करनाल में महाराष्ट्र के मंत्री का कांग्रेस-आप पर हमला:इंद्रनील नाइक बोले-विपक्ष में काम करने वाला कोई नहीं, भ्रष्टाचार में लिप्त

करनाल में महाराष्ट्र के मंत्री का कांग्रेस-आप पर हमला:इंद्रनील नाइक बोले-विपक्ष में काम करने वाला कोई नहीं, भ्रष्टाचार में लिप्त

हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री इंद्रनील नाइक के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने इसे दोहरी खुशी बताते हुए कहा कि एक तरफ दिल्ली में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, तो दूसरी ओर इंद्रनील नाइक मंत्री बनने के बाद पहली बार घरौंडा पहुंचे। जनता ने 11 साल बाद लिया सही फैसला इंद्रनील नाइक ने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मुद्दे लेकर आम आदमी पार्टी राजनीति में आई थी, उन्हीं को भूलकर भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई। जनता ने 11 साल बाद सही फैसला लिया और भाजपा को सत्ता सौंपी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नाइक ने कहा कि सन 2000 के बाद कांग्रेस का राजनीति करने का तरीका बदल गया, लेकिन पार्टी के लिए काम करने वाला कोई नजर नहीं आता। यही वजह है कि महाराष्ट्र में 90% सीटें एनसीपी और गठबंधन ने जीतीं, जबकि कांग्रेस पूरी तरह सिमट गई। भाजपा की जीत, विकास की जीत विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि दिल्ली की जनता ने विकास की राजनीति पर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है और दिल्ली की जनता ने इसे एक बार फिर साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, वे जमीन पर उतारे गए, और इसी कारण पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिली। उन्होंने दिल्ली के सभी मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश की दिशा तय करने में अपनी भूमिका निभाई। 27 साल बीजेपी की दिल्ली में वापसी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर इंद्रनील नाइक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर राजनीति में कदम रखा था, लेकिन भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी ने उसे बेनकाब कर दिया। शराब घोटाले में फंसकर ध्वस्त हुई आप उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने जिस ईमानदारी और पारदर्शिता की राजनीति का दावा किया था, वह शीश महल और शराब घोटाले में फंसकर पूरी तरह ध्वस्त हो गई। इंद्रनील नाइक ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे इस बात का सबूत हैं कि जनता अब विकास के अलावा किसी और राजनीति को स्वीकार करने के मूड में नहीं है। भाजपा को मिले बहुमत के साथ 27 साल बाद दिल्ली में उसकी वापसी हुई है। हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री इंद्रनील नाइक के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने इसे दोहरी खुशी बताते हुए कहा कि एक तरफ दिल्ली में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, तो दूसरी ओर इंद्रनील नाइक मंत्री बनने के बाद पहली बार घरौंडा पहुंचे। जनता ने 11 साल बाद लिया सही फैसला इंद्रनील नाइक ने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मुद्दे लेकर आम आदमी पार्टी राजनीति में आई थी, उन्हीं को भूलकर भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई। जनता ने 11 साल बाद सही फैसला लिया और भाजपा को सत्ता सौंपी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नाइक ने कहा कि सन 2000 के बाद कांग्रेस का राजनीति करने का तरीका बदल गया, लेकिन पार्टी के लिए काम करने वाला कोई नजर नहीं आता। यही वजह है कि महाराष्ट्र में 90% सीटें एनसीपी और गठबंधन ने जीतीं, जबकि कांग्रेस पूरी तरह सिमट गई। भाजपा की जीत, विकास की जीत विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि दिल्ली की जनता ने विकास की राजनीति पर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है और दिल्ली की जनता ने इसे एक बार फिर साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, वे जमीन पर उतारे गए, और इसी कारण पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिली। उन्होंने दिल्ली के सभी मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश की दिशा तय करने में अपनी भूमिका निभाई। 27 साल बीजेपी की दिल्ली में वापसी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर इंद्रनील नाइक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर राजनीति में कदम रखा था, लेकिन भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी ने उसे बेनकाब कर दिया। शराब घोटाले में फंसकर ध्वस्त हुई आप उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने जिस ईमानदारी और पारदर्शिता की राजनीति का दावा किया था, वह शीश महल और शराब घोटाले में फंसकर पूरी तरह ध्वस्त हो गई। इंद्रनील नाइक ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे इस बात का सबूत हैं कि जनता अब विकास के अलावा किसी और राजनीति को स्वीकार करने के मूड में नहीं है। भाजपा को मिले बहुमत के साथ 27 साल बाद दिल्ली में उसकी वापसी हुई है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर