कानपुर के कलक्टर गंज की पुरानी गल्लामंडी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। गल्ला, किराना, मूंगफली और दवा की दुकानें जल गईं। आग की चपेट से आकर 5 सिलेंडर फट गए। ई- रिक्शा की बैटरियों में भी जोरदार धमाके हुए। कुछ तेल और मोबिल आयल के ड्रमों में भी विस्फोट हुआ। आग में 3 चार पहिया वाहन, 12 ई-रिक्शा और करीब 20 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। आसमान में उठा धुएं का गुबार 3 किमी दूर तक देखा गया। 7 लोग 50 फीसदी से ज्यादा झुलस गए। उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। CFO दीपक शर्मा ने बताया- करीब 50 दुकानों और गोदामों में आग लगी। यहां पर बारदाने और बोरे सिलने का भी काम किया जाता है। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। व्यापारी नेता का दावा है कि 50 करोड़ का नुकसान हुआ है। पहले 3 तस्वीरें… दोपहर 3 बजे अचानक भड़की आग
कलक्टर गंज घनी आबादी वाला इलाका है। मंगलवार दोपहर 3 बजे अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद चारों ओर घना धुआं छा गया। 1 किमी दूर सेंट्रल रेलवे स्टेशन क्षेत्र तक धुआं फैल गया। स्टेशन के आस-पास के यात्री और स्थानीय लोग भी इस धुएं की वजह से घबरा गए। सिलेंडर और बैट्रियों के फटने से दुकानदार और मजदूर जान बचाकर भागने लगे। संकरी गलियों और भारी धुएं के कारण राहत कार्यों में मुश्किलें आईं। पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। यह इलाका थोक व्यापार के लिए जाना जाता है। यहां गल्ला और दाल मंडी है। इसलिए व्यापारियों को करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। धमाके के साथ लगी आग
किराना कारोबारी दिनेश गुप्ता ने बताया कि आग में उनका आकाश किराना स्टोर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। यहां 50 से अधिक दुकानें जली हैं। दुकानों के आसपास खड़े दोपहिया वाहन भी जल गए। उन्होंने बताया- तारपीन तेल की दुकान में सबसे पहले आग लगी, फिर धमाका हुआ। धुएं के गुबार के साथ आग का गोला ऊपर की तरफ उठा। इसके बाद हम सब भागे। दुकान पर मौजूद ग्राहक भी भागने लगे। देखते ही देखते आग अन्य दुकानों में भी लग गई। आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर 15-20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कारोबारी दिनेश गुप्ता ने बताया- यहां गल्ला, किराना, सौंफ, मूंगफली और रुई की 50 दुकानें जली हैं। करीब आधा-पौन घंटा बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, तब उन लोगों ने आग बुझाई। एक दुकानदार ने बताया, यहां पर ट्रांसपोर्ट का भी काम होता था। आशंका है कि केमिकल की वजह से आग भड़की है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा चार्जिंग के समय बैटरी फट गई। इससे आग भड़की। दुकानों और गोदाम में काम करने वाली महिलाओं ने बताया, कुछ समझ ही नहीं आया कि आग कैसे लगी? अचानक धमाका हुआ और सब भागने लगे। आसमान में देखा तो सिर्फ काला धुआं था और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। खाली पीपे का काम करने वाले आकाश पोद्दार ने बताया- हम यहां खडे़ थे। तभी ऐसे ब्लास्ट हुआ, जैसे बम फटा हो। ऐसी आग हमने आज तक नहीं देखी। अगर हम मौके से भाग न जाते, तो जल जाते। हम लोग गाड़ी छोड़कर भागे। मेरे चचेरे भाई पप्पू और विक्की दोनों जल गए। उर्सला अस्पताल में भर्ती हैं। इनके अलावा सुमित भी घायल है। वहीं, गल्ला मंडी में लगी आग में अब तक 7 लोगों के झुलसने की बात सामने आ रही है। इनमें दो सगे भाइयों सुमित और विक्की के अलावा ललिता, राजवती, कमलेश कुमार, दीपक और संजय कुमार को भी उर्सला में भर्ती कराया गया है। व्यापारी नेता का दावा, 50 करोड़ का हुए नुकसान
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि आग केमिकल गोदाम और चार्जिंग स्टेशन के पास शॉर्ट सर्किट से लगी। हादसे में लगभग 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं हैं और अब तक 50 करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने कहा कि हादसे में अब तक छह लोगों के झुलसने की जानकारी है। ज्यादातर दुकानों में काम करने वाले मजदूर हैं। ————————— यह खबर भी पढ़िए पिता कश्मीर बॉर्डर पर, बेटा 500 में 499 नंबर लाया, CBSE 12th में यूपी के 80% स्टूडेंट्स पास; नोएडा नंबर-1 रहा CBSE बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। यूपी में कुल 80% स्टूडेंट पास हुए। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 9% ज्यादा रहा। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 85.82, जबकि लड़कों का 76.10% रहा। यूपी के रीजनल सेंटर में सबसे ज्यादा नोएडा के 81.29% और सबसे कम प्रयागराज के 79.53% स्टूडेंट पास हुए। तीसरे रीजन देहरादून का रिजल्ट सबसे ज्यादा 83.45% के साथ 13वें नंबर पर रहा। मेरठ के करन पिलानिया और शामली की शावी जैन के 500 में से 499 अंक आए हैं। उनके 99.80% मार्क्स हैं। करन के पिता बबलू सिंह बीएसएफ में हैं। फिलहाल वे कश्मीर के राजौरी में बॉर्डर पर तैनात हैं। पूरी खबर पढ़िए कानपुर के कलक्टर गंज की पुरानी गल्लामंडी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। गल्ला, किराना, मूंगफली और दवा की दुकानें जल गईं। आग की चपेट से आकर 5 सिलेंडर फट गए। ई- रिक्शा की बैटरियों में भी जोरदार धमाके हुए। कुछ तेल और मोबिल आयल के ड्रमों में भी विस्फोट हुआ। आग में 3 चार पहिया वाहन, 12 ई-रिक्शा और करीब 20 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। आसमान में उठा धुएं का गुबार 3 किमी दूर तक देखा गया। 7 लोग 50 फीसदी से ज्यादा झुलस गए। उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। CFO दीपक शर्मा ने बताया- करीब 50 दुकानों और गोदामों में आग लगी। यहां पर बारदाने और बोरे सिलने का भी काम किया जाता है। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। व्यापारी नेता का दावा है कि 50 करोड़ का नुकसान हुआ है। पहले 3 तस्वीरें… दोपहर 3 बजे अचानक भड़की आग
कलक्टर गंज घनी आबादी वाला इलाका है। मंगलवार दोपहर 3 बजे अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद चारों ओर घना धुआं छा गया। 1 किमी दूर सेंट्रल रेलवे स्टेशन क्षेत्र तक धुआं फैल गया। स्टेशन के आस-पास के यात्री और स्थानीय लोग भी इस धुएं की वजह से घबरा गए। सिलेंडर और बैट्रियों के फटने से दुकानदार और मजदूर जान बचाकर भागने लगे। संकरी गलियों और भारी धुएं के कारण राहत कार्यों में मुश्किलें आईं। पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। यह इलाका थोक व्यापार के लिए जाना जाता है। यहां गल्ला और दाल मंडी है। इसलिए व्यापारियों को करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। धमाके के साथ लगी आग
किराना कारोबारी दिनेश गुप्ता ने बताया कि आग में उनका आकाश किराना स्टोर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। यहां 50 से अधिक दुकानें जली हैं। दुकानों के आसपास खड़े दोपहिया वाहन भी जल गए। उन्होंने बताया- तारपीन तेल की दुकान में सबसे पहले आग लगी, फिर धमाका हुआ। धुएं के गुबार के साथ आग का गोला ऊपर की तरफ उठा। इसके बाद हम सब भागे। दुकान पर मौजूद ग्राहक भी भागने लगे। देखते ही देखते आग अन्य दुकानों में भी लग गई। आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर 15-20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कारोबारी दिनेश गुप्ता ने बताया- यहां गल्ला, किराना, सौंफ, मूंगफली और रुई की 50 दुकानें जली हैं। करीब आधा-पौन घंटा बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, तब उन लोगों ने आग बुझाई। एक दुकानदार ने बताया, यहां पर ट्रांसपोर्ट का भी काम होता था। आशंका है कि केमिकल की वजह से आग भड़की है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा चार्जिंग के समय बैटरी फट गई। इससे आग भड़की। दुकानों और गोदाम में काम करने वाली महिलाओं ने बताया, कुछ समझ ही नहीं आया कि आग कैसे लगी? अचानक धमाका हुआ और सब भागने लगे। आसमान में देखा तो सिर्फ काला धुआं था और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। खाली पीपे का काम करने वाले आकाश पोद्दार ने बताया- हम यहां खडे़ थे। तभी ऐसे ब्लास्ट हुआ, जैसे बम फटा हो। ऐसी आग हमने आज तक नहीं देखी। अगर हम मौके से भाग न जाते, तो जल जाते। हम लोग गाड़ी छोड़कर भागे। मेरे चचेरे भाई पप्पू और विक्की दोनों जल गए। उर्सला अस्पताल में भर्ती हैं। इनके अलावा सुमित भी घायल है। वहीं, गल्ला मंडी में लगी आग में अब तक 7 लोगों के झुलसने की बात सामने आ रही है। इनमें दो सगे भाइयों सुमित और विक्की के अलावा ललिता, राजवती, कमलेश कुमार, दीपक और संजय कुमार को भी उर्सला में भर्ती कराया गया है। व्यापारी नेता का दावा, 50 करोड़ का हुए नुकसान
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि आग केमिकल गोदाम और चार्जिंग स्टेशन के पास शॉर्ट सर्किट से लगी। हादसे में लगभग 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं हैं और अब तक 50 करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने कहा कि हादसे में अब तक छह लोगों के झुलसने की जानकारी है। ज्यादातर दुकानों में काम करने वाले मजदूर हैं। ————————— यह खबर भी पढ़िए पिता कश्मीर बॉर्डर पर, बेटा 500 में 499 नंबर लाया, CBSE 12th में यूपी के 80% स्टूडेंट्स पास; नोएडा नंबर-1 रहा CBSE बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। यूपी में कुल 80% स्टूडेंट पास हुए। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 9% ज्यादा रहा। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 85.82, जबकि लड़कों का 76.10% रहा। यूपी के रीजनल सेंटर में सबसे ज्यादा नोएडा के 81.29% और सबसे कम प्रयागराज के 79.53% स्टूडेंट पास हुए। तीसरे रीजन देहरादून का रिजल्ट सबसे ज्यादा 83.45% के साथ 13वें नंबर पर रहा। मेरठ के करन पिलानिया और शामली की शावी जैन के 500 में से 499 अंक आए हैं। उनके 99.80% मार्क्स हैं। करन के पिता बबलू सिंह बीएसएफ में हैं। फिलहाल वे कश्मीर के राजौरी में बॉर्डर पर तैनात हैं। पूरी खबर पढ़िए उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
कानपुर में 50 दुकानें राख, 5 सिलेंडर और बैट्रियां फटीं:35 से अधिक गाड़ियां जलीं, 7 लोग झुलसे, 3 किमी तक दिखा धुआं
