रागी जत्थे को सम्मानित करते हुए प्रबंधक। जालंधर| ग्रेटर कैलाश वेलफेयर सोसायटी की ओर से ग्रेटर कैलाश मकसूदां में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और श्री गुरु हर राय साहब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमत समागम करवाया गया। समागम की शुरुआत श्री सुखमणि साहिब जी के संगति रूप से किया पाठ से हुई। तत्पश्चात सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी जत्थे भाई दविंदर सिंह और भाई जितेंद्र जोध सिंह ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया। कथा वाचक भाई सरबजीत सिंह और भाई जसबीर सिंह ने गुरु साहिब जी के जीवन इतिहास पर रोशनी डाली। समागम के दौरान पूर्व विधायक केडी भंडारी, पार्षद गुरदीप सिंह फौजी और दिनेश ढल्ल को प्रबंधक कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। यहां प्रधान सेवा सिंह सैनी, चेयरमैन प्राणनाथ भल्ला, राजेंद्र सिंह मिगलानी, गुरुद्वारा मोती नगर प्रधान रणजीत सिंह, गुरुद्वारा इंडस्ट्रियल एरिया प्रधान हरभजन सिंह सैनी, कुलजीत सिंह, सुरजीत सिंह कालड़ा, परमजीत सिंह, बृजपाल सिंह व अन्य मौजूद रहे। रागी जत्थे को सम्मानित करते हुए प्रबंधक। जालंधर| ग्रेटर कैलाश वेलफेयर सोसायटी की ओर से ग्रेटर कैलाश मकसूदां में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और श्री गुरु हर राय साहब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमत समागम करवाया गया। समागम की शुरुआत श्री सुखमणि साहिब जी के संगति रूप से किया पाठ से हुई। तत्पश्चात सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी जत्थे भाई दविंदर सिंह और भाई जितेंद्र जोध सिंह ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया। कथा वाचक भाई सरबजीत सिंह और भाई जसबीर सिंह ने गुरु साहिब जी के जीवन इतिहास पर रोशनी डाली। समागम के दौरान पूर्व विधायक केडी भंडारी, पार्षद गुरदीप सिंह फौजी और दिनेश ढल्ल को प्रबंधक कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। यहां प्रधान सेवा सिंह सैनी, चेयरमैन प्राणनाथ भल्ला, राजेंद्र सिंह मिगलानी, गुरुद्वारा मोती नगर प्रधान रणजीत सिंह, गुरुद्वारा इंडस्ट्रियल एरिया प्रधान हरभजन सिंह सैनी, कुलजीत सिंह, सुरजीत सिंह कालड़ा, परमजीत सिंह, बृजपाल सिंह व अन्य मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस नेता रंधावा को बड़ी जिम्मेदारी:सात विधानसभा हलकों का बनाया इंचार्ज, तीन नेता पहले से ही स्टार प्रचारक
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस नेता रंधावा को बड़ी जिम्मेदारी:सात विधानसभा हलकों का बनाया इंचार्ज, तीन नेता पहले से ही स्टार प्रचारक दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सात विधानसभा हलकों का इंचार्ज बनाया गया है। इन विधानसभा हलकों में कालका, नई दिल्ली, मालवीय नगर, अंबेडकर नगर, दिल्ली कैंट, राजौरी गॉर्डर व हरि नगर शामिल है। यहां पर पंजाब वोटरों की संख्या अधिक है। पंजाब के तीन नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारक इससे पहले कांग्रेस की तरफ 17 जनवरी को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी। जिसमें पंजाब के तीन नेताओं को ही शामिल किया गया था। जिसमें रंधावा का नाम शामिल नहीं था। इन नेताओं में पंजाब के पूर्व सीएम व जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखपाल सिंह खैहरा का शामिल थे। जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और हरियाणा की सांसद कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल है। आदेश की कॉपी AAP के स्टार प्रचारकों में पंजाब सीएम व मंत्री आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में अगर पंजाब के नेताओं की बात करे तो उसमें सबसे पहला नाम सीएम भगवंत मान का है। उसके बाद राज्यसभा सांसद राघव चडढा, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह मीत हेयर, राज कुमार चब्बेवाल, मालविंदर सिंह, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. बलबीर, लालजीत सिंह भुल्लर, तरनप्रीत सिंह सोंध, डॉ. रवजोत सिंह, हरदीप मुंडिया, बलजिंदर कौर व शैरी कलसी शामिल हैं।

जांलधर में आज अरविंद केजरीवाल का रोड शो:AAP प्रत्याशी पवन कुमार टीनू के लिए मांगेंगे वोट, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
जांलधर में आज अरविंद केजरीवाल का रोड शो:AAP प्रत्याशी पवन कुमार टीनू के लिए मांगेंगे वोट, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब पहुंचे आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज जालंधर में रोड शो करेंगे। ये रोड शो शाम करीब चार बजे शहर के बीचो बीच लवकुश चौक से शुरू होगा और भगत सिंह चौक के पास खत्म होगा। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम केजरीवाल लवकुश चौक के पास लोगों को संबोधित भी करेंगे। रोड शो को लेकर कल से आप की बड़ी लीडरशिप आप की रैली को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। जालंधर में सीएम केजरीवाल आप प्रत्याशी पवन कुमार टीनू के लिए वोट मांगेंगे। पुलिस ने रैली को लेकर सुरक्षा बढ़ाई सीएम केजरीवाल के कार्यक्रम को लेकर जालंधर शहर में पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा बढ़ा दी गई है। सीएम केजरीवाल के रोड शो वाले रूट के चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रखेंगे। वहीं, सीएम के रोड शो वाले रूट पर भारी फोर्स तैनात की गई थी। साथ में कर्मचारियों और अधिकारियों को सिविल वर्दी में भी रूट पर तैनात रहने के लिए कहा गया था।

फतेहगढ़ साहिब में पत्नी निकली पति की कातिल:प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या, अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था मृतक
फतेहगढ़ साहिब में पत्नी निकली पति की कातिल:प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या, अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था मृतक पंजाब के फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस केस में महिला ही अपने पति की कातिल निकली। आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल किया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले गांव हुसैनपुर के रहने वाले सुखदेव सिंह का शव झाड़ियों से मिला था। अवैध संबंधों में बाधक डीएसपी बस्सी पठाना राजकुमार ने बताया कि 13 नवंबर को सुखदेव सिंह का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि सुखदेव सिंह की पत्नी कुलदीप कौर के गुरप्रीत सिंह निवासी भोजेमाजरा (चमकौर साहिब) के साथ अवैध संबंध थे। सुखदेव सिंह इन्हें रोकता रहता था। 13 नवंबर की रात करीब 1 बजे गुरप्रीत सिंह अपने भाई हर्जसप्रीत सिंह के साथ सुखदेव सिंह के घर आया। वहां कुलदीप कौर से मिलकर पहले सुखदेव सिंह की सांस तकिए से बंद की और सिर में बेसबॉल मारकर मर्डर कर दिया। बाइक पर शव लेकर गए डीएसपी राजकुमार ने बताया कि मर्डर के बाद गुरप्रीत सिंह और हर्जसप्रीत सिंह ने सुखदेव सिंह का शव उठाकर बाइक के बीच रखा। शव सुआ पुली के पास फेंक दिया और फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनका रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।