कनीना में 6 प्रधान उम्मीदवार एक ही समाज के:2 पूर्व प्रधानों की पुत्रवधू, 4 प्रत्याशी 10वीं पास; महिलाओं के लिए रिजर्व सीट

कनीना में 6 प्रधान उम्मीदवार एक ही समाज के:2 पूर्व प्रधानों की पुत्रवधू, 4 प्रत्याशी 10वीं पास; महिलाओं के लिए रिजर्व सीट

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना नगर पालिका चुनाव को लेकर 7 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें 6 उम्मीदवार एक ही समुदाय से आते हैं, वहीं एक अन्य समुदाय से है। इसलिए मुकाबला रोचक बनता जा रहा है। यहां प्रधान के लिए महिला आरक्षित सीट है। 2 मार्च को चुनाव होंगे। कनीना नगर पालिका चुनाव में अब सिंबल मिलने के बाद उम्मीदवार वोट के लिए घर-घर जाकर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। नगर पालिका में प्रधान पद के लिए 7 व वार्ड पार्षद के लिए 41 उम्मीदवार मैदान में है। 2 पूर्व प्रधानों की पुत्रवधू लड़ रहीं चुनाव नगर पालिका चुनाव में प्रधान पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में है, उनमें से 6 उम्मीदवार अहीर समाज से व एक पिछड़ी जाति समाज से आता है। इसलिए यहां पर मुकाबला रोचक बनता नजर आ रहा है। चुनाव मैदान में दो पूर्व प्रधानों की पुत्रवधू चुनाव लड़ रही हैं। उनका चुनाव लड़ने का पुराना अनुभव है। चार उम्मीदवार 10वीं पास 7 उम्मीदवारों में सुमन देवी पत्नी दीपक सिंह MA मास कम्युनिकेशन पढ़ाई की हुई है। जो पूर्व नगर पालिका प्रधान मास्टर दिलीप सिंह की पुत्रवधू हैं। वही रिंपी कुमारी पत्नी जयप्रकाश पीएचडी शिक्षिका हैं। यह राजेंद्र सिंह लोढ़ा पूर्व प्रधान की पुत्रवधू हैं। वहीं सरिता सिंह जसवंत की पत्नी हैं और उन्होंने बीए तक पढ़ाई की है। सुमन पत्नी मनोज कुमार, सविता देवी पत्नी अशोक कुमार, संतोष पत्नी वेद प्रकाश, कुसुम लता पत्नी राज सिंह यह सभी मैट्रिक पास है। इन सातों प्रधानों में सबसे सबसे उम्रदराज संतोष पत्नी वेद प्रकाश 71 वर्ष की हैं और सबसे कम उम्र की रिंपी कुमारी पत्नी जयप्रकाश 34 वर्ष की हैं। पहली बार सीधे जनता चुनेगी प्रधान कनीना नगर पालिका में पहली बार प्रधान पद को लेकर सीधे चुनाव होने जा रहे हैं। प्रधान पद के लिए महिला जनरल सीट आरक्षित की गई है। इसके बाद से महिला उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर होल्डिंग व लोगों से संपर्क करके चुनाव में अपनी जीत पुख्ता करने के प्रयास किया जा रहे हैं। चुनाव 2 मार्च को होंगे। हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना नगर पालिका चुनाव को लेकर 7 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें 6 उम्मीदवार एक ही समुदाय से आते हैं, वहीं एक अन्य समुदाय से है। इसलिए मुकाबला रोचक बनता जा रहा है। यहां प्रधान के लिए महिला आरक्षित सीट है। 2 मार्च को चुनाव होंगे। कनीना नगर पालिका चुनाव में अब सिंबल मिलने के बाद उम्मीदवार वोट के लिए घर-घर जाकर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। नगर पालिका में प्रधान पद के लिए 7 व वार्ड पार्षद के लिए 41 उम्मीदवार मैदान में है। 2 पूर्व प्रधानों की पुत्रवधू लड़ रहीं चुनाव नगर पालिका चुनाव में प्रधान पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में है, उनमें से 6 उम्मीदवार अहीर समाज से व एक पिछड़ी जाति समाज से आता है। इसलिए यहां पर मुकाबला रोचक बनता नजर आ रहा है। चुनाव मैदान में दो पूर्व प्रधानों की पुत्रवधू चुनाव लड़ रही हैं। उनका चुनाव लड़ने का पुराना अनुभव है। चार उम्मीदवार 10वीं पास 7 उम्मीदवारों में सुमन देवी पत्नी दीपक सिंह MA मास कम्युनिकेशन पढ़ाई की हुई है। जो पूर्व नगर पालिका प्रधान मास्टर दिलीप सिंह की पुत्रवधू हैं। वही रिंपी कुमारी पत्नी जयप्रकाश पीएचडी शिक्षिका हैं। यह राजेंद्र सिंह लोढ़ा पूर्व प्रधान की पुत्रवधू हैं। वहीं सरिता सिंह जसवंत की पत्नी हैं और उन्होंने बीए तक पढ़ाई की है। सुमन पत्नी मनोज कुमार, सविता देवी पत्नी अशोक कुमार, संतोष पत्नी वेद प्रकाश, कुसुम लता पत्नी राज सिंह यह सभी मैट्रिक पास है। इन सातों प्रधानों में सबसे सबसे उम्रदराज संतोष पत्नी वेद प्रकाश 71 वर्ष की हैं और सबसे कम उम्र की रिंपी कुमारी पत्नी जयप्रकाश 34 वर्ष की हैं। पहली बार सीधे जनता चुनेगी प्रधान कनीना नगर पालिका में पहली बार प्रधान पद को लेकर सीधे चुनाव होने जा रहे हैं। प्रधान पद के लिए महिला जनरल सीट आरक्षित की गई है। इसके बाद से महिला उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर होल्डिंग व लोगों से संपर्क करके चुनाव में अपनी जीत पुख्ता करने के प्रयास किया जा रहे हैं। चुनाव 2 मार्च को होंगे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर