करनाल के माल रोड पर शुक्रवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नगर निगम में पियून था और तीन बच्चों का पिता था। सूचना मिलते ही डायल-112 की ईआरवी 413 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान जटपुरा निवासी बलबीर के रूप में हुई हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान जटपुरा निवासी 55 वर्षीय बलबीर सिंह के रूप में हुई है। वह करनाल नगर निगम में पिछले करीब 10 से 12 साल से चपरासी (पियून) के पद पर कार्यरत था। बलबीर कौशल रोजगार योजना के तहत निगम में अपनी सेवाएं दे रहा था। तीन बच्चों का था पिता, परिवार सदमे में.. बलबीर सिंह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। उसकी बेटी की शादी हो चुकी है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए। परिजनों ने बताया कि बलबीर रोज की तरह काम से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग बलबीर की मौत की खबर से करनाल नगर निगम के कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहन चालक लापरवाही से वाहन चला रहे हैं और प्रशासन ऐसे मामलों में सख्ती नहीं बरत रहा। उन्होंने मांग की है कि आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस कर रही जांच, परिजनों के बयान लिए जाएंगे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिसकर्मी रमेश ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। साथ ही मृतक के परिवार की ओर से दिए जाने वाले बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है। जांच जारी है। करनाल के माल रोड पर शुक्रवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नगर निगम में पियून था और तीन बच्चों का पिता था। सूचना मिलते ही डायल-112 की ईआरवी 413 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान जटपुरा निवासी बलबीर के रूप में हुई हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान जटपुरा निवासी 55 वर्षीय बलबीर सिंह के रूप में हुई है। वह करनाल नगर निगम में पिछले करीब 10 से 12 साल से चपरासी (पियून) के पद पर कार्यरत था। बलबीर कौशल रोजगार योजना के तहत निगम में अपनी सेवाएं दे रहा था। तीन बच्चों का था पिता, परिवार सदमे में.. बलबीर सिंह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। उसकी बेटी की शादी हो चुकी है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए। परिजनों ने बताया कि बलबीर रोज की तरह काम से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग बलबीर की मौत की खबर से करनाल नगर निगम के कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहन चालक लापरवाही से वाहन चला रहे हैं और प्रशासन ऐसे मामलों में सख्ती नहीं बरत रहा। उन्होंने मांग की है कि आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस कर रही जांच, परिजनों के बयान लिए जाएंगे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिसकर्मी रमेश ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। साथ ही मृतक के परिवार की ओर से दिए जाने वाले बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है। जांच जारी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
