हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अमेरिका भेजने के नाम पर एजेंट ने 25 लाख रुपए ठग लिए। एजेंट ने यह रकम एडवांस मांगी थी। 3 साल बीत जाने के बाद एजेंट ने शिकायतकर्ता के बेटे को अमेरिका नहीं भेजा। आरोपी ने पासपोर्ट और कागजात भी नहीं लौटाए। अब शिकायत पर पुलिस ने एजेंट के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। गोबिंदगढ़ के सोहन सिंह के मुताबिक, गोल्डी से उसकी जान-पहचान थी। गोल्डी ने उसकी मुलाकात प्रेम सैनी से करवाई थी। प्रेम ने उसके बेटे को 32 लाख रुपए में अमेरिका भेजने की बात तय की थी। इसमें से 25 लाख रुपए एडवांस देने थे। उसने 25 लाख रुपए आरोपी को कैश और बैंक के जरिए दे दिए। 3 साल तक टालमटोल की आरोपी ने जल्द उसके बेटे को अमेरिका भेजने का भरोसा दिया, मगर आरोपी 3 साल तक टालमटोल करता रहा। उसने प्रेम से पैसे, पासपोर्ट और सर्टिफिकेट वापस मांगे। उसने कई बार प्रेम सैनी के घर जाकर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह सिर्फ बहाने बनाता रहा। कभी कहता पैसे दे दूंगा, कभी कहता लड़के को भेज दूंगा। अब उसने साफ मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पासपोर्ट भी नहीं लौटाया
आरोपी उसके बेटे का पासपोर्ट, कागजात न कोई सर्टिफिकेट लौटा रहा है। तंग आकर उसने मामले की शिकायत SP को दी। थाना कृष्णा गेट के SHO जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एजेंट प्रेम सैनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अमेरिका भेजने के नाम पर एजेंट ने 25 लाख रुपए ठग लिए। एजेंट ने यह रकम एडवांस मांगी थी। 3 साल बीत जाने के बाद एजेंट ने शिकायतकर्ता के बेटे को अमेरिका नहीं भेजा। आरोपी ने पासपोर्ट और कागजात भी नहीं लौटाए। अब शिकायत पर पुलिस ने एजेंट के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। गोबिंदगढ़ के सोहन सिंह के मुताबिक, गोल्डी से उसकी जान-पहचान थी। गोल्डी ने उसकी मुलाकात प्रेम सैनी से करवाई थी। प्रेम ने उसके बेटे को 32 लाख रुपए में अमेरिका भेजने की बात तय की थी। इसमें से 25 लाख रुपए एडवांस देने थे। उसने 25 लाख रुपए आरोपी को कैश और बैंक के जरिए दे दिए। 3 साल तक टालमटोल की आरोपी ने जल्द उसके बेटे को अमेरिका भेजने का भरोसा दिया, मगर आरोपी 3 साल तक टालमटोल करता रहा। उसने प्रेम से पैसे, पासपोर्ट और सर्टिफिकेट वापस मांगे। उसने कई बार प्रेम सैनी के घर जाकर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह सिर्फ बहाने बनाता रहा। कभी कहता पैसे दे दूंगा, कभी कहता लड़के को भेज दूंगा। अब उसने साफ मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पासपोर्ट भी नहीं लौटाया
आरोपी उसके बेटे का पासपोर्ट, कागजात न कोई सर्टिफिकेट लौटा रहा है। तंग आकर उसने मामले की शिकायत SP को दी। थाना कृष्णा गेट के SHO जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एजेंट प्रेम सैनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
