हरियाणा के करनाल में नगर निकाय चुनावों की सरगर्मी के बीच भाजपा के बाद आज कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस बार कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को नाम दिया है – ‘भ्रष्टाचार की अब बस’। मेयर पद के उम्मीदवार ने जनता से सीधे जुड़े मुद्दों पर जोर देते हुए वादों की लंबी फेहरिस्त पेश की। घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार मनोज वधवा ने बीजेपी पर निशाना साधा। मनोज वधवा ने कहा कि भाजपा तीसरी बार सत्ता में आने पर जमीन मालिकाना हक देने की बात कर रही है, लेकिन जब दूसरी बार उनका मेयर बना था, तो पक्की रजिस्ट्री वाले घरों पर बुलडोजर क्यों चलाए गए? साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अवैध कॉलोनियों को किसकी सरपरस्ती में काटा गया और गरीबों के आशियानों की छत क्यों छीनी गई। ई-टॉयलेट और पिंक टॉयलेट पर आरोप बीजेपी के पिंक टॉयलेट के वादे पर तंज कसते हुए कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि पहले से बने ई-टॉयलेट की हालत बदतर हो चुकी है। करोड़ों रुपए की लागत से बने ये टॉयलेट अब बदबू मार रहे हैं और अधिकतर पर ताले लगे हुए हैं। जिला सचिवालय में ही जब ऐसे हालात हैं, तो बाकी शहर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। जात-पात की राजनीति का आरोप कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी के मेयर प्रत्याशी के पति जात-पात की राजनीति कर रहे हैं। वे मोहल्लों में जाकर कह रहे हैं कि क्या सब कुछ पंजाबियों का होगा? कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति है। ‘भ्रष्टाचार की अब बस’ – कांग्रेस के सात वचन 1. मेयर आपके द्वार,मेयर जनता से सीधे जुड़ेगा, उनकी समस्याओं को वार्ड में ही हल किया जाएगा। 2. रिश्वतखोरी और कमीशनखोरी का अंत, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की गारंटी दी गई है। सभी निर्णय पारदर्शी तरीके से लिए जाएंगे। 3. कुत्तों और बंदरों का आतंक खत्म, आवारा जानवरों से निजात दिलाने के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की जाएंगी। 4. पक्की गलियां और साफ पानी, हर मोहल्ले में पक्की गलियां बनाई जाएंगी और स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 5. ट्रैफिक समस्या का समाधान, स्मार्ट सिग्नल सिस्टम के साथ सुचारू यातायात की व्यवस्था लागू की जाएगी। 6. कच्ची कॉलोनियों को पक्का करना, कच्ची कॉलोनियों को पक्का बनाकर सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। 7. सात दिन में समस्या का समाधान, हर शिकायत का समाधान सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। कांग्रेस ने लिया खास संकल्प अवैध कॉलोनियों को मिलेगा अधिकार कांग्रेस ने अवैध कॉलोनियों की 50 प्रतिशत आबादी को निगम में शामिल करने का वादा किया है। इससे इन इलाकों में भी विकास कार्य कराए जा सकेंगे। पार्क, लाइब्रेरी और स्वास्थ्य सुविधाओं का वादा सामलात और निगम की जमीनों पर पार्क और कम्युनिटी हॉल बनाए जाएंगे। बाबा साहेब के नाम पर पांच बड़ी लाइब्रेरियां खोली जाएंगी। वार्ड स्तर पर डिस्पेंसरियां बनाकर मुफ्त इलाज और दवाइयों की सुविधा दी जाएगी। प्रॉपर्टी टैक्स में राहत गांवों की जमीन पर बने घरों के लिए हाउस टैक्स माफ किया जाएगा, साथ ही सफाई कर्मचारियों की सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा। सीसीटीवी, वाईफाई और स्ट्रीट लाइट का वादा गली-मोहल्लों में सीसीटीवी और वाईफाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। स्ट्रीट लाइट और रेहड़ी वालों के लिए जगह सुनिश्चित की जाएगी। फ्लावर सिटी का सपना कांग्रेस ने करनाल को ग्रीन और क्लीन सिटी बनाने के साथ-साथ उसे ‘फ्लावर सिटी’ में तब्दील करने का वादा भी किया है। पेंशन मित्र कक्ष हर वार्ड में हर वार्ड में पेंशन मित्र कक्ष खोले जाएंगे ताकि वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन के लिए भटकना न पड़े। हरियाणा के