कुरुक्षेत्र में 33 महीने बाद होने जा रहे नगर परिषद थानेसर के इलेक्शन में नामांकन करने का आज आखिरी दिन है। अभी तक थानेसर से 26 कैंडिडेट नामांकन कर चुके हैं, जबकि इस्माइलाबाद नगर पालिका के उप-चुनाव में चेयरपर्सन के लिए निर्दलीय कैंडिडेट दीप शिखा निर्दलीय ने नामांकन किया है। आज BJP और कांग्रेस की चेयरपर्सन समेत अन्य कैंडिडेट नामांकन भरेंगे। BJP की चेयरपर्सन कैंडिडेट और पार्षदों के नामांकन के लिए आज सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं। सीएम करीब 10 बजे हेलिकॉप्टर से कुरुक्षेत्र पहुंचे और करीब 2 घंटे तक कुरुक्षेत्र में रहेंगे। BJP के सभी कैंडिडेट के नामांकन के लिए उनके साथ लघु सचिवालय जाएंगे। सीएम नायब सैनी के नामांकन में साथ आने से BJP कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। BJP ने नामांकन के लिए निकलवाया मुहूर्त BJP ने नामांकन करने के लिए शुभ मुहूर्त भी निकलवाया है। BJP के कैंडिडेट उसी मुहूर्त पर अपना नामांकन दर्ज करेंगे। BJP की ओर से नामांकन के लिए करीब 11 बजे का मुहूर्त रखा गया है। इससे पहले BJP के कार्यकर्ता सीएम के साथ रोड-शो करते हुए लघु सचिवालय पहुंचेंगे। यहां सीएम सैनी की अगुआई में नामांकन करेंगे। इसके बाद सीएम दोपहर करीब 12 बजे सांवला से रोहतक के लिए रवाना होंगे। थानेसर में मुकाबला BJP वर्सेज कांग्रेस थानेसर नगर परिषद की सीट SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है। यहां BJP ने 28 साल के नए चेहरे माफी ढांडा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने उनकी टक्कर में जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन रहीं सुनीता नेहरा पर भरोसा जताया है। हालांकि आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से अभी तक किसी कैंडिडेट के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इस्माइलाबाद में त्रिकोणीय मुकाबला इस्माइलाबाद नगर पालिका उप-चुनाव में BJP-AAP और निर्दलीय के बीच कांटे की टक्कर हाेगी। यह सीट भी महिला चेयरपर्सन के लिए आरक्षित है। इस सीट पर BJP की ओर से मेघा बंसल को कैंडिडेट बनाया गया है। यहां BJP की टक्कर में AAP ने राजेश सैनी को उतारा है, जबकि दीप शिखा निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस की ओर से इस सीट के लिए कोई कैंडिडेट नहीं उतारा गया है। कुरुक्षेत्र में 33 महीने बाद होने जा रहे नगर परिषद थानेसर के इलेक्शन में नामांकन करने का आज आखिरी दिन है। अभी तक थानेसर से 26 कैंडिडेट नामांकन कर चुके हैं, जबकि इस्माइलाबाद नगर पालिका के उप-चुनाव में चेयरपर्सन के लिए निर्दलीय कैंडिडेट दीप शिखा निर्दलीय ने नामांकन किया है। आज BJP और कांग्रेस की चेयरपर्सन समेत अन्य कैंडिडेट नामांकन भरेंगे। BJP की चेयरपर्सन कैंडिडेट और पार्षदों के नामांकन के लिए आज सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं। सीएम करीब 10 बजे हेलिकॉप्टर से कुरुक्षेत्र पहुंचे और करीब 2 घंटे तक कुरुक्षेत्र में रहेंगे। BJP के सभी कैंडिडेट के नामांकन के लिए उनके साथ लघु सचिवालय जाएंगे। सीएम नायब सैनी के नामांकन में साथ आने से BJP कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। BJP ने नामांकन के लिए निकलवाया मुहूर्त BJP ने नामांकन करने के लिए शुभ मुहूर्त भी निकलवाया है। BJP के कैंडिडेट उसी मुहूर्त पर अपना नामांकन दर्ज करेंगे। BJP की ओर से नामांकन के लिए करीब 11 बजे का मुहूर्त रखा गया है। इससे पहले BJP के कार्यकर्ता सीएम के साथ रोड-शो करते हुए लघु सचिवालय पहुंचेंगे। यहां सीएम सैनी की अगुआई में नामांकन करेंगे। इसके बाद सीएम दोपहर करीब 12 बजे सांवला से रोहतक के लिए रवाना होंगे। थानेसर में मुकाबला BJP वर्सेज कांग्रेस थानेसर नगर परिषद की सीट SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है। यहां BJP ने 28 साल के नए चेहरे माफी ढांडा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने उनकी टक्कर में जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन रहीं सुनीता नेहरा पर भरोसा जताया है। हालांकि आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से अभी तक किसी कैंडिडेट के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इस्माइलाबाद में त्रिकोणीय मुकाबला इस्माइलाबाद नगर पालिका उप-चुनाव में BJP-AAP और निर्दलीय के बीच कांटे की टक्कर हाेगी। यह सीट भी महिला चेयरपर्सन के लिए आरक्षित है। इस सीट पर BJP की ओर से मेघा बंसल को कैंडिडेट बनाया गया है। यहां BJP की टक्कर में AAP ने राजेश सैनी को उतारा है, जबकि दीप शिखा निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस की ओर से इस सीट के लिए कोई कैंडिडेट नहीं उतारा गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
