजाब में फिर से मजबूती हासिल कर सकती है, लेकिन अगर गुटबाजी जारी रही तो पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पंजाब-चंडीगढ़ में 7 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान; पंजाब में प्रदूषण बढ़ा, चंडीगढ़ में सुधार
पंजाब-चंडीगढ़ में 7 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान; पंजाब में प्रदूषण बढ़ा, चंडीगढ़ में सुधार पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी मौसम शुष्क रहने वाला है। अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी भी हुई। जिसके बाद मैदानी इलाकों में हल्की ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हवाओं का रुख पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर है। ताजा बर्फबारी के बाद आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं अगर कल की बात करें तो आदमपुर में सबसे कम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। बारिश के बाद प्रदूषण से राहत संभव बारिश न होने के कारण उत्तर भारत करीब डेढ़ महीने से प्रदूषण की चपेट में है। बारिश के बाद ही प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने की संभावना है। पंजाब में लुधियाना और अमृतसर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक बार फिर 200 के पार पहुंच गया है। जबकि अन्य शहरों में यह 100 से 200 के बीच है। लेकिन, चंडीगढ़ में थोड़ी राहत देखने को मिली है। हवा का रुख पश्चिम की ओर होने के कारण वायु प्रदूषण में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। चंडीगढ़ में AQI 200 से नीचे बना हुआ है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों में मौसम का पूर्वानुमान चंडीगढ़- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं, दोपहर के बाद धूप खिलेगी। तापमान 9 से 27 डिग्री के बीच बना रह सकता है। अमृतसर- शहर में धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। जालंधर- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। लुधियाना- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 8 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। पटियाला- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। मोहाली- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच बना रह सकता है।

श्री दरबार साहिब में कैमरे प्रतिबंधित:जत्थेदार अकाल तख्त का आदेश- फिल्म प्रमोशन के लिए नहीं होगी वीडियोग्राफी की इजाजत
श्री दरबार साहिब में कैमरे प्रतिबंधित:जत्थेदार अकाल तख्त का आदेश- फिल्म प्रमोशन के लिए नहीं होगी वीडियोग्राफी की इजाजत अमृतसर के श्री दरबार साहिब में अब वीडियोग्राफी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के स्थापना दिवस के अवसर पर जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने संगत को बधाई दी। आदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब में बड़ी संख्या में संगत माथा टेकने आती है। लेकिन संगत को गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा के बारे में बहुत कम जानकारी है। संगत से अपील है कि श्री दरबार साहिब में फोटो न खींचें। कई फिल्में रिलीज होती हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले टीम दरबार साहिब में माथा टेकने आती है। उनके साथ वीडियोग्राफी टीम भी होती है। फिल्मों का प्रचार दरबार साहिब में नहीं होगा अब ऐसी वीडियोग्राफी नहीं होगी। अगर कोई व्यक्ति संगत के तौर पर दरबार साहिब आता है तो वह माथा टेक सकता है और अरदास कर सकता है, लेकिन फिल्मों का प्रचार दरबार साहिब में नहीं होगा। शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 6वें पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब ने इस पवित्र तख्त की स्थापना करके संगत को आशीर्वाद दिया है। श्री अकाल तख्त साहिब मीरी पीरी के सिद्धांत का प्रतीक है जिसका सिख जगत में बहुत सम्मान है।