कुरुक्षेत्र में नहर में मिला युवक का शव:8 दिन पहले दोस्तों ने की थी हत्या, कल होगा पोस्टमार्टम

कुरुक्षेत्र में नहर में मिला युवक का शव:8 दिन पहले दोस्तों ने की थी हत्या, कल होगा पोस्टमार्टम

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में युवक की हत्या के 8 दिन बाद उसका शव रंभा गांव के पास पश्चिमी-यमुना नहर से बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने शव को नहर से बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुरुक्षेत्र के बारवा गांव के रहने वाले कृष्ण दास को 29 जनवरी की शाम को उसके दोस्तों ने पैसे देने के लिए फोन कर उसे घर से बुलाया था। घर से निकलने के महज आधे घंटे बाद ही उसका फोन बंद हो गया था। उस रात कृष्ण अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका कोई सुराग नहीं लगने पर 31 जनवरी को परिजनों ने उसके लापता होने की FIR दर्ज कराई थी। दोस्त भी लापता थे
प्रवीन ने बताया कि उसका भाई कृष्ण जिन दोस्तों से पैसे लेने के लिए घर से निकला था, हम उनके घर पर भी गए थे, लेकिन वहां जवाब मिला कि पूरा परिवार वैष्णो देवी गया हुआ है। उसके बाद वह चिड़ाव गांव के दीपू के घर पर भी गए थे, लेकिन वह भी घर पर नहीं मिला। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि पश्चिमी यमुना नहर में SDRF अंबाला, उनकी टीम और पुलिस की टीमें कृष्ण की तलाश रही थी। रोहतक और दिल्ली के सिविल अस्पतालों में उसकी तलाश की गई। मुनक और करनाल नहर पर भी पहरा लगाया गया था, मगर रंभा पुल के पास नहर में झाड़ियों से कृष्ण का शव बरामद हुआ। कृष्ण के पास से अंकुश का आधार कार्ड बरामद हुआ। गला घोंटकर किया मर्डर
जानकारी के मुताबिक, कृष्ण के दोस्त उसे बाइक के 43 हजार रुपए देने की बात कहकर ले गए थे। अंजनथली के पास उन्होंने कृष्ण का गला दबा दिया। उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसके शव को रंभा के पास नहर में फेंक दिया था। कृष्ण को अपने दोस्तों से बाइक की खरीद-फरोख्त के 43 हजार रुपए लेने थे। कल होगा पोस्टमॉर्टम
CIA-2 के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने कृष्ण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए LNJP अस्पताल में रख दिया है। उनकी टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में कृष्ण के दोस्तों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या के कारण स्पष्ट होंगे। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में युवक की हत्या के 8 दिन बाद उसका शव रंभा गांव के पास पश्चिमी-यमुना नहर से बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने शव को नहर से बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुरुक्षेत्र के बारवा गांव के रहने वाले कृष्ण दास को 29 जनवरी की शाम को उसके दोस्तों ने पैसे देने के लिए फोन कर उसे घर से बुलाया था। घर से निकलने के महज आधे घंटे बाद ही उसका फोन बंद हो गया था। उस रात कृष्ण अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका कोई सुराग नहीं लगने पर 31 जनवरी को परिजनों ने उसके लापता होने की FIR दर्ज कराई थी। दोस्त भी लापता थे
प्रवीन ने बताया कि उसका भाई कृष्ण जिन दोस्तों से पैसे लेने के लिए घर से निकला था, हम उनके घर पर भी गए थे, लेकिन वहां जवाब मिला कि पूरा परिवार वैष्णो देवी गया हुआ है। उसके बाद वह चिड़ाव गांव के दीपू के घर पर भी गए थे, लेकिन वह भी घर पर नहीं मिला। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि पश्चिमी यमुना नहर में SDRF अंबाला, उनकी टीम और पुलिस की टीमें कृष्ण की तलाश रही थी। रोहतक और दिल्ली के सिविल अस्पतालों में उसकी तलाश की गई। मुनक और करनाल नहर पर भी पहरा लगाया गया था, मगर रंभा पुल के पास नहर में झाड़ियों से कृष्ण का शव बरामद हुआ। कृष्ण के पास से अंकुश का आधार कार्ड बरामद हुआ। गला घोंटकर किया मर्डर
जानकारी के मुताबिक, कृष्ण के दोस्त उसे बाइक के 43 हजार रुपए देने की बात कहकर ले गए थे। अंजनथली के पास उन्होंने कृष्ण का गला दबा दिया। उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसके शव को रंभा के पास नहर में फेंक दिया था। कृष्ण को अपने दोस्तों से बाइक की खरीद-फरोख्त के 43 हजार रुपए लेने थे। कल होगा पोस्टमॉर्टम
CIA-2 के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने कृष्ण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए LNJP अस्पताल में रख दिया है। उनकी टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में कृष्ण के दोस्तों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या के कारण स्पष्ट होंगे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर