कानपुर में 21 मई से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से चार प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। इसमें पूर्वी क्षेत्र के तीन वर्ग नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में होंगे। वहीं, प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग मेहरबान सिंह का पुरवा में होगा। रविवार को इसके लिए भूमि पूजन किया गया। क्षेत्रीय वर्ग में सरसंघचालक डा. मोहन भागवत, सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी आ सकते हैं। 6 जून तक चलेगा विशेष वर्ग का प्रशिक्षण
क्षेत्रीय वर्ग में 21 मई से छह जून तक संघ शिक्षा वर्ग विशेष होगा। इसमें 40 से 65 वर्ष तक के स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम का भी आयोजन 21 मई से 11 जून तक होगा। इसमें भी 40 से 65 वर्ष के बीच के स्वयंसेवक होंगे। दो दिन कानपुर प्रवास आएंगे मोहन भागवत
कार्यकर्ता विकास वर्ग सामान्य भी 21 से 11 जून तक चलेगा। 18 से 40 वर्ष तक के स्वयंसेवक इसमें शामिल होंगे। इसमें पांच से सात जून तक सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के रहने की उम्मीद है। वहीं आठ से 10 जून तक सरसंघचालक डा. मोहन भागवत रहेंगे। मेहरबान सिंह पुरवा में भी आयोजन
दूसरी ओर, मेहरबान सिंह पुरवा स्थित सीएचएस गुरुकुलम में 25 मई से 10 जून तक संघ शिक्षा वर्ग सामान्य का आयोजन होगा। यह आयोजन प्रांत का होगा। इसमें जो छात्र हाईस्कूल पास हों या छात्र नहीं हैं, पर उनकी अधिकतम आयु 40 वर्ष है, शामिल हो सकेंगे। हर वर्ष अलग-अलग स्थानों पर होने वाले इन वर्गों में स्वयंसेवकों को शारीरिक व बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में प्रांत प्रचारक श्रीराम ने बताया कि इस आयोजन में 21 जिला इकाइयों के करीब 500 प्रशिक्षणार्थी शामिल होंगे। कानपुर में 21 मई से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से चार प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। इसमें पूर्वी क्षेत्र के तीन वर्ग नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में होंगे। वहीं, प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग मेहरबान सिंह का पुरवा में होगा। रविवार को इसके लिए भूमि पूजन किया गया। क्षेत्रीय वर्ग में सरसंघचालक डा. मोहन भागवत, सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी आ सकते हैं। 6 जून तक चलेगा विशेष वर्ग का प्रशिक्षण
क्षेत्रीय वर्ग में 21 मई से छह जून तक संघ शिक्षा वर्ग विशेष होगा। इसमें 40 से 65 वर्ष तक के स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम का भी आयोजन 21 मई से 11 जून तक होगा। इसमें भी 40 से 65 वर्ष के बीच के स्वयंसेवक होंगे। दो दिन कानपुर प्रवास आएंगे मोहन भागवत
कार्यकर्ता विकास वर्ग सामान्य भी 21 से 11 जून तक चलेगा। 18 से 40 वर्ष तक के स्वयंसेवक इसमें शामिल होंगे। इसमें पांच से सात जून तक सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के रहने की उम्मीद है। वहीं आठ से 10 जून तक सरसंघचालक डा. मोहन भागवत रहेंगे। मेहरबान सिंह पुरवा में भी आयोजन
दूसरी ओर, मेहरबान सिंह पुरवा स्थित सीएचएस गुरुकुलम में 25 मई से 10 जून तक संघ शिक्षा वर्ग सामान्य का आयोजन होगा। यह आयोजन प्रांत का होगा। इसमें जो छात्र हाईस्कूल पास हों या छात्र नहीं हैं, पर उनकी अधिकतम आयु 40 वर्ष है, शामिल हो सकेंगे। हर वर्ष अलग-अलग स्थानों पर होने वाले इन वर्गों में स्वयंसेवकों को शारीरिक व बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में प्रांत प्रचारक श्रीराम ने बताया कि इस आयोजन में 21 जिला इकाइयों के करीब 500 प्रशिक्षणार्थी शामिल होंगे। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
कानपुर में संघ का विशेष प्रशिक्षण होगा शुरू:21 मई से होगी शुरुआत; मोहन भागवत व दत्तात्रेय हसबोले भी होंगे शामिल
