कुरुक्षेत्र में अमेरिका भेजने का झांसा देकर एजेंट ने 2 रिश्तेदारों को उज्बेकिस्तान में फंसा दिया। आरोपी ने उनको यहां से अमेरिका भेजने का वादा किया था, मगर उसने उन्हें अमेरिका तो नहीं भेजा, बल्कि उनसे 38 लाख रुपए की ठगी कर ली। किसी तरह दोनों युवक वापस अपने घर पहुंचे। सुखविंद्र सिंह, निवासी गांव चम्मू कलां के मुताबिक उसके रिश्तेदार के बेटे अमनदीप सिंह और सुरजीत सिंह निवासी पटियाला को गुरपेज सिंह ने अमेरिका भेजने का भरोसा दिया। इसके एवज में आरोपी ने 42-42 लाख रुपए की डील फाइनल की। विश्वास करके उन्होंने जनवरी 2023 से लेकर मार्च 2024 तक किश्तों में करीब 38 लाख रुपए नकद और बैंक ट्रांसफर से दिए। उज्बेकिस्तान में घुमाते रहे दोनों आरोपी ने दोनों को पहले दिसंबर 2023 और फिर मार्च 2024 में दुबई भेजा। यहां से दोनों को अमेरिका भेजने का झांसा दिया गया था, लेकिन उन्हें दुबई, बाकू, ताशकंद और उज्बेकिस्तान में घुमाते रहे। आरोपी करीब 6 महीने तक उनको इसी तरह इधर-उधर घुमाता रहा। बाद में अमनदीप और सुरजीत को मजबूरन भारत वापस आना पड़ा। FIR दर्ज कर जांच शुरू थाना इस्माइलाबाद के SHO राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने टूरिस्ट वीजा पर युवकों को भेजा था। वहां उनसे 11 हजार डॉलर और दिरहम भी छीन लिए। युवक अमेरिका नहीं पहुंचे तो पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने महिला समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कुरुक्षेत्र में अमेरिका भेजने का झांसा देकर एजेंट ने 2 रिश्तेदारों को उज्बेकिस्तान में फंसा दिया। आरोपी ने उनको यहां से अमेरिका भेजने का वादा किया था, मगर उसने उन्हें अमेरिका तो नहीं भेजा, बल्कि उनसे 38 लाख रुपए की ठगी कर ली। किसी तरह दोनों युवक वापस अपने घर पहुंचे। सुखविंद्र सिंह, निवासी गांव चम्मू कलां के मुताबिक उसके रिश्तेदार के बेटे अमनदीप सिंह और सुरजीत सिंह निवासी पटियाला को गुरपेज सिंह ने अमेरिका भेजने का भरोसा दिया। इसके एवज में आरोपी ने 42-42 लाख रुपए की डील फाइनल की। विश्वास करके उन्होंने जनवरी 2023 से लेकर मार्च 2024 तक किश्तों में करीब 38 लाख रुपए नकद और बैंक ट्रांसफर से दिए। उज्बेकिस्तान में घुमाते रहे दोनों आरोपी ने दोनों को पहले दिसंबर 2023 और फिर मार्च 2024 में दुबई भेजा। यहां से दोनों को अमेरिका भेजने का झांसा दिया गया था, लेकिन उन्हें दुबई, बाकू, ताशकंद और उज्बेकिस्तान में घुमाते रहे। आरोपी करीब 6 महीने तक उनको इसी तरह इधर-उधर घुमाता रहा। बाद में अमनदीप और सुरजीत को मजबूरन भारत वापस आना पड़ा। FIR दर्ज कर जांच शुरू थाना इस्माइलाबाद के SHO राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने टूरिस्ट वीजा पर युवकों को भेजा था। वहां उनसे 11 हजार डॉलर और दिरहम भी छीन लिए। युवक अमेरिका नहीं पहुंचे तो पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने महिला समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
