पंजाब के कपूरथला में गोइंदवाल साहिब रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर देर रात पेट्रोल भरवाने आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी कुलवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव खीरावाली के पास स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात करीब साढ़े नौ बजे तीन नकाबपोश बाइक सवार आए। पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी पंप कर्मचारी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात कुलवंत सिंह मौके पर पहुंच गए। बदमाशों में से एक के पास दातर और दूसरे के पास पिस्टल थी। पिस्टल धारी बदमाश ने कुलवंत सिंह पर गोली चला दी, जिसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। लुधियाना अस्पताल में हुई मौत गंभीर रूप से घायल कुलवंत सिंह को पहले जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लुधियाना रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंजाब के कपूरथला में गोइंदवाल साहिब रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर देर रात पेट्रोल भरवाने आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी कुलवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव खीरावाली के पास स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात करीब साढ़े नौ बजे तीन नकाबपोश बाइक सवार आए। पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी पंप कर्मचारी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात कुलवंत सिंह मौके पर पहुंच गए। बदमाशों में से एक के पास दातर और दूसरे के पास पिस्टल थी। पिस्टल धारी बदमाश ने कुलवंत सिंह पर गोली चला दी, जिसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। लुधियाना अस्पताल में हुई मौत गंभीर रूप से घायल कुलवंत सिंह को पहले जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लुधियाना रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
आज व कल वकीलों की हड़ताल रहेगी
आज व कल वकीलों की हड़ताल रहेगी लुधियाना| लुधियाना, खन्ना, समराला, पायल, फतेहगढ़ साहिब, जगराओं, खमाणों और अमलोह की बार एसोसिएशनों के अध्यक्षों, सचिवों और अन्य पदाधिकारियों की बैठक लुधियाना में हुई। इस दौरान वकील हसन पर विधायक के भाई द्वारा हमले के मामले में कोई कार्रवाई ना होने पर संघर्ष की रणनीति बनाई गई। वकीलों ने कहा कि सीएम और डीजीपी को कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आज की बैठक के दौरान पंजाब पुलिस की अपराधियों के खिलाफ निष्क्रियता की कड़ी निंदा की गई। इस दौरान सभी सदस्यों ने 28 और 29 जनवरी को कार्य ठप रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। बार एसोसिएशनों ने अपील की कि वे अधिवक्ता हसन के समर्थन में इस कार्रवाई में शामिल हों। इस दौरान पंजाब की सभी बार एसोसिएशनों के अध्यक्षों, सचिवों और अन्य पदाधिकारियों से अपील की गई कि वह 29 जनवरी को सुबह 11:30 बजे लुधियाना के बार रूम में एक संयुक्त बैठक में शामिल हों। इस दौरान सभी न्यायिक अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वह 28 और 29 जनवरी के लिए निर्धारित सभी मामलों को किसी अन्य तारीख के लिए स्थगित करें।
पिता की मौत के सदमे से बेटे ने दम तोड़ा:पंजाब में पुलिस में था कार्यरत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
पिता की मौत के सदमे से बेटे ने दम तोड़ा:पंजाब में पुलिस में था कार्यरत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होशियारपुर के मुकेरिया हलके के मोहल्ला रिखीपुर में एक बेहद दुखद घटना घटी। जहां अपने पिता के अंतिम संस्कार की अरदास करने के बाद अगली सुबह बेटे ने भी दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद निर्मल दास की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 10 जून को अंतिम अरदास की गई थी। देर शाम तक अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों के सामने हाथ जोड़कर मेहमानों का स्वागत करने वाले अशोक कुमार सुबह की किरणें भी नहीं देख पाएंगे। परिवार वालों ने बताया कि अशोक कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे थे। सुबह जब उनकी पत्नी उठी और चाय बनाकर उन्हें जगाने की कोशिश की तो पता चला कि वह इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। जिससे परिवार समेत पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। अशोक कुमार मुकेरिया पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया एएसआई अशोक कुमार का आज पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। डीएसपी विपन कुमार, एसएचओ प्रमोद कुमार समेत विभिन्न पुलिस अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस कर्मियों ने अपने हथियार घुमाते हुए गोलियां चलाकर अपने मृत साथी को सलामी दी। इस अवसर पर हजारों की संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।
चंडीगढ़ में कांग्रेस वर्करों-पुलिस की धक्का मुक्की:पंजाब यूथ नेताओं को हिरासत में लिया, नशे-बेरोजगारी के खिलाफ सीएम आवास घेरने का था प्लान
चंडीगढ़ में कांग्रेस वर्करों-पुलिस की धक्का मुक्की:पंजाब यूथ नेताओं को हिरासत में लिया, नशे-बेरोजगारी के खिलाफ सीएम आवास घेरने का था प्लान पंजाब यूथ कांग्रेस की तरफ से नशे और बेरोजगारी के मुद्दे पर आज (मंगलवार) को पंजाब सीएम भगवंत मान की रिहायश घेरने का फैसला लिया गया था। लेकिन जैसे ही कांग्रेस नेता और समर्थक कांग्रेस भवन से बाहर निकले तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान वाटर कैनन और अन्य इंतजाम किए गए थे। पुलिस और कांग्रेस नेताओं में काफी देर धक्का मुक्की हुई। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। हालांकि कांग्रेस नेता आगे बढ़ने की मांग पर अड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस की तरफ से कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पंजाब के यूथ कांग्रेस के प्रधान मोहित मोहिंद्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शन के बाद तुरंत सड़क से बैरिकेड हटा दिए गए। पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की चंडीगढ़ के सेक्टर-15 में एक तरफ यूथ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता और दूसरी साइड चंडीगढ़ पुलिस के जवान तैनात थे। इस दौरान यूथ कांग्रेस के नेता आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इन्हें बैरिकेड के आगे नहीं बढ़ने दिया। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का मुक्की हुई। नेताओं का कहना था कि आज किसान से लेकर युवा तक सरकार परेशान है। न ही पंजाब और न ही केंद्र सरकार कोई सुध ले रही है। ऐसे में उनके पास कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है।