कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मदनपुर रोड पर बाइक सवार के ऊपर पेड़ की भारी टहनी गिर गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। बाइक के नंबर और कागजात से पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। तेज आंधी में पेड़ की टहनी टूटने से हादसा हुआ। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। जिला अंबाला के दहिया माजरा गांव के मान सिंह के मुताबिक, उसका बड़ा भाई राम सिंह (36) मेहनत-मजदूरी का काम करता था। राम सिंह कल यानी 21 मई को सुबह करीब 8 बजे अपनी बाइक से मोहनपुर गांव में किसी काम से गया था। शाम करीब सवा 6 बजे परिवार को फोन आया। कॉलर ने सूचना दी कि गांव दयालपुर के पास सड़क किनारे पेड़ की टहनी गिरने से राम सिंह जख्मी हो गया है। इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज
परिवार मौके पर पहुंचा और उसे प्राइवेट एम्बुलेंस की मदद से CHC शाहाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना शाहाबाद पुलिस ने मान सिंह के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। हादसा अचानक हुआ और किसी पर कोई शक नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। राम सिंह अपने पीछे पत्नी मनप्रीत कौर, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मदनपुर रोड पर बाइक सवार के ऊपर पेड़ की भारी टहनी गिर गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। बाइक के नंबर और कागजात से पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। तेज आंधी में पेड़ की टहनी टूटने से हादसा हुआ। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। जिला अंबाला के दहिया माजरा गांव के मान सिंह के मुताबिक, उसका बड़ा भाई राम सिंह (36) मेहनत-मजदूरी का काम करता था। राम सिंह कल यानी 21 मई को सुबह करीब 8 बजे अपनी बाइक से मोहनपुर गांव में किसी काम से गया था। शाम करीब सवा 6 बजे परिवार को फोन आया। कॉलर ने सूचना दी कि गांव दयालपुर के पास सड़क किनारे पेड़ की टहनी गिरने से राम सिंह जख्मी हो गया है। इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज
परिवार मौके पर पहुंचा और उसे प्राइवेट एम्बुलेंस की मदद से CHC शाहाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना शाहाबाद पुलिस ने मान सिंह के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। हादसा अचानक हुआ और किसी पर कोई शक नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। राम सिंह अपने पीछे पत्नी मनप्रीत कौर, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
