लुधियाना| शहर के भीतरी इलाके मोहल्ला बंदिया में सोमवार सुबह घर में चल रही होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। आग से वहां रखा लाखों का होजरी का माल व घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। संकरी गलियां होने के कारण फायर ब्रिगेड को भी पहुंचने में काफी दिक्कत आई। तकरीबन 3 घंटे की मेहनत के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मालिक अमित ने बताया कि उनके घर के नीचे ही फैक्टरी है। सुबह तकरीबन सवा 8 बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैली और पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। किसी तरह वह और उसकी मां नीलम बाहर निकले। लुधियाना| शहर के भीतरी इलाके मोहल्ला बंदिया में सोमवार सुबह घर में चल रही होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। आग से वहां रखा लाखों का होजरी का माल व घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। संकरी गलियां होने के कारण फायर ब्रिगेड को भी पहुंचने में काफी दिक्कत आई। तकरीबन 3 घंटे की मेहनत के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मालिक अमित ने बताया कि उनके घर के नीचे ही फैक्टरी है। सुबह तकरीबन सवा 8 बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैली और पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। किसी तरह वह और उसकी मां नीलम बाहर निकले। पंजाब | दैनिक भास्कर