करनाल में नगर निकाय चुनावों की सरगर्मी के बीच भाजपा के बाद आज कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस बार कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को नाम दिया है – ‘भ्रष्टाचार की अब बस’। मेयर पद के उम्मीदवार ने जनता से सीधे जुड़े मुद्दों पर जोर देते हुए वादों की लंबी फेहरिस्त पेश की। घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार मनोज वधवा ने बीजेपी पर निशाना साधा। मनोज वधवा ने कहा कि भाजपा तीसरी बार सत्ता में आने पर जमीन मालिकाना हक देने की बात कर रही है, लेकिन जब दूसरी बार उनका मेयर बना था, तो पक्की रजिस्ट्री वाले घरों पर बुलडोजर क्यों चलाए गए? साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अवैध कॉलोनियों को किसकी सरपरस्ती में काटा गया और गरीबों के आशियानों की छत क्यों छीनी गई। ई-टॉयलेट और पिंक टॉयलेट पर आरोप बीजेपी के पिंक टॉयलेट के वादे पर तंज कसते हुए कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि पहले से बने ई-टॉयलेट की हालत बदतर हो चुकी है। करोड़ों रुपए की लागत से बने ये टॉयलेट अब बदबू मार रहे हैं और अधिकतर पर ताले लगे हुए हैं। जिला सचिवालय में ही जब ऐसे हालात हैं, तो बाकी शहर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। जात-पात की राजनीति का आरोप कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी के मेयर प्रत्याशी के पति जात-पात की राजनीति कर रहे हैं। वे मोहल्लों में जाकर कह रहे हैं कि क्या सब कुछ पंजाबियों का होगा? कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति है। ‘भ्रष्टाचार की अब बस’ – कांग्रेस के सात वचन 1. मेयर आपके द्वार,मेयर जनता से सीधे जुड़ेगा, उनकी समस्याओं को वार्ड में ही हल किया जाएगा। 2. रिश्वतखोरी और कमीशनखोरी का अंत, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की गारंटी दी गई है। सभी निर्णय पारदर्शी तरीके से लिए जाएंगे। 3. कुत्तों और बंदरों का आतंक खत्म, आवारा जानवरों से निजात दिलाने के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की जाएंगी। 4. पक्की गलियां और साफ पानी, हर मोहल्ले में पक्की गलियां बनाई जाएंगी और स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 5. ट्रैफिक समस्या का समाधान, स्मार्ट सिग्नल सिस्टम के साथ सुचारू यातायात की व्यवस्था लागू की जाएगी। 6. कच्ची कॉलोनियों को पक्का करना, कच्ची कॉलोनियों को पक्का बनाकर सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। 7. सात दिन में समस्या का समाधान, हर शिकायत का समाधान सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। कांग्रेस ने लिया खास संकल्प अवैध कॉलोनियों को मिलेगा अधिकार कांग्रेस ने अवैध कॉलोनियों की 50 प्रतिशत आबादी को निगम में शामिल करने का वादा किया है। इससे इन इलाकों में भी विकास कार्य कराए जा सकेंगे। पार्क, लाइब्रेरी और स्वास्थ्य सुविधाओं का वादा सामलात और निगम की जमीनों पर पार्क और कम्युनिटी हॉल बनाए जाएंगे। बाबा साहेब के नाम पर पांच बड़ी लाइब्रेरियां खोली जाएंगी। वार्ड स्तर पर डिस्पेंसरियां बनाकर मुफ्त इलाज और दवाइयों की सुविधा दी जाएगी। प्रॉपर्टी टैक्स में राहत गांवों की जमीन पर बने घरों के लिए हाउस टैक्स माफ किया जाएगा, साथ ही सफाई कर्मचारियों की सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा। सीसीटीवी, वाईफाई और स्ट्रीट लाइट का वादा गली-मोहल्लों में सीसीटीवी और वाईफाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। स्ट्रीट लाइट और रेहड़ी वालों के लिए जगह सुनिश्चित की जाएगी। फ्लावर सिटी का सपना कांग्रेस ने करनाल को ग्रीन और क्लीन सिटी बनाने के साथ-साथ उसे ‘फ्लावर सिटी’ में तब्दील करने का वादा भी किया है। पेंशन मित्र कक्ष हर वार्ड में हर वार्ड में पेंशन मित्र कक्ष खोले जाएंगे ताकि वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन के लिए भटकना न पड़े। हरियाणा | दैनिक भास्कर
