करनाल में युवक को ट्रक ने कुचला:चलते वाहन से गिरने के बाद पीछे से आ रहे दो ट्रक गुजरे ऊपर से, मौके पर हुई मौत

करनाल में युवक को ट्रक ने कुचला:चलते वाहन से गिरने के बाद पीछे से आ रहे दो ट्रक गुजरे ऊपर से, मौके पर हुई मौत

हरियाणा में करनाल के नेशनल हाईवे पर देर रात मनक माजरा स्थित पुराने टोल टैक्स के पास एक हादसा हो गया। एक युवक चलती ट्रक से नीचे गिर गया। गिरते ही पीछे से आए दो अज्ञात ट्रक युवक को कुचलते हुए निकल गए। युवक को तुरंत एम्बुलेंस से नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने शव को करनाल के मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया है। 72 घंटे में शिनाख्त न होने पर दाह संस्कार करवाया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने देखा हादसा गांव रायपुर रोड़ान निवासी विक्रम हिमाचल ढाबे पर चौकीदार है। विक्रम ने पुलिस को बताया कि वह कल रात करीब 12 बजे ड्यूटी पर था। वह ढाबे पर रुकने वाले ट्रकों को एक साइड में पार्क करवा रहा था। उसी समय कुरुक्षेत्र की ओर से करनाल की तरफ आ रहे एक ट्रक ने ढाबे को पार करते ही हादसे को अंजाम दिया। ट्रक के ऊपर बने टुल से एक युवक गिरा और ट्रक उसी के ऊपर से गुजर गया। उसके पीछे एक और ट्रक आया, जिसने युवक को फिर से कुचल दिया। दोनों टांगें कुचली, शरीर पर गंभीर चोटें विक्रम ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक ड्राइवरों की मदद से घायल युवक को चेक किया गया तो उसकी दोनों टांगें पूरी तरह कुचली हुई थीं और शरीर पर भी कई गंभीर चोटें थीं। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, अस्पताल ले जाया गया जानकारी मिलते ही थाना बुटाना के एसआई गुरबचन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को खून से लथपथ हालत में डिवाइडर के पास पड़ा पाया गया। हाईवे थाना करनाल से सरकारी एम्बुलेंस बुलाई गई और युवक को नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल डैड हाउस में रखवाया गया है। अब तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना के प्रत्यक्षदर्शी विक्रम ने थाना बुटाना में अपने बयान दर्ज करवाए है। एसआई गुरबचन ने विक्रम के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है। हरियाणा में करनाल के नेशनल हाईवे पर देर रात मनक माजरा स्थित पुराने टोल टैक्स के पास एक हादसा हो गया। एक युवक चलती ट्रक से नीचे गिर गया। गिरते ही पीछे से आए दो अज्ञात ट्रक युवक को कुचलते हुए निकल गए। युवक को तुरंत एम्बुलेंस से नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने शव को करनाल के मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया है। 72 घंटे में शिनाख्त न होने पर दाह संस्कार करवाया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने देखा हादसा गांव रायपुर रोड़ान निवासी विक्रम हिमाचल ढाबे पर चौकीदार है। विक्रम ने पुलिस को बताया कि वह कल रात करीब 12 बजे ड्यूटी पर था। वह ढाबे पर रुकने वाले ट्रकों को एक साइड में पार्क करवा रहा था। उसी समय कुरुक्षेत्र की ओर से करनाल की तरफ आ रहे एक ट्रक ने ढाबे को पार करते ही हादसे को अंजाम दिया। ट्रक के ऊपर बने टुल से एक युवक गिरा और ट्रक उसी के ऊपर से गुजर गया। उसके पीछे एक और ट्रक आया, जिसने युवक को फिर से कुचल दिया। दोनों टांगें कुचली, शरीर पर गंभीर चोटें विक्रम ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक ड्राइवरों की मदद से घायल युवक को चेक किया गया तो उसकी दोनों टांगें पूरी तरह कुचली हुई थीं और शरीर पर भी कई गंभीर चोटें थीं। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, अस्पताल ले जाया गया जानकारी मिलते ही थाना बुटाना के एसआई गुरबचन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को खून से लथपथ हालत में डिवाइडर के पास पड़ा पाया गया। हाईवे थाना करनाल से सरकारी एम्बुलेंस बुलाई गई और युवक को नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल डैड हाउस में रखवाया गया है। अब तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना के प्रत्यक्षदर्शी विक्रम ने थाना बुटाना में अपने बयान दर्ज करवाए है। एसआई गुरबचन ने विक्रम के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर