लुधियाना| ऑस्ट्रेलिया से आई एनआरआई महिला के साथ चोरी से वारदात हो गई है। महिला अपने रिश्तेदारों के घर पर ठहरी थी। इसी बीच वहां की नौकरानी ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जीवन आशा सूद ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया से अपनी बेटी को मिलने के लिए आई थी। इसी बीच संतोख नगर, शिवपुरी इलाके में वह अपने रिश्तेदारों के पास रुक गई थी। क्योंकि उनकी बेटी उस समय चंडीगढ़ गई थी। फिर 18 अप्रैल की दोपहर को जब वह कमरे में आराम कर रही थी तभी आरोपी नौकरानी उनके कमरे में आई और उनके सामान से 9500 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (लगभग 5.19 लाख रुपये) चोरी कर ले गई। सीसीटीवी फुटेज में इसका खुलासा हुआ। उसके बाद थाना दरेसी की पुलिस को शिकायत दी। मामले में जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जांच जारी है। लुधियाना| ऑस्ट्रेलिया से आई एनआरआई महिला के साथ चोरी से वारदात हो गई है। महिला अपने रिश्तेदारों के घर पर ठहरी थी। इसी बीच वहां की नौकरानी ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जीवन आशा सूद ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया से अपनी बेटी को मिलने के लिए आई थी। इसी बीच संतोख नगर, शिवपुरी इलाके में वह अपने रिश्तेदारों के पास रुक गई थी। क्योंकि उनकी बेटी उस समय चंडीगढ़ गई थी। फिर 18 अप्रैल की दोपहर को जब वह कमरे में आराम कर रही थी तभी आरोपी नौकरानी उनके कमरे में आई और उनके सामान से 9500 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (लगभग 5.19 लाख रुपये) चोरी कर ले गई। सीसीटीवी फुटेज में इसका खुलासा हुआ। उसके बाद थाना दरेसी की पुलिस को शिकायत दी। मामले में जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जांच जारी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक:पंजाब पुलिस ने कराए 203 अकाउंट ब्लॉक, अपराधियों का होता था महिमामंडन
सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक:पंजाब पुलिस ने कराए 203 अकाउंट ब्लॉक, अपराधियों का होता था महिमामंडन पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों और उनके गुर्गे पर डिजिटल स्ट्राइक की है। पुलिस ने 203 के करीब सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करवाया है। इनमें अधिकतर अकाउंट वह हैं जो गैंगस्टरों का महिमामंडन करते थे। वहीं, गैंगस्टरों के विरोधी गिरोह के सदस्यों की हत्या की जिम्मेदारी आदि लेते थे। इसके अलावा कुछ अकाउंट से बंदूकों और हथियारों को बढ़ावा दिया जाता था। वहीं, इस तरह के अकाउंट से जबरन वसूली और पुलिस अधिकारियों को धमकियां तक दी गई थी। यह सारी कार्रवाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की तरफ करवाई गई। इस दौरान 133 फेसबुक अकाउंट और 71 इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अन्य अकाउंट की पहचान की जा रही है। जल्दी ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बेरोजगार युवाओं को बनाया जा रहा शिकार AGTF के एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि सोशल मीडिया पर हर व्यक्ति की पहुंच हैं। वहीं, गैंगस्टर इस चीज का फायदा उठा रहे हैं। वह खासकर युवाओं को को बहला फुसलाकर अपने से जोड़ते हैं। साथ ही उन्हें इस तरह के कामों में शामिल करते है। उन्होंने कई ऐसे युवा काबू किए है। जो कि पहली बार इनके चक्कर में आकर फंस गए। सहराली थाने पर हुए हमले में भी ऐसा ही था। उन्होंने युवाओं काे कहा कि यह राह ठीक नहीं है। इस गलत राह पर न निकले। इससे कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं के इनके चक्कर में नहीं आना चाहिए। वहीं, सोशल मीडिया पर हमारी स्पेशल टीमें विशेष नजर रख रही है। जेलों में गैंगस्टर, अकाउंट होते है अपडेट पंजाब में सक्रिय हर गैंगस्टर के नाम पर कई सोशल मीडिया अकाउंट बने हुए हैं। भले ही गैंगस्टर सलाखों के पीछे हैं। लेकिन समय समय पर उनके नाम से बने अकाउंट अपडेट होते है। कुछ अकाउंट तो विदेश से चलते है। जबकि कुछ यहीं से ऑपरेट होते है। इन अकाउंट को अपडेट करने वाले कई लोग पकड़े भी गए हैं। इन गैंगस्टरों में लॉरेंस गैंग, दविंदर बंबीहा गैंग, कौशल चौधरी गैंग, काला जठेरी गैंग, लखवीर लंडा और जग्गू भगवानपुरिया जैसे नाम शामिल है। 