कपूरथला में बैसाखी के मौके पर ब्यास नदी में नहाने गए चार युवक नदी में डूब गए। गांव बेरोवाल के नजदीक हुई इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। युवक आज (रविवार को) शाम करीब 4 बजे नहाने के लिए ब्यास नदी पर गए थे। फत्तूढींगा पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फत्तूढींगा की एसएचओ सोनामदीप कौर के अनुसार, दो युवकों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर सिद्धार्थ बिंद्रा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृत युवकों की हुई पहचान मृतक युवकों की पहचान 17 वर्षीय अर्शदीप सिंह पुत्र मनप्रीत सिंह और जसपाल सिंह पुत्र करमजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों गांव पीरेवाल के रहने वाले थे। लापता युवकों में विशाल पुत्र मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर पाल सिंह शामिल हैं। मृतकों के परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई न करने की लिखित सहमति दी है, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता युवकों की तलाश में जुटी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। कपूरथला में बैसाखी के मौके पर ब्यास नदी में नहाने गए चार युवक नदी में डूब गए। गांव बेरोवाल के नजदीक हुई इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। युवक आज (रविवार को) शाम करीब 4 बजे नहाने के लिए ब्यास नदी पर गए थे। फत्तूढींगा पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फत्तूढींगा की एसएचओ सोनामदीप कौर के अनुसार, दो युवकों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर सिद्धार्थ बिंद्रा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृत युवकों की हुई पहचान मृतक युवकों की पहचान 17 वर्षीय अर्शदीप सिंह पुत्र मनप्रीत सिंह और जसपाल सिंह पुत्र करमजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों गांव पीरेवाल के रहने वाले थे। लापता युवकों में विशाल पुत्र मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर पाल सिंह शामिल हैं। मृतकों के परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई न करने की लिखित सहमति दी है, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता युवकों की तलाश में जुटी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
