करनाल नगर निगम चुनाव में वार्ड 8 से संकल्प भंडारी और वार्ड 11 से संजीव मेहता निर्विरोध पार्षद चुने गए है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने दोनों को प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं, वार्ड 6, 7, 14 और 15 में कुल 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि छह ने नाम वापस ले लिए। वार्ड 9 से 13 तक 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड 16 से 20 तक 22 प्रत्याशी मैदान में हैं, सात ने नाम वापस लिया। अब सभी की निगाहें मतदान पर टिकी हैं, जहां जनता अपने नए प्रतिनिधि चुनेगी। चार वार्डों में 17 प्रत्याशी, छह ने लिया नाम वापस वार्ड 6, 7, 14 और 15 में कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, छह प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी कुलदीप सिंह के मुताबिक, वार्ड 6 से अलका, वार्ड 7 से विष्णु और सुनिधि, वार्ड 8 से यशपाल मित्तल और विष्णु कुमार शर्मा तथा वार्ड 14 से निशा ने नाम वापस लिया। वार्ड 6 से बीजेपी की रजनी प्रोचा, कांग्रेस की अनु दुग्गल और निर्दलीय अंकित कुमार मैदान में हैं। वार्ड 7 में सबसे ज्यादा सात उम्मीदवार वार्ड 7 में सबसे ज्यादा सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें बीजेपी से जोगिंद्र शर्मा, कांग्रेस से रेनू, मोनिका रानी, मनोज, चरण सिंह, नवीन कुमार और मीनाक्षी शामिल हैं। वहीं, वार्ड 14 में बीजेपी से अमृत लाल जोशी, कांग्रेस से रोहित और निर्दलीय विनोद कुमार के बीच मुकाबला होगा। वार्ड 15 में बीजेपी की कंचन, कांग्रेस की चांदनी शर्मा और दो निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका देवी और नेहा ताल ठोक रही हैं। वार्ड 9 से 13 तक 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में सहायक रिटर्निंग अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि वार्ड 9 से 13 तक कुल 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। वार्ड 10 से कमल, वार्ड 11 से गुरविंद्र और वार्ड 13 से जगदीप गुलाटी ने अपने नाम वापस लिए। बीजेपी की सुजाता अरोड़ा और कांग्रेस की ललिता रानी वार्ड 9 में आमने-सामने होंगी। वार्ड 10 में बीजेपी से पायल अरोड़ा, कांग्रेस से नीरू और निर्दलीय आयशा कुमार व सुनीता गुप्ता चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड 16 से 20 तक 22 उम्मीदवार, सात ने नाम वापस लिया सहायक रिटर्निंग अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि वार्ड 16 से 20 तक कुल 22 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, जबकि सात ने नाम वापस ले लिए हैं। इनमें वार्ड 16 से गीता रानी, वार्ड 18 से सुनेहरा सिंह, वार्ड 19 से गौरव सभरवाल और वार्ड 20 से आशीष, आरती, मनोज कुमार व शीशपाल शामिल हैं। कई वार्डों में रोचक मुकाबले की उम्मीद वार्ड 16 में बीजेपी से रानी, कांग्रेस से मोहिनी, आम आदमी पार्टी से चंचल, निर्दलीय रीना कुमारी और कविता मैदान में हैं। वार्ड 17 में बीजेपी की ममता देवी, कांग्रेस की सुरेखा और निर्दलीय कोमल व नीलिमा के बीच मुकाबला होगा। वार्ड 18 में बीजेपी के हरजीत सिंह और निर्दलीय हरीश कुमार आमने-सामने हैं। वार्ड 19 में बीजेपी के राजेश कुमार अग्गी, कांग्रेस के महेंद्र सिंह और निर्दलीय सेवा सिंह चुनावी रण में हैं। वहीं, वार्ड 20 में आठ प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं, जिनमें बीजेपी से राम सुधीर, रामपाल, तरुण चौहान, पवन कुमार, विनोद कुमार, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार और पाला राम शामिल हैं। करनाल नगर निगम चुनाव में