कांग्रेस नेता ने अपनी पार्टी विधायक को बुड्‌ढ़ा-अज्ञानी बताया:सैलजा की सभाओं में दिखते हैं टोहाना MLA परमवीर; हुड्‌डा समर्थक भड़का

कांग्रेस नेता ने अपनी पार्टी विधायक को बुड्‌ढ़ा-अज्ञानी बताया:सैलजा की सभाओं में दिखते हैं टोहाना MLA परमवीर; हुड्‌डा समर्थक भड़का

हरियाणा के फतेहाबाद में कांग्रेस की आंतरिक कलह एक बार फिर सामने आई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा गुट के नेता हरपाल सिंह बुडानिया ने टोहाना से कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस विधायक को बुड्ढा और अज्ञानी बताते हुए कहा कि उन्हें बोलना भी नहीं आता और वे घर से बाहर भी नहीं निकलते। टोहाना में कांग्रेस नेता का ये बयान तक आया जब बुडानिया टोहाना के हिसार-चंडीगढ़ रोड को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 148बी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग पर निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप लगाए। साथ ही अपनी ही पार्टी कांग्रेस के विधायक को भी घेरा। विशेष बात यह है कि विधानसभा चुनाव के दौरान बुडानिया ने परमवीर सिंह के लिए कई जनसभाओं में प्रचार किया था और उनके पक्ष में वोट मांगे थे। विवाद की एक वजह यह भी मानी जा रही है कि परमवीर सिंह अक्सर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा के कार्यक्रमों में नजर आते हैं। आपको बता दे कि कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को हराया था। बुडानिया के बयान के बाद कांग्रेस में गुटबाजी को फिर से हवा मिल गई है। अब सभी की नजरें कांग्रेस हाईकमान पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। हरियाणा के फतेहाबाद में कांग्रेस की आंतरिक कलह एक बार फिर सामने आई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा गुट के नेता हरपाल सिंह बुडानिया ने टोहाना से कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस विधायक को बुड्ढा और अज्ञानी बताते हुए कहा कि उन्हें बोलना भी नहीं आता और वे घर से बाहर भी नहीं निकलते। टोहाना में कांग्रेस नेता का ये बयान तक आया जब बुडानिया टोहाना के हिसार-चंडीगढ़ रोड को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 148बी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग पर निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप लगाए। साथ ही अपनी ही पार्टी कांग्रेस के विधायक को भी घेरा। विशेष बात यह है कि विधानसभा चुनाव के दौरान बुडानिया ने परमवीर सिंह के लिए कई जनसभाओं में प्रचार किया था और उनके पक्ष में वोट मांगे थे। विवाद की एक वजह यह भी मानी जा रही है कि परमवीर सिंह अक्सर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा के कार्यक्रमों में नजर आते हैं। आपको बता दे कि कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को हराया था। बुडानिया के बयान के बाद कांग्रेस में गुटबाजी को फिर से हवा मिल गई है। अब सभी की नजरें कांग्रेस हाईकमान पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर