हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पैसों के विवाद में अतुल नाम के युवक पर तलवार और बेसबॉल बैट से 8 लोगों ने हमला किया गया था, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थी। घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों तक उसकी इलाज चली। डीएसपी अंकित शर्मा के अनुसार, घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास, दंगा और हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से 4 बाइक पर सवार 8 बदमाशों की पहचान की गई थी। इनमें से ईशान (28), सारांश (29), अंशुल (23) और साहिल (24) को कुछ दिनों में ही पकड़ लिया गया। बाकी चार आरोपी फरार हो गए थे। कई शहरों में छिपते रहे हमलावर
फरार आरोपी एक महीने तक चामुंडा जी, इंदु नाग मंदिर, अमृतसर और लुधियाना में छिपते रहे। धर्मशाला सत्र न्यायालय ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अंततः पुलिस ने मनप्रीत मनु (29), तरनजीत तन्नु (28), रमन (29) और करण (27) को कांगड़ा के तहसील चौक से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी गुप्त गंगा और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश करेगी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पैसों के विवाद में अतुल नाम के युवक पर तलवार और बेसबॉल बैट से 8 लोगों ने हमला किया गया था, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थी। घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों तक उसकी इलाज चली। डीएसपी अंकित शर्मा के अनुसार, घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास, दंगा और हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से 4 बाइक पर सवार 8 बदमाशों की पहचान की गई थी। इनमें से ईशान (28), सारांश (29), अंशुल (23) और साहिल (24) को कुछ दिनों में ही पकड़ लिया गया। बाकी चार आरोपी फरार हो गए थे। कई शहरों में छिपते रहे हमलावर
फरार आरोपी एक महीने तक चामुंडा जी, इंदु नाग मंदिर, अमृतसर और लुधियाना में छिपते रहे। धर्मशाला सत्र न्यायालय ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अंततः पुलिस ने मनप्रीत मनु (29), तरनजीत तन्नु (28), रमन (29) और करण (27) को कांगड़ा के तहसील चौक से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी गुप्त गंगा और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश करेगी। हिमाचल | दैनिक भास्कर
![कांगड़ा में तलवार से हमला करने वाले गिरफ्तार:एक महीने से फरार थे चारों आरोपी, पैसे को लेकर हुआ था विवाद](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/01/11/ff6a1180-4ec2-4b2f-915c-5a3a3983b4d9_1736526484008.jpg)