औरैया में भाभी का सुसाइड, भाई की हत्या:दोनों का शव 7Km दूर नदी में फेंका; बड़े भाई से अवैध संबंध में वारदात

औरैया में भाभी का सुसाइड, भाई की हत्या:दोनों का शव 7Km दूर नदी में फेंका; बड़े भाई से अवैध संबंध में वारदात

औरैया में पति-पत्नी की बुधवार देर रात मौत हो गई। मृतक के भाइयों ने शवों को बोरी में भरकर घर से 7 किमी दूर अरिंद नदी में फेंक दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो उनके घर कोई नहीं मिला। देर शाम मां खेत पर मिली। उसने बताया- बुधवार देर रात बेटे और बहू ने सुसाइड कर लिया। मां की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस दोनों भाइयों की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात की वजह अवैध संबंध है। छोटे भाई की पत्नी से बड़े भाई का संबंध था। पत्नी ने सुसाइड किया और पति को उसके भाइयों ने पीटकर मार डाल। घटना सहायल थाना क्षेत्र के अठ्ठासी गांव की है। अब पढ़िए पूरा मामला… अठ्ठासी गांव निवासी नंदकिशोर के पांच बेटे हैं। जिसमें सूरज, सूरमी और आजाद घर पर थे। सुरमी गुरुग्राम और दिल्ली जाकर काम करने लगा। उसने एक साल पहले दिल्ली में ही एक युवती काजल से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद वह गुरुग्राम में रहने लगा और पत्नी मां और भाइयों के साथ औरैया में रहने लगी। घर में सूरज और आजाद थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। जबकि अन्य दो भाई परिवार समेत बाहर रहते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक सुरमी की पत्नी काजल के उसके बड़े भाई सूरज से अवैध संबंध थे। इसकी सूचना गांव के कुछ रिश्तेदारों ने सूरमी को दी। जिस पर सूरमी बुधवार को गांव आया और मां से इस बारे में पूछा। इसको लेकर उसका पत्नी से विवाद भी हुआ। सुरमी अपने भाई सूरज और आजाद के साथ घर के बाहर कमरे में शराब पीने लगा। इस बीच बहस में सूरमी ने कहा कि आज इस मामले में अंतिम फैसला होगा। इस बीच काजल ने फांसी लगा ली। पत्नी की मौत की बात पता चलते ही सूरमी गुस्से में सूरज पर टूट पड़ा। तभी सूरज और आजाद ने पीट-पीटकर सूरमी को अधमरा कर दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। दोनों भाइयों ने जब देखा कि काजल और सूरज दोनों की मौत हो गई है तो दोनों ने शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। ग्रामीणों की सूचना पर खुला मामला
जब तीनों भाइयों में झगड़ा हो रहा था, तब ग्रामीणों ने बीच-बचाव की कोशिश की थी। कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश भी की थी। लेकिन सूरज और आजाद ग्रामीणों को ही उल्टा-सीधा कहने लगे थे। तब लोग वापस लौट गए थे। आज सुबह से लोगों ने देखा कि उनके घर से कोई हलचल नहीं हो रही थी। शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ अशोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जब घर की तलाशी ली तो कोई नहीं मिला। मां सामान्द्री ने पुलिस को बताया- विवाद के बाद रात में सूरमी और काजल ने फंदा लगा लिया। जब सूरज और आजाद ने देखा तो वह लोग डर गए थे। इसलिए दोनों को फंदे से उतारकर शवों को बोरी में भरा। घर से दूर अरिंद नदी में फेंक गए। अरिंद नदी में पानी नहीं था। पड़ोसी महिला ने कहा- रात में हो रहा था विवाद
पड़ोसी महिला ने बताया- कल रात 9 बजे इनके घर में विवाद हो रहा था। बहुत तेज-तेज आवाज आ रही थी। हम छत से देखने गए, तो ये लोग हमसे भी गाली गलौज करने लगे। इसके बाद हम अपने घर आए गए। थोड़ी देर बाद बहुत तेज की आवाज आई। इसके बाद सब शांत हो गया। सुबह इनके घर पर कोई नहीं मिला। दोपहर तक कोई नहीं आया। तब हमने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया- पुलिस हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों की तलाश शुरू कर दी है। ————– ये खबर भी पढ़ें… साली से जीजा ने की शादी…दोनों की मांग भरी:लखीमपुर में भाई ने फांसी लगाई, पिता बोले-उसका सपना टूटा तो जान दे दी
बेटा सुमित बहन की शादी के लिए 6 महीने तक घर से दूर रहा। परदेश जाकर मेहनत मजदूरी की। वापस आया तो बहन की शादी फिक्स की। दहेज देने के लिए सामान खरीदा। बाइक खरीदी। उसका सपना था। बहन की डोली उसके घर से उठे। पढ़ें पूरी खबर… औरैया में पति-पत्नी की बुधवार देर रात मौत हो गई। मृतक के भाइयों ने शवों को बोरी में भरकर घर से 7 किमी दूर अरिंद नदी में फेंक दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो उनके घर कोई नहीं मिला। देर शाम मां खेत पर मिली। उसने बताया- बुधवार देर रात बेटे और बहू ने सुसाइड कर लिया। मां की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस दोनों भाइयों की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात की वजह अवैध संबंध है। छोटे भाई की पत्नी से बड़े भाई का संबंध था। पत्नी ने सुसाइड किया और पति को उसके भाइयों ने पीटकर मार डाल। घटना सहायल थाना क्षेत्र के अठ्ठासी गांव की है। अब पढ़िए पूरा मामला… अठ्ठासी गांव निवासी नंदकिशोर के पांच बेटे हैं। जिसमें सूरज, सूरमी और आजाद घर पर थे। सुरमी गुरुग्राम और दिल्ली जाकर काम करने लगा। उसने एक साल पहले दिल्ली में ही एक युवती काजल से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद वह गुरुग्राम में रहने लगा और पत्नी मां और भाइयों के साथ औरैया में रहने लगी। घर में सूरज और आजाद थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। जबकि अन्य दो भाई परिवार समेत बाहर रहते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक सुरमी की पत्नी काजल के उसके बड़े भाई सूरज से अवैध संबंध थे। इसकी सूचना गांव के कुछ रिश्तेदारों ने सूरमी को दी। जिस पर सूरमी बुधवार को गांव आया और मां से इस बारे में पूछा। इसको लेकर उसका पत्नी से विवाद भी हुआ। सुरमी अपने भाई सूरज और आजाद के साथ घर के बाहर कमरे में शराब पीने लगा। इस बीच बहस में सूरमी ने कहा कि आज इस मामले में अंतिम फैसला होगा। इस बीच काजल ने फांसी लगा ली। पत्नी की मौत की बात पता चलते ही सूरमी गुस्से में सूरज पर टूट पड़ा। तभी सूरज और आजाद ने पीट-पीटकर सूरमी को अधमरा कर दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। दोनों भाइयों ने जब देखा कि काजल और सूरज दोनों की मौत हो गई है तो दोनों ने शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। ग्रामीणों की सूचना पर खुला मामला
जब तीनों भाइयों में झगड़ा हो रहा था, तब ग्रामीणों ने बीच-बचाव की कोशिश की थी। कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश भी की थी। लेकिन सूरज और आजाद ग्रामीणों को ही उल्टा-सीधा कहने लगे थे। तब लोग वापस लौट गए थे। आज सुबह से लोगों ने देखा कि उनके घर से कोई हलचल नहीं हो रही थी। शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ अशोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जब घर की तलाशी ली तो कोई नहीं मिला। मां सामान्द्री ने पुलिस को बताया- विवाद के बाद रात में सूरमी और काजल ने फंदा लगा लिया। जब सूरज और आजाद ने देखा तो वह लोग डर गए थे। इसलिए दोनों को फंदे से उतारकर शवों को बोरी में भरा। घर से दूर अरिंद नदी में फेंक गए। अरिंद नदी में पानी नहीं था। पड़ोसी महिला ने कहा- रात में हो रहा था विवाद
पड़ोसी महिला ने बताया- कल रात 9 बजे इनके घर में विवाद हो रहा था। बहुत तेज-तेज आवाज आ रही थी। हम छत से देखने गए, तो ये लोग हमसे भी गाली गलौज करने लगे। इसके बाद हम अपने घर आए गए। थोड़ी देर बाद बहुत तेज की आवाज आई। इसके बाद सब शांत हो गया। सुबह इनके घर पर कोई नहीं मिला। दोपहर तक कोई नहीं आया। तब हमने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया- पुलिस हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों की तलाश शुरू कर दी है। ————– ये खबर भी पढ़ें… साली से जीजा ने की शादी…दोनों की मांग भरी:लखीमपुर में भाई ने फांसी लगाई, पिता बोले-उसका सपना टूटा तो जान दे दी
बेटा सुमित बहन की शादी के लिए 6 महीने तक घर से दूर रहा। परदेश जाकर मेहनत मजदूरी की। वापस आया तो बहन की शादी फिक्स की। दहेज देने के लिए सामान खरीदा। बाइक खरीदी। उसका सपना था। बहन की डोली उसके घर से उठे। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर