गुरुग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी करोड़पति भाजपा की लखपति:राजरानी के पास 35 लाख, तो सीमा पाहुजा पर 72 लाख रुपये का सोना

गुरुग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी करोड़पति भाजपा की लखपति:राजरानी के पास 35 लाख, तो सीमा पाहुजा पर 72 लाख रुपये का सोना

गुरुग्राम नगर निगम के मेयर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को एफिडेविट देकर अपनी संपत्ति सार्वजनिक कर दी है। भाजपा प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा के पास 36.82 लाख की चल संपत्ति है तो कांग्रेस प्रत्याशी सीमा पाहुजा के पास 4 करोड़ 68 लाख 50 हजार 300 रुपए की चल संपत्ति है। राजरानी के पास 35 लाख रुपए तो सीमा के पास 72 लाख का सोना है। दोनों ही महिला प्रत्याशियों के पास कोई वाहन नहीं है, लेकिन राजरानी के पति तिलकराज मल्होत्रा के पास मर्सिडीज बेंज के साथ तीन वाहन है। जबकि सीमा ने अपने एफिडेविट में पति के पास कोई वाहन नहीं होने की जानकारी दी है। दोनों ही महिला प्रत्याशी बेदाग है और किसी भी तरह का कोई केस दर्ज नहीं है। कौन है राजरानी मल्होत्रा भाजपा प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा और उनके पति तिलकराज मल्होत्रा आरएसएस बैकग्राउंड से हैं। तिलकराज मल्होत्रा साल 2000 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। ज्वेलरी समेत कई तरह का व्यापार है। इसके साथ ही गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत से भी नजदीकी है। उनका नामांकन कराने के लिए राव इंद्रजीत सिंह पहुंचे थे। इनका प्लस प्वाइंट ये है कि नम्र स्वभाव है और मेयर चुनाव में सांसद और विधायक दोनों का साथ मिलेगा। कौन है सीमा पाहुजा कांग्रेस ने पंजाबी समुदाय से सीमा पाहुजा को प्रत्याशी बनाकर मेयर चुनाव में उतारा है। सीमा पाहुजा 13 साल से सक्रिय राजनीति में है और दो बार पार्षद रह चुकी हैं और इन्हें तेज तर्रार और मुखर पार्षद माना जाता है, जो सीधे जनता के बीच जाकर समस्याओं को उठाने का काम करतीं है। पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से विधायक की टिकट की प्रबल दावेदार थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया तो इस्तीफा देकर भाजपा के बागी प्रत्याशी नवीन गोयल का खुलकर साथ दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की नजदीकी हैं। इनके पति का होटल और रियल एस्टेट का कारोबार है। गुरुग्राम नगर निगम पर एक नजर गुरुग्राम नगर निगम के मेयर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को एफिडेविट देकर अपनी संपत्ति सार्वजनिक कर दी है। भाजपा प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा के पास 36.82 लाख की चल संपत्ति है तो कांग्रेस प्रत्याशी सीमा पाहुजा के पास 4 करोड़ 68 लाख 50 हजार 300 रुपए की चल संपत्ति है। राजरानी के पास 35 लाख रुपए तो सीमा के पास 72 लाख का सोना है। दोनों ही महिला प्रत्याशियों के पास कोई वाहन नहीं है, लेकिन राजरानी के पति तिलकराज मल्होत्रा के पास मर्सिडीज बेंज के साथ तीन वाहन है। जबकि सीमा ने अपने एफिडेविट में पति के पास कोई वाहन नहीं होने की जानकारी दी है। दोनों ही महिला प्रत्याशी बेदाग है और किसी भी तरह का कोई केस दर्ज नहीं है। कौन है राजरानी मल्होत्रा भाजपा प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा और उनके पति तिलकराज मल्होत्रा आरएसएस बैकग्राउंड से हैं। तिलकराज मल्होत्रा साल 2000 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। ज्वेलरी समेत कई तरह का व्यापार है। इसके साथ ही गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत से भी नजदीकी है। उनका नामांकन कराने के लिए राव इंद्रजीत सिंह पहुंचे थे। इनका प्लस प्वाइंट ये है कि नम्र स्वभाव है और मेयर चुनाव में सांसद और विधायक दोनों का साथ मिलेगा। कौन है सीमा पाहुजा कांग्रेस ने पंजाबी समुदाय से सीमा पाहुजा को प्रत्याशी बनाकर मेयर चुनाव में उतारा है। सीमा पाहुजा 13 साल से सक्रिय राजनीति में है और दो बार पार्षद रह चुकी हैं और इन्हें तेज तर्रार और मुखर पार्षद माना जाता है, जो सीधे जनता के बीच जाकर समस्याओं को उठाने का काम करतीं है। पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से विधायक की टिकट की प्रबल दावेदार थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया तो इस्तीफा देकर भाजपा के बागी प्रत्याशी नवीन गोयल का खुलकर साथ दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की नजदीकी हैं। इनके पति का होटल और रियल एस्टेट का कारोबार है। गुरुग्राम नगर निगम पर एक नजर   हरियाणा | दैनिक भास्कर