हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के चुनावों के बाद कार्यकारिणी के गठन में हो रही देरी पर अकाल पंथक मोर्चा ने एतराज जताया है। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाकर नॉमिनेटेड मेंबर के चयन का एक्ट बनाने और कार्यकारिणी का गठन करने के लिए 21 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। इस फैसला अकाल पंथक मोर्चा ने सोमवार को HSGMC के मुख्यालय में मीटिंग के बाद लिया। साथ ही धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल पर संगत को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने पुरानी कमेटी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की सलाह भी दी। सरकार नहीं बना पाई नियम HSGMC एवं अकाल पंथक मोर्चा के मेंबर प्रकाश सिंह साहुवाल ने पत्रकारवार्ता में कहा कि एक्ट बनाने के लिए मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल ने 14 फरवरी को सीएम कार्यालय में उनके राजनैतिक सलाहकार बीबी भारती को ज्ञापन दिया है। सरकार की ओर से उनको 17 फरवरी तक का समय दिया गया था, मगर अभी तक सीएम कार्यालय की ओर से कोई मैसेज नहीं मिला है। 11 साल तक नहीं दिया ध्यान उन्होंने आरोप लगाया कि 11 साल होने के बाद भी आज तक प्रदेश सरकार को कमेटी के पूरे नियम नहीं बना पाई है। सरकार की इस अनदेखी से अकाल पंथक मोर्चा के सदस्यों में रोष है। उन्होंने सरकार से 7 दिन के अंदर एक्ट बनाने की मांग की है। हारी कमेटी को नैतिकता के आधार पर देना चाहिए इस्तीफा प्रकाश सिंह साहुवाल ने निवर्तमान कमेटी के पदाधिकारियों से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा। साथ ही उनके कमेटी के कामकाज देखने की बात पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि निवर्तमान कमेटी को कमेटी का कामकाज देखने का कोई हक नहीं है। उस कमेटी को जनता से चुनाव में हरा दिया है। साथ ही सरकार की ओर से भी उनके कामकाज देखने का कोई पत्र जारी नहीं किया है। 2 दिन पहले दादूवाल ने दिया था बयान दरअसल, 2 दिन पहले धर्म प्रचार कमेटी अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल ने कमेटी के कामकाज और अटके कार्यों को पूरा करने के लिए कुरुक्षेत्र में पत्रकारों को बयान दिया था। इस पर अकाल पंथक मोर्चा ने कड़ा एतराज जताया। दादूवाल ने पूरे हाउस से कार्यभार संभालने की अपील की थी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के चुनावों के बाद कार्यकारिणी के गठन में हो रही देरी पर अकाल पंथक मोर्चा ने एतराज जताया है। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाकर नॉमिनेटेड मेंबर के चयन का एक्ट बनाने और कार्यकारिणी का गठन करने के लिए 21 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। इस फैसला अकाल पंथक मोर्चा ने सोमवार को HSGMC के मुख्यालय में मीटिंग के बाद लिया। साथ ही धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल पर संगत को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने पुरानी कमेटी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की सलाह भी दी। सरकार नहीं बना पाई नियम HSGMC एवं अकाल पंथक मोर्चा के मेंबर प्रकाश सिंह साहुवाल ने पत्रकारवार्ता में कहा कि एक्ट बनाने के लिए मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल ने 14 फरवरी को सीएम कार्यालय में उनके राजनैतिक सलाहकार बीबी भारती को ज्ञापन दिया है। सरकार की ओर से उनको 17 फरवरी तक का समय दिया गया था, मगर अभी तक सीएम कार्यालय की ओर से कोई मैसेज नहीं मिला है। 11 साल तक नहीं दिया ध्यान उन्होंने आरोप लगाया कि 11 साल होने के बाद भी आज तक प्रदेश सरकार को कमेटी के पूरे नियम नहीं बना पाई है। सरकार की इस अनदेखी से अकाल पंथक मोर्चा के सदस्यों में रोष है। उन्होंने सरकार से 7 दिन के अंदर एक्ट बनाने की मांग की है। हारी कमेटी को नैतिकता के आधार पर देना चाहिए इस्तीफा प्रकाश सिंह साहुवाल ने निवर्तमान कमेटी के पदाधिकारियों से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा। साथ ही उनके कमेटी के कामकाज देखने की बात पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि निवर्तमान कमेटी को कमेटी का कामकाज देखने का कोई हक नहीं है। उस कमेटी को जनता से चुनाव में हरा दिया है। साथ ही सरकार की ओर से भी उनके कामकाज देखने का कोई पत्र जारी नहीं किया है। 2 दिन पहले दादूवाल ने दिया था बयान दरअसल, 2 दिन पहले धर्म प्रचार कमेटी अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल ने कमेटी के कामकाज और अटके कार्यों को पूरा करने के लिए कुरुक्षेत्र में पत्रकारों को बयान दिया था। इस पर अकाल पंथक मोर्चा ने कड़ा एतराज जताया। दादूवाल ने पूरे हाउस से कार्यभार संभालने की अपील की थी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