1408 गैंगस्टरों को पहुंचाया जेल 6 अप्रैल 2022 को एजीटीएफ का गठन किया गया। इसके बाद लगातार संस्था अच्छा काम कर रही है। दो साल में 1408 गैंगस्टर और अपराधी काबू किए है। वहीं, पुलिस की तरफ से 505 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है। गैंगस्टरों से पुलिस ने अब 1332 हथियार बरामद हैं। इन हथियारों में विदेशी रिवाल्वर, पिस्टल, असॉल्ट राइफल और ऑटोमेटिक हथियार तक शामिल है। यह हथियार मध्यप्रदेश, बिहार और ड्रोन या सी रूट के जरिए सरहद पार से आ रहे है। पुलिस ने 292 वाहन जब्त किए है। जबकि यह कार्रवाई भी लगातार आगे चल रही है।

कपूरथला में हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार:पत्नी से छेड़छाड़ करने पर किया साथी का कत्ल, खेत में पड़ा मिला था शव
कपूरथला में हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार:पत्नी से छेड़छाड़ करने पर किया साथी का कत्ल, खेत में पड़ा मिला था शव कपूरथला जिल के चक्कोकी मंड गांव में झारखंड निवासी एक मजदूर की तेजधार हथियारों से हत्या करने के मामले को पुलिस ने उलझा लिया है। इस संबंध में आज एसएसपी वत्सला गुप्ता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करेंगी। 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चक्कोकी मंड गांव में मजदूर चंदन के साथ रहने वाले एक मजदूर की पत्नी से छेड़छाड़ की रंजिश के चलते साथी मजदूर ने ही किसी अन्य साथी के साथ मिलकर चन्दन की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथी मजदूर ने की थी हत्या बता दे कि गांव चक्कोकी मंड के किसान कर्म सिंह की 20 एकड़ भूमि की देखरेख करने वाले झारखंड निवासी मजदूर चंदन किरकरा की हत्या शुक्रवार रात हुई थी। इसका पता तब लगा जब किसान कर्म सिंह सुबह खेतों में गया तो देखा चंदन का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेज हथियारों से हमला कर हत्या कर दी है। इस मामले को डीएसपी भारत भूषण और थाना ढिलवां पुलिस ने प्राथमिक जांच में मामला किसी रंजिश से जुड़ा बताया था। जिसकी गंभीरता जांच शुरू की थी। जाँच दौरान पुलिस ने मृतक के साथी दो मजदूरों को राउंड अप कर पूछताछ शुरू की थी।

पटियाला के युवक को अमेरिका में मारी गोलियां:इलाज के दौरान दम तोड़ा, डेढ़ साल पहले गया था विदेश
पटियाला के युवक को अमेरिका में मारी गोलियां:इलाज के दौरान दम तोड़ा, डेढ़ साल पहले गया था विदेश पंजाब के पटियाला के कस्बा समाना के रहने वाले एक युवक की अमेरिका में गोली मार कर हत्या कर दी गई। युवक की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। युवक पंजाब के पटियाला में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद परिवार से अमेरिका जाने को कह रहा था। जिसके बाद परिवार ने उसे अमेरिका भेज दिया था। जहां बीती रात उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मां बोली- 12वीं के बाद बेटा विदेश जाने की करता था जिद मृतक की पहचान अरमान सिंह के तौर पर हुई है, जो समाना के गांव कुतबनपुर का रहने वाला था। अरमान की मां ने विलाप करते हुए कहा कि बेटी की बीते दिन उनकी अपने बेटे के साथ बातचीत हुई थी। तब तक वह बिल्कुल ठीक था। मगर देर रात अमेरिका से किसी रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि बेटे को गोली लगी है। बेटा जिद करता था कि वह विदेश जाना चाहता था। परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई जानकारी के अनुसार अरमान सिंह अमेरिका में ट्रक चलाने का काम करता था। सुबह उसने काम पर जाना था। उसके घर के पास ही गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या क्यों की गई, इस पर फिलहाल कोई कारण नहीं पता चल पाया है। अमेरिका में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे के शव को गांव लेकर आने में मदद की जाए। परिवार ने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले वह अमेरिका गया था। वहां पर वह अपने रिश्तेदार के साथ रहता था।