वार्ड 8 से संकल्प भंडारी और वार्ड 11 से संजीव मेहता निर्विरोध पार्षद चुने गए है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने दोनों को प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं, वार्ड 6, 7, 14 और 15 में कुल 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि छह ने नाम वापस ले लिए। वार्ड 9 से 13 तक 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड 16 से 20 तक 22 प्रत्याशी मैदान में हैं, सात ने नाम वापस लिया। अब सभी की निगाहें मतदान पर टिकी हैं, जहां जनता अपने नए प्रतिनिधि चुनेगी। चार वार्डों में 17 प्रत्याशी, छह ने लिया नाम वापस वार्ड 6, 7, 14 और 15 में कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, छह प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी कुलदीप सिंह के मुताबिक, वार्ड 6 से अलका, वार्ड 7 से विष्णु और सुनिधि, वार्ड 8 से यशपाल मित्तल और विष्णु कुमार शर्मा तथा वार्ड 14 से निशा ने नाम वापस लिया। वार्ड 6 से बीजेपी की रजनी प्रोचा, कांग्रेस की अनु दुग्गल और निर्दलीय अंकित कुमार मैदान में हैं। वार्ड 7 में सबसे ज्यादा सात उम्मीदवार वार्ड 7 में सबसे ज्यादा सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें बीजेपी से जोगिंद्र शर्मा, कांग्रेस से रेनू, मोनिका रानी, मनोज, चरण सिंह, नवीन कुमार और मीनाक्षी शामिल हैं। वहीं, वार्ड 14 में बीजेपी से अमृत लाल जोशी, कांग्रेस से रोहित और निर्दलीय विनोद कुमार के बीच मुकाबला होगा। वार्ड 15 में बीजेपी की कंचन, कांग्रेस की चांदनी शर्मा और दो निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका देवी और नेहा ताल ठोक रही हैं। वार्ड 9 से 13 तक 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में सहायक रिटर्निंग अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि वार्ड 9 से 13 तक कुल 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। वार्ड 10 से कमल, वार्ड 11 से गुरविंद्र और वार्ड 13 से जगदीप गुलाटी ने अपने नाम वापस लिए। बीजेपी की सुजाता अरोड़ा और कांग्रेस की ललिता रानी वार्ड 9 में आमने-सामने होंगी। वार्ड 10 में बीजेपी से पायल अरोड़ा, कांग्रेस से नीरू और निर्दलीय आयशा कुमार व सुनीता गुप्ता चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड 16 से 20 तक 22 उम्मीदवार, सात ने नाम वापस लिया सहायक रिटर्निंग अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि वार्ड 16 से 20 तक कुल 22 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, जबकि सात ने नाम वापस ले लिए हैं। इनमें वार्ड 16 से गीता रानी, वार्ड 18 से सुनेहरा सिंह, वार्ड 19 से गौरव सभरवाल और वार्ड 20 से आशीष, आरती, मनोज कुमार व शीशपाल शामिल हैं। कई वार्डों में रोचक मुकाबले की उम्मीद वार्ड 16 में बीजेपी से रानी, कांग्रेस से मोहिनी, आम आदमी पार्टी से चंचल, निर्दलीय रीना कुमारी और कविता मैदान में हैं। वार्ड 17 में बीजेपी की ममता देवी, कांग्रेस की सुरेखा और निर्दलीय कोमल व नीलिमा के बीच मुकाबला होगा। वार्ड 18 में बीजेपी के हरजीत सिंह और निर्दलीय हरीश कुमार आमने-सामने हैं। वार्ड 19 में बीजेपी के राजेश कुमार अग्गी, कांग्रेस के महेंद्र सिंह और निर्दलीय सेवा सिंह चुनावी रण में हैं। वहीं, वार्ड 20 में आठ प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं, जिनमें बीजेपी से राम सुधीर, रामपाल, तरुण चौहान, पवन कुमार, विनोद कुमार, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार और पाला राम शामिल हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
