हरियाणा के रोहतक जिले में एक भाई ने अपनी ही बड़ी बहन की हत्या कर दी। भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें बात इतनी बढ़ गई कि भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट दिया। इसके बाद युवक ने खुद ही फोन कर पुलिस को सूचना दी। उसने फोन पर कहा, “सर, मैंने अपनी बहन को जान से मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लो।” सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 29 वर्षीय रितु के रूप में हुई है। वह रोहतक की संजय कॉलोनी में रहती थी। सूत्रों के अनुसार, मृतका मानसिक रोग से ग्रस्त थी। उसका रोहतक PGI में इलाज चल रहा था। उसने अपनी मां को मारने की कोशिश की थी। इसके बाद यह वारदात हुई। पुलिस को आरोपी ने क्या बताया… बेटी से झगड़े के बाद मायके चली गई थी मां
रोहतक DSP रवि खुंडिया के अनुसार, आज दोपहर को मानसिक तौर पर रोगी रितु का झगड़ा उसकी मां रेखा से हो गया था। मां उसे डांटने लगी तो रितु नाराज हो गई। इतने में उसने पास ही पड़ी कुल्हाड़ी उठा ली और मां को मारने के लिए दौड़ी। हालांकि, मां ने अपना बचाव कर लिया था। बेटी से झगड़ा होने के बाद मां नाराज हो गई थी और डर भी गई थी। इसलिए, वह अपने मायके सैनी आनंदपुरा चली गई। वहां से उसने अपने छोटे बेटे योगेश (27) को फोन किया था। वह रितु से छोटा था। कपड़े की दुकान से आया था भाई
योगेश शोरी क्लॉथ मार्केट में एक दुकान पर काम करता है। मां ने जब रितु के साथ झगड़े और कुल्हाड़ी से मारने की कोशिश की पूरी बात बताई तो योगेश भी नाराज हुआ। वह आननफानन घर पहुंचा और आते ही रितु पर चिल्लाने लगा। इससे रितु भी नाराज भी और वह योगेश से लड़ गई। इसी कहासुनी और हाथापाई के दौरान योगेश ने कुल्हाड़ी उठा ली और सीधे रितु पर वार किया। कुल्हाड़ी रितु की खोपड़ी में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। थोड़ी देर वह जमीन पर पड़ी तड़पी, और बाद में उसकी मौत हो गई। खुद किया थाने में फोन, हत्या की दी सूचना
रितु की मौत के बाद योगेश डर गया था। इसलिए, उसने भागने के बजाय सिटी थाने में पुलिस को फोन किया। उसने पुलिस को बताया कि उसके हाथों उसकी बड़ी बहन की हत्या हो गई है। मौके पर ही वह लाश के साथ मौजूद है। पुलिस आए और आकर उसे पकड़ ले। इस तरह की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पहले से ही काफी भीड़ जमा थी। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लिया और आरोपी भाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके पर FSL टीम को बुलाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए PGI भेजा। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा के रोहतक जिले में एक भाई ने अपनी ही बड़ी बहन की हत्या कर दी। भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें बात इतनी बढ़ गई कि भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट दिया। इसके बाद युवक ने खुद ही फोन कर पुलिस को सूचना दी। उसने फोन पर कहा, “सर, मैंने अपनी बहन को जान से मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लो।” सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 29 वर्षीय रितु के रूप में हुई है। वह रोहतक की संजय कॉलोनी में रहती थी। सूत्रों के अनुसार, मृतका मानसिक रोग से ग्रस्त थी। उसका रोहतक PGI में इलाज चल रहा था। उसने अपनी मां को मारने की कोशिश की थी। इसके बाद यह वारदात हुई। पुलिस को आरोपी ने क्या बताया… बेटी से झगड़े के बाद मायके चली गई थी मां
रोहतक DSP रवि खुंडिया के अनुसार, आज दोपहर को मानसिक तौर पर रोगी रितु का झगड़ा उसकी मां रेखा से हो गया था। मां उसे डांटने लगी तो रितु नाराज हो गई। इतने में उसने पास ही पड़ी कुल्हाड़ी उठा ली और मां को मारने के लिए दौड़ी। हालांकि, मां ने अपना बचाव कर लिया था। बेटी से झगड़ा होने के बाद मां नाराज हो गई थी और डर भी गई थी। इसलिए, वह अपने मायके सैनी आनंदपुरा चली गई। वहां से उसने अपने छोटे बेटे योगेश (27) को फोन किया था। वह रितु से छोटा था। कपड़े की दुकान से आया था भाई
योगेश शोरी क्लॉथ मार्केट में एक दुकान पर काम करता है। मां ने जब रितु के साथ झगड़े और कुल्हाड़ी से मारने की कोशिश की पूरी बात बताई तो योगेश भी नाराज हुआ। वह आननफानन घर पहुंचा और आते ही रितु पर चिल्लाने लगा। इससे रितु भी नाराज भी और वह योगेश से लड़ गई। इसी कहासुनी और हाथापाई के दौरान योगेश ने कुल्हाड़ी उठा ली और सीधे रितु पर वार किया। कुल्हाड़ी रितु की खोपड़ी में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। थोड़ी देर वह जमीन पर पड़ी तड़पी, और बाद में उसकी मौत हो गई। खुद किया थाने में फोन, हत्या की दी सूचना
रितु की मौत के बाद योगेश डर गया था। इसलिए, उसने भागने के बजाय सिटी थाने में पुलिस को फोन किया। उसने पुलिस को बताया कि उसके हाथों उसकी बड़ी बहन की हत्या हो गई है। मौके पर ही वह लाश के साथ मौजूद है। पुलिस आए और आकर उसे पकड़ ले। इस तरह की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पहले से ही काफी भीड़ जमा थी। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लिया और आरोपी भाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके पर FSL टीम को बुलाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए PGI भेजा। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा | दैनिक भास्कर
