हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला का एक जवान कारगिल में शहीद हो गया है। नवीन कुमार कारगिल के द्रास सेक्टर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार लैंड-स्लाइड की चपेट में आने से शहीद हो गया। सूचना के अनुसार, बीती रात को नवीन जब ड्यूटी पर था तो उस दौरान अचानक लैंड-स्लाइड हो गया। इसकी चपेट में आने से जवान की जान चली गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। नवीन के घर पर उनके रिश्तेदार जुटने शुरू हो गए हैं। बता दें कि नवीन (25) जम्मू-कश्मीर राइफल में तैनात था। वह कांगड़ा जिला के थुरल पंचायत के हलूं गांव का रहने वाले था। नवीन अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए थे। नवीन अभी तक अविवाहित था और उनकी एक बहन शिवानी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। ऐसे में नवीन अपने पीछे मां को छोड़ गया है। कल पहुंचेगी पार्थिव देह बता दें कि नवीन के पिता राजमल भी देश की सेवा कर चुके हैं। वे 13 जैक राइफल में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पांच साल पहले उनका देहांत हो गया था। नवीन कुमार की पार्थिव देह गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगी। बीजेपी विधायक ने शेयर की जानकारी BJP विधायक विपिन सिंह परमार ने भी इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने नवीन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया और दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला का एक जवान कारगिल में शहीद हो गया है। नवीन कुमार कारगिल के द्रास सेक्टर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार लैंड-स्लाइड की चपेट में आने से शहीद हो गया। सूचना के अनुसार, बीती रात को नवीन जब ड्यूटी पर था तो उस दौरान अचानक लैंड-स्लाइड हो गया। इसकी चपेट में आने से जवान की जान चली गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। नवीन के घर पर उनके रिश्तेदार जुटने शुरू हो गए हैं। बता दें कि नवीन (25) जम्मू-कश्मीर राइफल में तैनात था। वह कांगड़ा जिला के थुरल पंचायत के हलूं गांव का रहने वाले था। नवीन अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए थे। नवीन अभी तक अविवाहित था और उनकी एक बहन शिवानी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। ऐसे में नवीन अपने पीछे मां को छोड़ गया है। कल पहुंचेगी पार्थिव देह बता दें कि नवीन के पिता राजमल भी देश की सेवा कर चुके हैं। वे 13 जैक राइफल में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पांच साल पहले उनका देहांत हो गया था। नवीन कुमार की पार्थिव देह गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगी। बीजेपी विधायक ने शेयर की जानकारी BJP विधायक विपिन सिंह परमार ने भी इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने नवीन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया और दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। हिमाचल | दैनिक भास्कर
